Rajasthan Current Affairs /15 July 2021/RAS 2021/SI 2021/IAS/College Lecturer| Ghanshyam Sharma - RAS Junction <meta content='ilazzfxt8goq8uc02gir0if1mr6nv6' name='facebook-domain-verification'/>

RAS Junction

We Believe in Excellence

RAS Junction Online Platform- Join Now

RAS Junction Online Platform- Join Now
Attend live class and All Rajasthan Mock test on our new online portal. Visit- https://online.rasjunction.com

Thursday, July 15, 2021

Rajasthan Current Affairs /15 July 2021/RAS 2021/SI 2021/IAS/College Lecturer| Ghanshyam Sharma

Rajasthan Current Affairs /15 July 2021/RAS 2021/SI 2021/IAS/College Lecturer| Ghanshyam Sharma


78- प्लेनेट डी की ट्रैवल लिस्ट 'द 16 मोस्ट रोमांटिक सिटिज ऑन अर्थ' में राजस्थान के किस शहर को स्थान मिला है-

A- अजमेर
B- जयपुर
C- जोधपुर
D- उदयपुर

विश्व के रोमांटिक शहरों की सूची में उदयपुर को चौथा स्थान मिला है, जो देश का इकलौता शहर है। प्लेनेट डी की ट्रैवल लिस्ट 'द 16 मोस्ट रोमांटिक सिटिज ऑन अर्थ' की सूची जारी की गई। जिसमें फ्रांस को पहला स्थान मिला है।
दूसरे स्थान पर इटली के वेनिस शहर को स्थान मिला है, जबकि तीसरे स्थान पर चीन का होग्झू शहर शामिल है।इस सूची में उदयपुर ने चौथा स्थान बनाया है, जो भारत का इकलौता शहर है।
मोस्ट रोमांटिक शहरों में शामिल उदयपुर का स्थान दुनिया के खूबसूरत शहरों की सूची में भी है। इसके लिए एमएसएन सर्वे कराती है और इस साल किए गए सर्वे में उदयपुर को विश्व में बारहवां स्थान मिला है। इसके अलावा इंटरमाइल्स की सूची में भी उदयपुर को दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में दसवें स्थान में रखा गया है।



79- निम्नलिखित में से कौन सा एक देश इजरायल में दूतावास खोलने वाला पहला खाड़ी राज्य बन गया है-

A- ईरान
B- इराक
C- संयुक्त अरब अमीरात
D- सऊदी अरब

संयुक्त अरब अमीरात इजरायल में दूतावास खोलने वाला पहला खाड़ी राज्य बन गया है। 
यूएई दूतावास का उद्घाटन, जो तेल अवीव स्टॉक एक्सचेंज में स्थित है, पिछले महीने यूएई में इजरायल के दूतावास के उद्घाटन के बाद हुआ।
ईरान को लेकर संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन की बेचैनी के कारण पिछले साल तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन द्वारा तैयार किए गए "अब्राहम समझौते" के तहत इजरायल के साथ संबंधों को सामान्य किया गया था। 
सूडान और मोरक्को भी इजरायल के साथ संबंध स्थापित करने के लिए आगे बढ़े हैं।

80- नासा अक्टूबर 2021 में किस ग्रह के लिए लूसी नामक अंतरिक्ष यान भेजेगा-

A- शुक्र
B- बृहस्पति
C- मंगल
D- शनि

बृहस्पति ग्रह से जुड़े ट्रोजन क्षुद्रग्रहों के लिए नासा अपना पहला मिशन भेज रहा है।
दूर भविष्य में मानवता को प्रेरित करने के लिए यान पर विद्वानों के कुछ विचारों को उद्धृत किया जाएगा। लूसी नामक यह अंतरिक्ष यान अक्टूबर 2021 में लॉन्च होने वाला है।
स्पेसक्राफ्ट का नाम लूसी है, जिसका शाब्दिक अर्थ मानव पूर्वज के जीवाश्म कंकाल से संबंधित है। इस स्पैसक्राफ्ट का नाम ‘द बीटल्स के 1967 के क्लासिक गीत लूसी इन द स्काई विद डायमंड्स से भी प्रेरित था। अंतरिक्ष यान की पट्टिका पर बीटल्स बैंड के सदस्यों जॉन लेनन, पॉल मेकार्टनी, रिंगो स्टार और जॉर्ज हैरिसन के उद्धरणों सजे हुए हैं।
पट्टिका में कार्ल सैगान, अल्बर्ट आइंस्टीन, कवि जॉय हार्जो, लेखक काज़ुओ इशिगुरो, मार्टिन लूथर किंग जूनियर, ब्रायन मे ऑफ क्वीन, योको ओनो और अन्य के उद्धरण भी शामिल हैं।

81- निम्नलिखित में से किस महाद्वीप के देशों के विकास हेतु भारत का सहयोग कंपाला सिद्धांत पर केंद्रित है-

A- दक्षिण अमेरिका
B- अफ्रीका
C- एशिया
D- ऑस्ट्रेलिया

विदेश मंत्री जयशंकर  ने भारत-अफ्रीका परियोजना साझेदारी पर आयोजित 16वें सी आई आई-एग्जिम बैंक कॉनक्‍लेव को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की सभी गतिविधियां और पहल अफ्रीका की जरूरतों और वहां के लोगों की प्राथमिकताओं पर केन्द्रित हैं।
अफ्रीका के विकास में भारत का सहयोग कम्‍पाला सिद्धांत पर आधारित है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2018 में इसकी पहल की थी।
2018 में युगांडा में संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इन 10 सिद्धांतों का प्रतिपादन किया था।

82- भारत टोक्यो ओलंपिक के लिए कुल कितने खिलाड़ियों का दल भेज रहा है-

A- 119
B- 156
C- 173
D- 228

भारत 119 एथलीटों सहित टोक्यो ओलंपिक के लिए 228 लोगों का दल भेजने जा रहा है।
टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से 8 अगस्त, 2021 तक टोक्यो, जापान में आयोजित किया जायेगा।
119 एथलीटों में से 67 पुरुष और 52 महिला प्रतिभागी हैं।
22 राज्यों के 119 एथलीट 18 खेल विधाओं में 130 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व करेंगे।
भारत 85 पदक स्पर्धाओं के लिए प्रतियोगिता कर रहा है।
यह ओलंपिक में भारत के एथलीटों का अब तक का सबसे बड़ा दल होगा।
पहली बार टोक्यो ने 1964 में ओलिंपिक की मेजबानी की थी। इस प्रकार, दो बार ग्रीष्मकालीन खेलों की मेजबानी करने वाला टोक्यो एशिया का पहला शहर बन जायेगा।



rajasthan current JULY 2021, rajasthan current June ,ras junction current affairs, daily current affairs rajasthan, ras junction, best current for ras, current for ras exam,RPSC SI current, current affairs 2021, rajasthan current SI 2021, ras exam current, ras current July 2021, July 2021 rajasthan current,01 july rajasthan current, SI current,Ghanshyam Sharma current, best institute ras, राजस्थान करंट अफेयर्स जून 2021, rajasthan current affairs today, ras current, rajasthan current affairs in english July 2021 rajasthan current July 2021,ras junction current affairs,daily current 14 July Rajasthan,ras junction,best curent for ras,current ras exam,SI 2021 current,current affairs 2021,ras exam gk,ras current July 2021,July 14 Rajasthan current,14 July rajasthan current,best institute for ras,rajasthan current 14 July,ras current,rajasthan current 14 July 2021,ras 2021,rpsc,current affairs ras,rajasthan current affairs today,rajasthan current affairs 2021

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

RAS Mains Paper 1

Pages