उत्पादन के लिए तैयार देश का इकलौता सबसे बड़ा रीऐक्टर ककरापर -3 किस राज्य में स्थित है -
राजस्थान
उत्तरप्रदेश
गुजरात
तमिलनाडु
गुजरात में स्थित 700 मेगावाट की क्षमता वाला ककरापार-3 संयंत्र क्रिटिकल स्थिति में आने के बाद ऊर्जा उत्पादन के लिए अब तैयार है। यह देश का एकलौता सबसे बड़ा रिएक्टर है।
KAPP-3 की यह उपलब्धि काफी बड़ी मानी जा रही है। प्लांट के परिचालन योग्य स्थिति में आने के बाद भारत उन देशों की कतार में खड़ा हो गया है जिनके पास न्यूक्लियर पावर तकनीक है।
भारत ने त्रिस्तरीय न्यूक्लियर प्रोग्राम का विकास किया है। इसने क्लोज्ड फ्यूल साइकल पर आधारित एक तीन चरणों वाला परमाणु कार्यक्रम विकसित किया है जहां एक चरण में इस्तेमाल हुए ईंधन को फिर से फिर से प्रोसेस करके अगले चरण के लिए ईंधन बनाया जाता है।
काकरापार एटोमिक पावर स्टेशन (KAPS) गुजरात के शहर सूरत से 80 किलोमीटर दूर ताप्ती नदी के किनारे स्थित है। इस प्लांट में आज KAPP-3 प्लांट को शामिल किया गया है।
पूर्णत: भारत में निर्मित 700 मेगावाट वाले इस प्लांट का विकास और ऑपरेशन न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) ने किया है।
इस प्लांट में 220 मेगावाट के दो और स्टेशन KAPS-1 और KAPS-2 भी हैं। पहले प्लांट की शुरुआत 1993 और दूसरे की शुरुआत 1995 में हुई थी।
निम्नलिखित में से किसे यूनियन इंटरनेशनल देस शिमन्स (UIC) के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है-
मनोज प्रजापति
आदित्य सिंह
अरुण कुमार
विशाल गुप्ता
यूआईसी ने आरपीएफ के महानिदेशक श्री अरुण कुमार, जुलाई 2020 से लेकर जुलाई 2022 तक के लिए सुरक्षा मंच के उपाध्यक्ष के रूप में को मनोनीत किया गया है।
आरपीएफ के महानिदेशक जुलाई 2022 से लेकर जुलाई 2024 तक सुरक्षा मंच के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे।
यूआईसी (यूनियन इंटरनेशनेल देस शिमन्स) एक फ्रेंच शब्द है जिसका अर्थ अंग्रेजी में इंटरनेशनल यूनियन ऑफ रेलवे है। इसका मुख्यालय पेरिस में है।
यूआईसी सूरक्षा मंच को, व्यक्तियों, संपत्ति और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा से संबंधित मामलों में रेलवे की ओर से विश्लेषण करने और नीतिगत दृष्टिकोण विकसित करने और निर्माण करने का अधिकार प्राप्त है।
यह सुरक्षा मंच, यूआईसी सदस्यों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच सूचनाओं और विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है और सदस्यों या बाहरी गतिविधियों की आवश्यकता के अनुसार रेलवे सुरक्षा के क्षेत्र में साझा हितों वाली परियोजनाओं और गतिविधियों को प्रस्तावित करता है।
हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार 2015-17 की तुलना में 2016-18 में देश में मातृ मृत्यु दर में किस एक राज्य में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की है-
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उड़ीसा
बिहार
भारत के रजिस्ट्रार जनरल ने मातृत्व मृत्यु दर (एमएमआर) पर गुरुवार को वर्ष 2016-18 के आंकड़े जारी किए।
जारी आंकड़ों के अनुसार, एक वर्ष में मातृ मृत्यु अनुपात (MMR) को एक वर्ष में 9 अंक तक सफलतापूर्वक नीचे लाया गया है।
भारत का एमएमआर 2015-17 के 122 से घटकर 2016-18 में 113 हो गया है।
