राजस्थान करंट अफेयर्स - 01 Aug 2020 (हिंदी)

वर्ष 2019 के लिए इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार में कितनी बालिकाओं को सम्मानित किया गया है-

975
1208
1574
1865

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की कक्षा 8, 10 एवं 12 की परीक्षाओं में जिलेवार अंलग-अलग संकायों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली 1 हजार 208 बालिकाओं को 9 करोड़ 92 लाख 45 हजार रूपये की ‘इन्दिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार’ राशि प्रदान की गयी है।
इन्दिरा प्रियदर्शिनी योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, निःशक्तजन, सामान्य वर्ग और विशेष पिछड़ा वर्ग एवं बीपीएल वर्ग में जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली एवं संस्कृत शिक्षा में इन वर्गों की राज्य में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को यह पुरस्कार दिया गया है।
पुरस्कार स्वरूप कक्षा 8 की बालिकाओं को 40 हजार रूपये, कक्षा 10 की बालिकाओं को 75 हजार तथा कक्षा 12 की पात्र चयनित बालिकाओं को एक लाख रूपये की राशि का पुरस्कार प्रदान किया गया है।
योजना की शुरुआत पिछली गहलोत सरकार द्वारा की गई थी जिसे बाद में नाम बदलकर पद्माक्षी कर दिया गया था। नई सरकार ने पुनः नाम बदलकर इंदिरा प्रियदर्शनी योजना कर दिया।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020 के लिए लाइफटाइम उत्कृष्ट पुरस्कार किसे दिया गया है

रविचंद्रन
डॉ सुरेश बाबू
डॉक्टर एम ए आत्मानंद
प्रोफेसर अशोक साहनी

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने पृथ्वी प्रणाली विज्ञान में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा कर दी है।
इस वर्ष का लाइफ टाइम उत्कृष्टता पुरस्कार प्रोफेसर अशोक साहनी को भूगर्भ विज्ञान के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है।
राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान विशाखापत्तनम के डॉ वी वी एस एस शर्मा और ध्रुवीय तथा समुद्री अनुसंधान केन्द्र, गोवा के डॉ0 रविचन्द्रन को ध्रुवीय और समुद्र अनुसंधान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है।
वायुमंडलीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी का राष्ट्रीय पुरस्कार डॉ एस सुरेश बाबू को प्रदान किया गया है।
भू-विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार वाराणसी के बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के जियोलॉजी विभाग के एन वी चलापति राव को दिया जाएगा।
समुद्र प्रौद्योगिकी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार चेन्नई के राष्ट्रीय समुद्र प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक डॉ. एम. ए. आत्मानंद को प्रदान किया जाएगा।
गोवा के सीएसआईआर- राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. लिदिता डी. एस. खांडेपारकर को महिला वैज्ञानिक के लिए डॉ. अन्ना मणि राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
कानपुर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के डॉ. इंद्र शेखर सेन तथा अहमदाबाद के फिजिकल रिसर्च लैबोरेट्ररी (पीआरएल) के डॉ. अरविंद सिंह को पृथ्वी प्रणाली विज्ञान में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए यंग रिसर्चर अवार्ड से पुरस्कृत किया जाएगा।

ब्लैक कार्बन एरोसॉल
ब्लैक कार्बन (BC) मानवीय गतिविधियों द्वारा निर्मित कण है, जिससे निर्मित होने वाले एरोसॉल कण सौर विकिरण को अवशोषित करके हमारे पर्यावरण को गर्म करता है।
ब्लैक कार्बन (BC) जीवाश्म ईंधन और बायोमास के अपूर्ण दहन से उत्पन्न होता है और वायुमंडलीय एरोसोल में प्रमुख मानवजनित घटकों में से एक है।

इंडियन आर्गो प्रोजेक्ट
Argo दुनिया के महासागरों के ऊपरी हिस्से के तापमान और लवणता के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय परियोजना है। अर्गो प्रोजेक्ट फ्लोटिंग रोबोट का उपयोग करता है जो समुद्र के भीतर डाटा कलेक्शन के पश्चात इसे सेटेलाइट को भेजते हैं।

