Rajasthan Current Affairs |04 Aug 2021|RAS 2021|SI 2021|IAS| Ghanshyam Sharma|RAS Junction - RAS Junction <meta content='ilazzfxt8goq8uc02gir0if1mr6nv6' name='facebook-domain-verification'/>

RAS Junction

We Believe in Excellence

RAS Junction Online Platform- Join Now

RAS Junction Online Platform- Join Now
Attend live class and All Rajasthan Mock test on our new online portal. Visit- https://online.rasjunction.com

Wednesday, August 4, 2021

Rajasthan Current Affairs |04 Aug 2021|RAS 2021|SI 2021|IAS| Ghanshyam Sharma|RAS Junction

19- हाल ही में राज्य के किस जिले में जीएसआई की नई खोज में सीमेंट ग्रेड लाइमस्टोन के विशाल भण्डार मिले हैं-

A- श्रीगंगानगर
B- बीकानेर
C- जैसलमेर
D- चुरु

राज्य के जैसलमेर जिले में जीएसआई की नई खोज में सीमेंट ग्रेड लाइमस्टोन के विशाल भण्डार मिले हैं।
जीएसआई की खोज में जैसलमेर के चार ब्लॉकों में 315.235 मिलियन टन सीमेंट ग्रेड लाइमस्टोन के भण्डार मिलने की संभावना है।
जीएसआई ने जैसलमेर के 13 वर्ग किलोमीटर से भी अधिक क्षेत्र में लाइम स्टोन के भण्डारों की खोज की है।
रिपोर्ट के अनुसार जैसलमेर के लखमानोंं की ढ़ाणीमें 4.60 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में करीब 18.012 मिलियन टन, जैसलमेर के ही कुइंयाला साउथ में 3.20 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र मेेंं 29.82 मिलियन टन, जैसलमेर की ही मियाें की ढ़ाणीईस्ट ब्लॉक ए के 2.50 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 67.033 मिलियन टन और मियों की ढ़ाणी नार्थ में 200.37 मिलियन टन सीमेंट ग्रेड लाइम स्टोन के भण्डार होने की संभावना रिपोर्ट दी है।
राज्य में खान एवं भूगर्भ निदेशालय, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया, एमईसीएल आदि द्वारा खनिज एक्सप्लोरेशन गतिविधियां जारी है।



20- निम्नलिखित में से कौनसा एक भारतीय पैरालंपिक दल के लिए थीम-गीत बनाया गया है -

A- हिन्दुस्तानी वे
B- कर दे कमाल तू
C- जीत कर दिखा
D- रख हौसला

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में भारतीय पैरालंपिक दल के थीम-गीत “कर दे कमाल तू” को जारी किया
“कर दे कमाल तू” गीत को दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी संजीव सिंह ने लिखा और गाया है, जो लखनऊ के रहने वाले हैं। भारतीय पैरालंपिक समिति का विचार था कि समावेशिता के प्रतीक के रूप में दिव्यांग समुदाय के किसी व्यक्ति से गीत लिखवाया जाए। इस गीत के बोल न केवल खिलाड़ियों में जोश भरते हैं, बल्कि किसी भी तरह की शारीरिक बाध्यता का सामना करने वाले व्यक्तियों को भी प्रेरणा देते हैं कि वे खुद को कभी कमतर न समझें और यह कि वे हर क्षेत्र में चमत्कार कर सकते हैं।
भारत, टोक्यो ओलंपिक की 9 खेल प्रतिस्पर्धाओं में 54 पैरा-खिलाड़ियों के साथ अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेज रहा है।
इस गीत के रचयिता और गायक संजीव सिंह ने यह महसूस किया कि यह केवल उनके लिए ही नहीं बल्कि पूरे समूह के लिए गौरव का पल है।

21- भारत के किस राज्य से वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन के साथ छठी हॉटलाइन की शुरुआत की गई है -

