2024 की राजस्थानी विजेता सोनाली सुथार
किसी भी टॉपिक को विस्तार पूर्वक देखने के लिए संबंधित टॉपिक पर क्लिक करें 
  पुरस्कार के बारें में - 
  साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार, भारतीय भाषाओं में उत्कृष्ट रचना करने वाले युवा लेखकों को दिया जाने वाला पुरस्कार है। 
⇎ यह प्रतिवर्ष भारत की साहित्य अकादमी द्वारा दिया जाता है।
⇎ इस पुरस्कार की शुरुआत साल 2011 में हुई थी. 

  साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार से जुड़ी कुछ खास बातें- 
⇎ आयु - इस पुरस्कार के लिए, 1 जनवरी को आवेदन करने वाले लेखक की उम्र 35 साल या उससे कम होनी चाहिए।
भाषाएँ - साहित्य अकादमी, 24 भाषाओं में रचना करने वाले युवा लेखकों और प्रकाशकों को इस पुरस्कार के लिए आमंत्रित करती है। 
राशि - इस पुरस्कार के तहत, सम्मानित लेखक को 50,000 रुपये की नकद राशि, ताम्रफलक, और प्रशस्ति-पत्र दिया जाता है

  वर्ष 2024 के साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार विजेता सूची - 
⇎ क्र.सं.- भाषा - पुस्तक का नाम (विधा) - लेखक का नाम
1. असमिया - जाल कोटा जुई (कहानी-संग्रह)- नयनज्योति शर्मा
2. बांग्ला -  देराजे हालुद फुल, गताजन्मा (कविता-संग्रह) - सुतपा चक्रवर्ती
3. बोडो - साइख्लुम (कहानी-संग्रह) - सेल्फ् मेइड् राणी बर
4. डोगरी - इक रंग तेरे रंगें चा (कविता-संग्रह) - हीना चौधरी
5. अंग्रेज़ी - होमलेस ग्रोइंग अप लेसबियन एंड डिस्लेक्सिक इन इंडिया (संस्मरण) - के. वैशाली
6. गुजराती - तो तमे राजी? (कविता-संग्रह) - रिंकु राठोड़ 'शर्वरी'
7. हिंदी - स्मृतियों के बीच घिरी है पृथ्वी (कविता-संग्रह) - गौरव पाण्डेय
8. कन्नड - ज़ीरो बैलेंस (कविता-संग्रह) - श्रुति बी. आर.
9. कश्मीरी - ऐन बदस (समालोचना एवं शोधालेख) - मो. अशरफ़ ज़िया
10. कोंकणी - पेडण्याचा सामारां (निबंध-संग्रह)- अद्वैत चंद्रकांत साळगांवकार
11. मैथिली - नदी घाटी सभ्यता (कविता-संग्रह)- रिंकी झा ऋषिका
12. मलयाळम् - मीशाक्कल्लन (कहानी-संग्रह)- श्यामकृष्णन आर.
13. मणिपुरी - अशिबा तूरेल (कविता-संग्रह) - वाइखोम चिंगखेइंगनबा
14. मराठी - उसवण (उपन्यास) - देवीदास सौदागर
15. नेपाली - क्यानभासको क्षितिज (कविता-संग्रह) - सूरज चापागाईं 
16. ओडिआ - हु बाइआ (कहानी-संग्रह) - संजय पांडा
17. पंजाबी - ख़त जो लिखणों रह गए (कविता-संग्रह) - रणधीर
18. राजस्थानी - सुध सोधें जग आंगणै (कविता-संग्रह) - सोनाली सुथार
19. संताली - जंगबहा (कविता-संग्रह) - अंजन करमाकर
20. सिंधी - पेपर पर्या (लेख-संग्रह) - गीता प्रदीप रुपाणी
21. तमिळ - विष्णु वंधार (कहानी-संग्रह) - लोकेश रघुरामन
22. तेलुगु - धावळो (कहानी-संग्रह) - रमेश कार्तिक नायक
23. उर्दू - स्टेपनी (कहानी-संग्रह) - जावेद अंबर मिस्बाही 
24. संस्कृत - हंसरत्नमहाकाव्यम् (महाकाव्यम ) - मुनिपार्श्वविजयसुंदर

  2024 की राजस्थानी विजेता सोनाली सुथार के बारें में 
⇎  बीकानेर की राजस्थानी युवा कवयित्री, चित्रकार सोनाली सुथार को साहित्य अकादमी, नई दिल्ली का इस वर्ष का युवा साहित्य पुरस्कार 2024 मिला। 
⇎ सोनाली सुथार सुविख्यात वास्तुविद आर के सुथार की सुपुत्री है। सोनाली चित्रकार भी हैं।

  राजस्थानी में 2011-2024 के पुरस्कार विजेता
⇎ 2024 - सुध सोधूं जग आंगणै (कविता-संग्रह) -  सोनाली सुथार
⇎ 2023 - अंतस रो ओळमो (कविता) - देवीलाल महिया 
⇎ 2022 - अैनांण (कविता-संग्रह) - आशीष पुरोहित 
⇎ 2020 - इण धरती रै ऊजळ आंगण (कविता) - महेंद्रसिंह सिसोदिया ‘छायण’ 
⇎ 2019 - सगळां रौ सीर (कहानी) - कीर्ति परिहार 
⇎ 2018 - अेकर आज्‍या रै चाँद (कविता) - दुष्‍यंत जोशी 
⇎ 2017 - लेबल (कहानी-संग्रह) - उम्‍मेद धानियां 
⇎ 2016 - रणखार (कविता) - जितेंद्र कुमार सोनी 
⇎ 2015 - सपना संजोवती हीरान (कविता) - ऋतु प्रिया 
⇎ 2014 - चल भतूलिया रेत रमा (कविता-संग्रह) - राजू राम बिजरणियां 'राज' 
⇎ 2013 - संजीवणी (कविता–संग्रह) - कुमार अजय 
⇎ 2012 - जद बी माँडबा बैठूँ छू कविता (कविता–संग्रह) - ओम नागर 
⇎2011 - पीड़ (कहानी–संग्रह) - दुलाराम सहारण

FIND US HERE

RAS JUNCTION

Shriram Tower, 60 Feet Road, Sanganer, Jaipur- 302029
Contact No- 9509253448