एमएमआर यानी प्रति एक लाख जीवित जन्मों पर मातृ मृत्यु की संख्या को इंगित करने वाले नवीनतम सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसएसआर) डेटा के मुताबिक राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश में एमएमआर में सर्वाधिक कमी दर्ज की गई है।
राजस्थान ने 22 अंकों की अधिकतम गिरावट दिखाई है जबकि उत्तर प्रदेश (19 अंक), ओडिशा (18 अंक) बिहार (16 अंक) और मध्य प्रदेश (15 अंक) भी अन्य अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में उभरे हैं।
देश में अधिकतम एमएमआर (MMR) के मामले में पहले स्थान पर असम, दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश, तीसरे स्थान पर मध्यप्रदेश, चौथे स्थान पर राजस्थान और पांचवें स्थान पर छत्तीसगढ़ है जबकि केरल और महाराष्ट्र दो ऐसे राज्य हैं जहां एमएमआर सबसे कम है।
असम - 215
उत्तर प्रदेश - 197
मध्यप्रदेश - 173
राजस्थान - 164
छत्तीसगढ़ - 159
ओडिशा - 150
बिहार - 149
पंजाब - 129
उत्तराखंड - 099
पश्चिम बंगाल - 098
कर्नाटक - 092
हरियाणा - 091
गुजरात - 075
झारखंड - 071
आंध्र प्रदेश - 065
तेलंगाना - 063
तमिलनाडु - 060
महाराष्ट्र - 046
केरल - 043
भारतीय नौसेना के कौन से एक स्थान पर सबसे बड़े 3 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना की गई है-
इंडियन नेवल बेस विशाखापट्टनम
इंडियन नेवल बेस कोलकाता
इंडियन नेवल अकैडमी एझिमाला
इंडियन नेवल बेस कोचीन
भारतीय नौसेना ने इंडियन नेवल एकेडमी, एझिमाला में 3 मेगावाट के सौर उर्जा संयंत्र की शुरुआत की।
यह, 2022 तक 100 गीगावॉट सौर ऊर्जा का लक्ष्य प्राप्त करने से सम्बंधित भारत सरकार के ‘नेशनल सोलर मिशन’ पहल के अनुरूप है।
यह संयंत्र, भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा सौर संयंत्र है और इसका अनुमानित जीवन-काल 25 वर्ष है। सभी उपकरणों की आपूर्ति स्थानीय स्तर पर हुई है, जिसमें नवीनतम तकनीक पर आधारित 9180 अत्यधिक कुशल मोनोक्रिस्टलाइन सौर पैनल भी हैं। केरल राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (केईएलटीआरओएन) द्वारा इस परियोजना को निष्पादित किया गया है।
सौर ऊर्जा संयंत्र परियोजना कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में नौसेना स्टेशन एझिमाला की मदद करेगी।
यह आईएनए द्वारा स्वच्छ और हरित वातावरण की दिशा में की गई विभिन्न पहलों में से एक है।
वैश्विक विनिर्माण जोखिम सूचकांक 2020 में भारत निम्नलिखित में से किस स्थान पर है-
पहले
दूसरे
तीसरे
चौथे
संपत्ति सलाहकार(property consultant) कुशमैन एंड वेकफील्ड के अनुसार, भारत 48 देशों के बीच वैश्विक विनिर्माण के लिए सबसे उपयुक्त स्थानों की सूची में तीसरे स्थान पर है।
वैश्विक विनिर्माण जोखिम सूचकांक (एमआरआई) में चीन और अमेरिका शीर्ष दो स्थान बरकरार हैं, जबकि भारत एक स्थान ऊपर तीसरे स्थान पर चला गया है।
यूरोप, अमेरिका और एशिया-प्रशांत में 48 देशों के बीच वैश्विक विनिर्माण के लिए सबसे उपयुक्त स्थानों की अपनी वार्षिक रैंकिंग में, भारत इस साल शीर्ष -3 देशों में है ।
वैश्विक स्तर पर परिचालन स्थितियों और कम लागत की वजह से भारत एक विनिर्माण हब के रूप में विकसित हो रहा है।
वार्षिक ग्लोबल एमआरआई प्रत्येक देश को 20 संकेतको के आधार पर स्कोर करता है जो मुख्य रूप से परिचालन स्थितियों, लागत तथा जोखिम को कवर करते हैं।