A- सिक्किम
B- लद्दाख
C- अरुणाचल प्रदेश
D- हिमाचल प्रदेश

सीमा पर विश्वास और सौहार्दपूर्ण संबंधों की भावना को आगे बढ़ाने के लिए उत्तरी सिक्किम के कोंगरा ला में भारतीय सेना और तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के खंबा ज़ोंग में पीएलए के बीच एक हॉटलाइन स्थापित की गई। यह आयोजन दिनांक 1 अगस्त 2021 को पीएलए दिवस के साथ सम्पन्न हुआ।
भारत और चीन के बीच लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर यह छठी हॉट लाइन सेवा है।
हॉटलाइन एक तरह की विशेष दूरभाष सुविधा है जिसमें एक व्यक्ति (दूरभाष) से दूसरे व्यक्ति (दूरभाष) को सुरक्षित तरीके से जोड़ा जाता है। इस प्रणाली में रिसीवर उठाते ही सम्बंधित व्यक्ति से ही संपर्क हो जाता है। इसमें डायल नहीं करना पड़ता है। यह संचार सेवा की सबसे सुरक्षित प्रणाली मानी जाती है। इसमें एक दूरभाष से पहले से निर्धारित दूसरे दूरभाष से ही सम्पर्क होता है और संपर्क कहीं और नहीं जुड़ता।

22- कोविड-19 के खिलाफ शत-प्रतिशत टीकाकरण करने वाला देश का पहला शहर है -

A- अहमदाबाद
B- कोटा
C- भुवनेश्वर
D- भोपाल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर भारत का ऐसा पहला शहर बन गया है, जिसने कोविड-19 के खिलाफ शत-प्रतिशत टीकाकरण किया है। इसके अतिरिक्त लगभग एक लाख प्रवासी कामगारों को भी राजधानी शहर में कोविड वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है। भुवनेश्वर नगर निगम ने 31 जुलाई, 2021 तक विशिष्ट समय-सीमा के भीतर टीकाकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिये विभिन्न श्रेणियों के लोगों के लिये मानक निर्धारित किये थे। टीका लगाने वालों में 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लगभग 9 लाख लोग शामिल हैं। ओडिशा सरकार ने प्रतिदिन कुल 3.5 लाख लोगों का टीकाकरण करने के लिये ज़िलेवार लक्ष्य निर्धारित किये थे।

23- निम्नलिखित में से किस दिन देश भर में ‘मुस्लिम महिला अधिकार दिवस’ मनाने की शुरुआत की गई है -

A- 01 अगस्त
B- 02 अगस्त
C- 03 अगस्त
D- 04 अगस्त

देश भर में तीन तलाक के खिलाफ कानून के महत्त्व को रेखांकित करने के लिये 01 अगस्त को ‘मुस्लिम महिला अधिकार दिवस’ का आयोजन किया गया।
केंद्र सरकार ने 01 अगस्त, 2019 को तीन तलाक की प्रथा को एक कानूनी अपराध घोषित करते हुए कानून अधिनियमित किया था।
संसद द्वारा पारित इस अधिनियम के मुताबिक, तलाक की घोषणा को एक संज्ञेय अपराध के रूप में माना जाएगा जिसके लिये जुर्माने के साथ 3 वर्ष की कैद हो सकती है।
इस कानून के माध्यम से तीन तलक के मामलों में 82 प्रतिशत की कमी आई है।
‘मिस्र’ पहला मुस्लिम राष्ट्र था जिसने वर्ष 1929 में तीन तलाक नामक सामाजिक बुराई को समाप्त किया था, जिसके पश्चात् सूडान, पाकिस्तान (1956), मलेशिया (1969), बांग्लादेश (1972), इराक (1959), सीरिया (1953) द्वारा इस पर प्रतिबंध लगाया गया।

19- Recently, in which district of the state, huge deposits of cement grade limestone have been found in the new discovery of GSI-

