01- जयपुर में ई-शपथ पोर्टल का शुभारंभ

⇎ चर्चा में क्यों - जिला कलक्टर जयपुर ने नशा मुक्त जयपुर की ई-शपथ की वेबसाइट को लॉन्च किया।
पोर्टल के बारे में - राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) की जयपुर जिला इकाई एवं MyGov दिल्ली की टीम के सहयोग से अल्प समय में इस पोर्टल को तैयार कराया।
⇎ सक्षम जयपुर अभियान के तहत जयपुर को नशा मुक्त बनाने के लिए ई-शपथ पोर्टल का लोकार्पण किया। यह पोर्टल नशा मुक्त जयपुर के लिए वातावरण निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाएगा।
⇎ इस पोर्टल के माध्यम से जयपुर जिले के प्रत्येक युवा को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ने का प्रयास रहेगा। इस हेतु 21 लाख नागरिकों को ई-शपथ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

  02- राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार— 2024 (राजस्थान विशेष)
 चर्चा में क्यों - राजस्थान के सलूंबर एवं डूंगरपुर जिले को राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार— 2024 से सम्मानित किया गया है। 
⇎ विशेष - सलूंबर के जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू को सुगम्य भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सम्मानित किया जाएगा। 
⇎ डूंगरपुर जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने ‘नो वन लेफ्ट बिहाइंड’ अभियान के तहत दिव्यांगजनों को पेंशन यूडीआईडी कार्ड और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से दिव्यांग जनों को सहायता प्रदान की।
आयोजन - 3 दिसम्बर 2024,  विज्ञान भवन नई दिल्ली।
सुगम्य भारत अभियान के बारें में - सुगम्य भारत अभियान सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग (Department of Empowerment of Person with Disability) का राष्ट्रव्यापी महत्त्वपूर्ण अभियान है।
शुरूआत - 3 दिसंबर, 2015

  03- टीना डाबी को राज्य स्तरीय दिव्यांगजन पुरस्कार 
चर्चा में क्यो -  अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर विशेष दिव्यांगजन के कल्याण और सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए बाड़मेर जिला कलक्टर टीना डाबी को जयपुर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।
⇎ कारण - ‘नवो बाड़मेर-समन्वित प्रयास सशक्त समाज अभियान’ (शुरू - 6 अक्टूबर 2024) के तहत बाड़मेर जिले में समन्वित प्रयास, सशक्त समाज अभियान के जरिए 7025 लोगों की स्क्रीनिंग करने के साथ 2130 दिव्यांग प्रमाण पत्र अनुमोदित किए गए। 
⇎ प्रदेश में पहली मर्तबा दिव्यांगों के मार्गदर्शन एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए पोर्टल लॉच किया गया।
⇎ उनके 'मरू उड़ान' अभियान ने महिलाओं को सशक्त बनाया और 'नवो बाड़मेर' स्वच्छता अभियान से प्रदेश में सराहना मिली।

  04- तीन नए आपराधिक कानून 2023
⇎ चर्चा में क्यों - प्रधानमंत्री द्वारा 3 दिसंबर 2024 को चंडीगढ़ में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के सफल कार्यान्वयन को राष्ट्र को समर्पित किया।
⇎ तीनो नए कानून निम्नलिखित कानूनों की जगह लेंगे:
       1. भारतीय दंड संहिता 1860 के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 
       2. दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 के स्थान पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 
       3. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 के स्थान पर भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 
विशेष - चंडीगढ़ भारत का पहला राज्य/केंद्र शासित प्रदेश है जिसने तीन नए आपराधिक कानूनों को पूरी तरह से लागू किया है।
देश में तीन नए आपराधिक कानूनों के सुचारू क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए चार ऐप- , न्याय सेतु, न्याय श्रुति और ई-समन भी लॉन्च किए हैं। 
ई-साक्ष्य = ऐप के मध्याम से सभी गवाही, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी ई-साक्ष्य सर्वर पर सहेजी जाएगी और यह वास्तविक समय के आधार पर सभी अदालतों के लिए उपलब्ध होगा।
ई-समन = ऐप से अदालतें, पुलिस स्टेशनों और संबंधित व्यक्ति, जिसे समन भेजा जाना है, को इलेक्ट्रॉनिक रूप से समन भेजेगी।
न्याय सेतु = यह डैशबोर्ड पुलिस, चिकित्सा, फोरेंसिक, अभियोजन और जेल अधिकारियों को जोड़ेगा। यह पुलिस को वास्तविक समय के आधार पर जांच से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करेगा।
न्याय श्रुति = ऐप अदालत को वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से गवाहों को सुनने में सक्षम बनाएगा।


