⇎   

  116- राम के नाम से होगा राजस्थान में PKC-ERCP प्रोजेक्ट
⇎ पार्वती कालीसिंध चंबल लिंक परियोजना (PKC-ERCP) का नाम अब राम जल सेतु लिंक परियोजना होगा। राम शब्द राजस्थान व मध्यप्रदेश को प्रदर्शित करता है।
⇎ इस प्रोजेक्ट का नाम पहले पूर्वी राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट( ERCP) था। सरकार बदलने के बाद इसका नाम बदलकर पार्वती काली सिंध चंबल लिंक परियोजना(PKC) किया गया और अब इसे राम जल सेतु लिंक परियोजना के नाम से जाना जाएगा। 
⇎ राम जल सेतु लिंक परियोजना से 17 जिलों की 3.25 करोड़ की आबादी को पीने का पानी मिलेगा। साथ ही 25 लाख किसानों की लगभग चार लाख हैक्टेयर जमीन में सिंचाई भी होगी।

  117- गणित विषय हेतु ‘लक्ष्य-2025’ नवाचार
 बच्चों में गणित विषय की घबराहट एवं डर को दूर करने के लिए कलेक्टर सौम्या झा ने टोंक जिले में लक्ष्य-2025 नवाचार को शुरू किया है। 
 इसके लिए पढ़ाई विद एआई (आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस) पोर्टल विकसित किया गया है। 
 जिले में वर्ष 2023-24 में गणित विषय में कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम बेहद कमजोर रहा था। मात्र 33 प्रतिशत विद्यार्थी ही प्रथम श्रेणी में उर्त्तीण हुए थे।

  118- राजस्थान की झांकी 'सोणो राजस्थान’
⇎ नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड और भारत पर्व-2025 की तैयारियों के तहत राजस्थान की झांकी 'सोणो राजस्थान' को पेश किया जाएगा। 
हालांकि इस बार राजस्थान की झांकी गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड में शामिल नहीं हो रही है। यह झांकी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला प्रांगण में आयोजित भारत पर्व-2025 में प्रदर्शित की जाएगी। 
 राजस्थान की यह झांकी राज्य की समृद्ध संस्कृति, स्थापत्य परंपरा और नवीन विकास का सुंदर मिश्रण है। झांकी में राजस्थान की उत्सव धर्मी संस्कृति और स्थापत्य कला के साथ ही जल संरक्षण और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य द्वारा किए गए विकास कार्यों का भी चित्रण किया है। 
 झांकी के अगले भाग में राजस्थान के पारंपरिक पर्व 'तीज' की सवारी का दृश्य और पिछले भाग में शेखावाटी की हवेलियों की समृद्ध विरासत को दिखाया है। 
 झांकी को कलाकार हरशिव शर्मा ने डिजाइन किया है, जबकि निर्माण कार्य 'इंवेंटिवो क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड' द्वारा किया गया है। 
 राजस्थान ललित कला अकादमी के डॉ. रजनीश हर्ष के नेतृत्व में यह झांकी तैयार की गई है। इसे पर्यटन विभाग ने विकसित हवेलियों के संग्रहालय के रूप में प्रस्तुत किया है।

  119- 38वें नेशनल गेम्स में राजस्थान
 उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित होने वाले 38वें नेशनल गेम्स में राजस्थान का 531 सदस्यीय जम्बो दल हिस्सा लेगा। इस दल में 421 खिलाड़ी और 110 अधिकारी शामिल हैं। 
 राजस्थान ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि यह दल 26 खेल संघों से चुने गए खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करेगा। 
 एशियन गेम्स में भारत को पदक दिलाने वाले तीरंदाज रजत चौहान और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता स्वाति दूधवाल इस दल का हिस्सा हैं। राजस्थान का यह दल कबड्डी, तीरंदाजी, शूटिंग, वॉलीबॉल जैसे प्रमुख खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा। 
 पिछले राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान ने कुल 30 पदक जीते थे। इसमें 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। इस बार पदकों की संख्या बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

  120- राज रेरा में नए सदस्य की नियुक्ति

जयपुर की संभागीय आयुक्त रश्मि गुप्ता को  रिअल एस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी ऑफ राजस्थान (रेरा) का सदस्य नियुक्त किया है। 
  रश्मि 65 साल या 5 साल में जो भी पहले होंगे, तक के लिए रेरा मेंबर रहेंगी। गुप्ता ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है। वीआरएस स्वीकृति के बाद रश्मि गुप्ता रेरा सदस्य का कार्यभार संभालेंगी। 
 रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 भारत सरकार द्वारा 01.05.2016 को लागू किया गया था। 
 राजस्थान रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) नियम, 2017 को 01.05.2017 को अधिसूचित किया गया था। राजस्थान सरकार ने 06.03.2019 को राजस्थान रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (राज.रेरा) का गठन किया है। 
 वर्तमान में श्रीमती वीनु गुप्ता रेरा अध्यक्ष एवं श्री सुधीर कुमार शर्मा सदस्य है। 
 यह संस्था रियल एस्टेट परियोजनाओं में पारदर्शिता पंजीकरण, शिकायत निवारण आदि सुनिश्चित करती है।

Rajasthan Current Affairs 24 January 2025. RAS Junction is providing you the daily current affairs of Rajasthan for the month of Januar 2025. Along with this, Rajasthan current affairs questions are also given daily and Rajasthan current affairs PDF is also given at the end of the month. 

 It is very important from the point of view of RPSC,RAS, Patwari, Reet,, RSMSSB, SI, Rajasthan Police, 1st Grade, 2nd Grade, LDC and other exams. राजस्थान करंट अफेयर्स 2025 ,राजस्थान दैनिक समसामयिकी, राजस्थान करंट जीके, Rajasthan Current Affairs 2025 In Hindi, Rajasthan Current Affairs 2025. (PDF Download) Rajasthan Current Affairs MCQ, daily current affairs january 2025

FIND US HERE

RAS JUNCTION

Shriram Tower, 60 Feet Road, Sanganer, Jaipur- 302029
Contact No- 9509253448