Rajasthan Current Affairs /13 July 2021/RAS 2021/SI 2021/IAS/College Lecturer| Ghanshyam Sharma - RAS Junction <meta content='ilazzfxt8goq8uc02gir0if1mr6nv6' name='facebook-domain-verification'/>

RAS Junction

We Believe in Excellence

RAS Junction Online Platform- Join Now

RAS Junction Online Platform- Join Now
Attend live class and All Rajasthan Mock test on our new online portal. Visit- https://online.rasjunction.com

Tuesday, July 13, 2021

Rajasthan Current Affairs /13 July 2021/RAS 2021/SI 2021/IAS/College Lecturer| Ghanshyam Sharma

 66- निम्नलिखित में से किस भारतीय महिला न्यायाधीश को रूथ बेडर जिन्सबर्ग मेडल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया है-

A- सुजाता मनोहर
B- रूमा पाल
C- ज्ञान सुधा मिश्रा
D- रंजना देसाई

सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सुजाता मनोहर को रूथ बेडर जिन्सबर्ग मेडल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया है।
यह पुरस्कार वर्ल्ड ज्यूरिस्ट एसोसिएशन और वर्ल्ड लॉ एसोसिएशन द्वारा पिछले सप्ताह आयोजित एक वर्चुअल समारोह के माध्यम से दिया गया था। 
इस पदक की स्थापना अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश स्वर्गीय रूथ बेडर गिन्सबर्ग की याद में की गई है, जिनका सितंबर 2020 में निधन हो गया।
न्यायमूर्ति सुजाता मनोहर भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने वाली दूसरी महिला थीं।  वह 1994 में सर्वोच्च न्यायालय की न्यायाधीश बनीं और 1999 में सेवानिवृत्त होने से पहले, शीर्ष अदालत में पांच साल बिताए।
इस साल मई में, जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति गीता मित्तल को 2021 के लिए अर्लाइन पैच ग्लोबल विजन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।




67- ICC द्वारा किस खिलाड़ी को जून 2021 के लिए आइसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है-
A- क्विंटन डिकॉक
B- डेवोन कॉनवे
C- ऋषभ पंत
D- काइल जैमिसन

पुरुष वर्ग में न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे तथा महिला वर्ग में इंग्लैंड टीम की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन को जून महीने के लिए आइसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।
कॉनवे ने हमवतन काइल जैमिसन, जिन्हें भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्लेयर ऑफ मैच चुना गया था और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक को पीछे छोड़ प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीता है।
महिला खिलाड़ियों में सोफी एक्लेस्टोन ने भारत की शेफाली वर्मा और स्नेह राणा को पीछे छोड़ यह अवॉर्ड जीता है।

 68- हाल ही में भारत की किस एक महतवपूर्ण मिसाइल का परीक्षण विफल हो गया है -
A- अग्नि
B- पृथ्वी
C- आकाश
D- ब्रह्मोस
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन तथा रूस के वैज्ञानिकों के मिश्रित प्रयास से निर्मित जमीन से जमीन पर मार करने वाले क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का चांदीपुर आइटीआरकेएलसी 3 से परीक्षण किया गया। हालाँकि तकनीकी कारणो से यह प्रयास विफल हो गया।
यह प्रक्षेपास्त्र 8.4 मीटर लंबा तथा 0.6 मीटर चौड़ा है तथा इसका वजन 3000 किलोग्राम है। यह प्रक्षेपास्त्र 300 किलोग्राम वजन तक विस्फोटक ढोने तथा 290 किलोमीटर तक मार करने की क्षमता रखता है जिसे अब 450 किमी तक विस्तारित किया जा रहा है। यह सुपर सोनिक क्रूज प्रक्षेपास्त्र आवाज की गति से 2.8 गुना तेज जाने की क्षमता रखता है।
इस प्रक्षेपास्त्र को पानी जहाज, हवाई जहाज, जमीन व मोबाइल लॉन्चर से छोड़ा जा सकता है।
ब्रह्मोस मिसाइल एक दो चरणीय वाहन है जिसमें ठोस प्रोप्लेट बूस्टर तथा एक सरल प्रो प्लेट रेमजेट सिस्टम है। ब्रह्मोस का पहला परीक्षण 12 जून 2001 को आइटीआर चांदीपुर से ही किया गया था।