  05- काश पटेल FBI के प्रमुख नियुक्त  
⇎ चर्चा में क्यों - अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जांच एजेंसी ‘फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन' (FBI) के अगले डायरेक्टर के लिए भारतवंशी कश्यप काश पटेल के नाम की घोषणा की है।
⇎ विशेष - काश पटेल 2013 में वॉशिंगटन में न्याय विभाग में शामिल हुए। यहां तीन साल बाद 2016 में पटेल को खुफिया मामले से जुड़ी एक स्थायी समिति में कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया गया।

  06-भारत की पहली जल परिवहन सेवा
⇎ चर्चा में क्यों  - अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी उबर ने शिकारा की बूकिंग के साथ भारत में अपनी पहली जल परिवहन सेवा शुरू की है।
कहाँ - डल झील , जम्मू-कश्मीर
⇎ किसके द्वारा - 'उबर शिकारा' नाम से राइड-हेलिंग ऐप उबर द्वारा 
⇎ शिकारा क्या है ? - शिकारा एक तैरता घर या हाउसबोट हैं जो इटली के वेनिस शहर के प्रसिद्ध गोंडोला से मिलते जुलते हैं लेकिन आकार में उनसे छोटे होते हैं और आकर्षक ढंग से सजाए जाते हैं।
⇎ डल झील के बारे मेंयह वुलर झील के बाद जम्मू और कश्मीर में दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। डल झील, जिसे 'कश्मीर के मुकुट का गहना' भी कहा जाता है, तीन तरफ से पीर पंजाल पहाड़ों से घिरी हुई है।

⇰ Practice Questions-   
0%
Question 1: जयपुर में शुरू किए गए ई शपथ पोर्टल का उद्देश्य है?
A) जयपुर को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना 
B) जयपुर को नशा मुक्त बनाना
C) जयपुर को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाना
D) उपरोक्त सभी
Explanation: कृपया ऊपर दिए गए करंट अफेयर्स देखे
Question 2: राजस्थान के कौनसे दो जिलो को राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
A) उदयपुर व कोटा  
B) सलूम्बर व डूंगरपुर
C) अजमेर व ब्यावर
D) जयपुर व दौसा
Explanation: कृपया ऊपर दिए गए करंट अफेयर्स देखे
Question 3: दिव्यांगजन दिवस के दिन सम्मानित आईएएस टीना डाबी किस जिले की कलक्टर है?
A) जैसलमेर  
B) जोधपुर 
C) बीकानेर  
D) बाड़मेर
Explanation: कृपया ऊपर दिए गए करंट अफेयर्स देखे
Question 4: निम्नलिखित में से कौनसा ऐप अदालत को वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से गवाहों को सुनने में सक्षम बनाएगा।
A) न्यायसेतु एप
B) ई साक्ष्य एप 
C) ई समन एप 
D) न्याय श्रुति एप 
Explanation: कृपया ऊपर दिए गए करंट अफेयर्स देखे
Question 5: अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी उबर ने भारत के किस राज्य में अपनी पहली जल परिवहन सेवा शुरू की है?
A) उत्तराखंड 
B) केरल 
C) जम्मूकश्मीर 
D) असम
Explanation: कृपया ऊपर दिए गए करंट अफेयर्स देखे

Report Card

Total Questions Attempted: 0

Correct Answers: 0

Wrong Answers: 0

--


दिसंबर माह के अन्य दिनों के करंट अफ़ेयर्स के लिए क्लिक करें 

FIND US HERE

RAS JUNCTION

Shriram Tower, 60 Feet Road, Sanganer, Jaipur- 302029
Contact No- 9509253448