निम्नलिखित में से किस योजना के तहत बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन तथा वाधवानी फाउंडेशन ने नीति आयोग के साथ समझौता किया है-

स्टार्टअप इंडिया
अटल इन्नोवेशन मिशन
प्रधान मंत्री आवास योजना
स्वच्छ भारत मिशन

देश भर के इनक्यूबेटर पारिस्थितिकी तंत्र में समग्र प्रगति को प्रोत्साहित करने और सक्षम बनाने की एक प्रमुख पहल के तहत नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन (एआईएम) ने एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक इनक्यूबेटर क्षमता वृद्धि कार्यक्रम एआईएम-आईसीआरईएसटी शुरू किया है जो उच्च प्रदर्शन वाले स्टार्टअप बनाने पर केंद्रित है।
एआईएम ने इसके लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और वाधवानी फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाया है।
भारत में नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए यह अपनी तरह की पहली कोशिश है।
इस पहल के तहत, एआईएम के इनक्यूबेटरों को अपग्रेड करने के लायक बनाया गया है और इनक्यूबेटर उद्यम अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए अपेक्षित मदद प्रदान की गई है जिससे उन्हें अपने प्रदर्शन को बढ़ाने में सहायता मिलेगी। इसे प्रौद्योगिकी से संचालित प्रक्रियाओं और मंचों के माध्यम से उद्यमियों को प्रशिक्षण प्रदान करके पूरा किया जाएगा।

हाल ही में दिवंगत पद्मश्री रेन सोनम शेरिंग का संबंध किस क्षेत्र से है-

कला
इतिहास
खेल
राजनीति

हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित भारतीय संगीतकार रेन सोनम शेरिंग लेपचा (Ren Sonam Tshering Lepcha) का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।
3 जनवरी, 1928 को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में जन्मे सोनम शेरिंग लेपचा ने काफी कम उम्र में संगीत और नृत्य सीख लिया था।
वे 1960 में ऑल इंडिया रेडियो (AIR) पर लेप्चा गाने वाले पहले व्यक्ति थे और वे बीते चार दशकों में एक सफल सार्वजनिक कलाकार के रूप उभरे थे।
उन्होंने लेप्चा गीतों की रचना और संकलन किया तथा लेप्चा संगीत वाद्ययंत्र पर शोध भी किया, और लेप्चा लोकगीतों पर आधारित नृत्य-नाटक प्रस्तुत किये, जो कि सिक्किम में खासे लोकप्रिय हैं।
उन्होंने वर्ष 2011 में लेप्चा लोकगीतों पर आधारित किताब ‘वोम जाट लिंग छायो’ (Vom Jat Ling Chhyo) भी प्रकाशित की है।
लेप्चा संगीत में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें वर्ष 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2007 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया।

हाल ही में अत्याधुनिक नई तकनीक से निर्मित किस राज्य में स्थित महात्मा गांधी सेतु का उद्घाटन किया गया-

उत्तर प्रदेश
बिहार
पश्चिम बंगाल
असम

हाल ही में बिहार में पटना व वैशाली जिलों के बीच स्थित महात्मा गांधी सेतु की स्टील से नवर्मित पश्चिमी लेन का उद्घाटन किया गया।
यह नई तकनीक का प्रयोग करके बनाया गया देश का पहला पुल है।
इसकी लंबाई 5,750 मीटर (18,860 फीट) है और यह भारत का तीसरा सबसे लंबा नदी पुल है।
इसका उद्घाटन मई 1982 में हाजीपुर में एक समारोह में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा किया गया था।
गांधी सेतु की जर्जर हालत को देखते हुए 2014 में केंद्र और राज्य सरकार के बीच इसे मरम्मत करने पर सहमति बनी। 2017 में इसका निर्माण शुरू हुआ।
3000 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस पुल के नीचे से जहाज भी गुजर सकेंगे।

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस हमारे प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए हर साल 28 जुलाई को मनाया जाता है।