A- Sriganganagar
B- Bikaner
C- Jaisalmer
D- Churu

In the new discovery of GSI in Jaisalmer district of the state, huge deposits of cement grade limestone have been found.
In the exploration of GSI, 315.235 million tonnes of cement grade limestone reserves are likely to be found in four blocks of Jaisalmer.
GSI has discovered deposits of limestone in more than 13 square kilometers of Jaisalmer.
According to the report, about 18.012 million tonnes in an area of ​​4.60 square kilometer in Lakhman Ki Dhani of Jaisalmer, 29.82 million tonnes in 3.20 square kilometer area in Kuinyala South of Jaisalmer, 67.033 million tonnes in 2.50 square kilometer area of ​​Dhani East Block A of Jaisalmer itself. And the possibility of having 200.37 million tonnes of cement grade lime stone reserves in Miyan ki Dhani North has been reported.
Mineral exploration activities are going on in the state by Directorate of Mines and Geology, Geological Survey of India, MECL etc.

20- Which one of the following has been the theme-song for the Indian Paralympic contingent?

A- Hindustani Way
B- do amazing you
C - show winning
D- keep courage

The Minister of Youth Affairs and Sports, Shri Anurag Thakur released the theme song of the Indian Paralympic contingent “Kar De Kamal Tu” in New Delhi.
The song "Kar De Kamal Tu" is written and sung by Divyang Cricketer Sanjeev Singh, who hails from Lucknow. The idea of ​​the Paralympic Committee of India was to get someone from the disabled community to write a song as a symbol of inclusivity. The lyrics of this song not only invigorate the players but also inspire the individuals facing any kind of physical compulsion to never underestimate themselves and that they can do wonders in every field.
India is sending its largest ever contingent to the Tokyo Olympics with 54 para-players in nine sporting events.
The composer and singer of this song, Sanjeev Singh felt that it was a proud moment not only for him but for the entire group.

21- From which state of India, the sixth hotline has been started with China on the Line of Actual Control (LAC)?

A- Sikkim
B- Ladakh
C- Arunachal Pradesh
D- Himachal Pradesh

To further the spirit of trust and cordial relations along the border, a hotline was set up between the Indian Army at Kongara La in North Sikkim and the PLA at Khamba Zong in the Tibet Autonomous Region. The event coincided with the PLA Day on 1 August 2021.
This is the sixth hot line service on the Line of Actual Control between India and China.
A hotline is a special type of telephone facility in which one person (tel) is connected to another person (tel) in a secure manner. In this system, as soon as the receiver is picked up, contact is made with the person concerned. It doesn't have to be dialed in. It is considered the most secure system of communication service. In this, there is a connection from one phone to another phone already set and the contact is not connected anywhere else.

22- The first city in the country to have 100% vaccination against Kovid-19 is -

A- Ahmedabad
B- Kota
C- Bhubaneshwar
D- Bhopal

Odisha's capital Bhubaneswar has become the first city in India to have 100% vaccination against COVID-19. Apart from this, about one lakh migrant workers have also been given the first dose of Kovid vaccine in the capital city. The Bhubaneswar Municipal Corporation had set standards for different categories of people to complete the vaccination process within a specific time-frame by July 31, 2021. Those vaccinated include about 9 lakh people aged 18 years and above. The Odisha government had set district-wise targets to vaccinate a total of 3.5 lakh people per day.

23- On which of the following day has been started celebrating 'Muslim Women's Rights Day' across the country -

A- 01 August
B- 02 August
C- 03 August
D- 04 August

'Muslim Women's Rights Day' was organized on 01 August to highlight the importance of law against triple talaq across the country.
The Central Government had enacted a law on August 01, 2019, declaring the practice of triple talaq as a legal offence.
According to this act passed by the Parliament, proclamation of divorce will be treated as a cognizable offense which can be punished with imprisonment of 3 years with fine.
Through this law, there has been a reduction of 82 percent in the cases of triple talaq.
'Egypt' was the first Muslim nation to end the social evil called triple talaq in the year 1929, followed by Sudan, Pakistan (1956), Malaysia (1969), Bangladesh (1972), Iraq (1959), Syria (1953). It was banned.

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

RAS Mains Paper 1

Pages