69- निमनलिखित में से किस एक देश की टीम ने यूरो कप 2020 का ख़िताब अपने नाम किया है -
A - पुर्तगाल
B- स्पेन
C- इटली
D- इंग्लैंड

यूरो कप 2020 के फाइनल मुकाबले में इटली ने इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। इटली की टीम ने दूसरी बार यूरो कप को अपने नाम किया है।
इटली ने इंग्लैंड का 55 साल का किसी बड़े खिताब का सपना पूरा नहीं होने दिया।
इंग्लैंड ने इससे पहले 1966 में एकमात्र बार विश्व कप फुटबॉल खिताब जीता था। इटली ने इससे पहले 1968 में पहली बार यूरो खिताब जीता था।
इतना ही नहीं, वह 2000 और 2012 में फाइनल में भी पहुंचा था, लेकिन उसे क्रमश: फ्रांस और स्पेन से हार मिली थी।
टूर्नामेंट में पुर्तगाल के क्रिस्टीयानो रोनाल्डो को गोल्डन बूट का पुरस्कार दिया गया।
इटली के गोलकीपर जियानलुईजी को गोल्डन बॉल का पुरस्कार मिला जबकि स्पेन के पेड्रो गोंजालेज लोपेज बेस्ट यंग प्लेयर बने।

70- भारत की सतलज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) ने हाल ही में किस देश में जलविद्युत परियोजना के विकास हेतु समझौता किया है -
A- भूटान
B- म्यांमार
C- नेपाल
D- बांग्लादेश

नेपाल ने अपने पूर्वी हिस्से में 679 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना के विकास के लिए भारत की सतलज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) के साथ 1.3 अरब डॉलर का समझौता किया है। यह  पड़ोसी देश में भारत द्वारा शुरू किया गया दूसरा बड़ा उद्यम होगा।
2017 की लागत अनुमानों के आधार पर सबसे बड़ी विदेशी निवेश वाली परियोजना पूर्वी नेपाल में संखुवासभा और भोजपुर जिलों के बीच स्थित है। कुल 679 मेगावाट क्षमता वाली लोवर अरुण जलविद्युत परियोजना भारत द्वारा शुरू की गई दूसरी बड़ी परियोजना है।
इससे पहले भारत ने 1.04 अरब अमेरिकी डॉलर लागत वाली 900 मेगावाट क्षमता की अरुण-3 जलविद्युत परियोजना शुरू की थी।


71- हरियाणा में फ़रवरी 2022 में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर क्या होगा -

A- धाकड
B- तितली
C- विजय
D- मलँग

खेलो इंडिया यूथ गेम्स अब 2021 के बजाय फरवरी 2022 में होंगे। गेम्स की मेजबानी कर रहे हरियाणा ने कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर आयोजन अगले साल करवाने का निर्णय लिया है।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर ‘धाकड़’ होगा।
गेम्स अंडर-18 आयु वर्ग में होने हैं। पांच स्वदेशी गेम्स सहित कुल 25 खेल प्रतियोगिताएं होंगी। लगभग 8500 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।
टोक्यो ओलंपिक के लिए ‘मिराइतोवा’ और ‘सोमाइटी' को शुभंकर चुना गया है। मिराइतोवा, भविष्य और अमरत्व से जुड़े जापानी शब्दों का मिश्रण है जबकि सोमाइटी का नामकरण जापान के एक खास प्रकार के चेरी के पेड़ और अंग्रेजी उच्चारण सो माइटी (इतना शक्तिशाली) से लिया गया है।


rajasthan current July 2021,ras junction current affairs,daily current 13 July Rajasthan,ras junction,best curent for ras,current ras exam,SI 2021 current,current affairs 2021,ras exam gk,ras current July 2021,July 13 Rajasthan current,13 July rajasthan current,best institute for ras,rajasthan current 13 July,ras current,rajasthan current 13 July 2021,ras 2021,rpsc,current affairs ras,rajasthan current affairs today,rajasthan current affairs 2021
Current Affairs for Rajasthan Patwari Exam Current Affairs for Rajasthan Sub inspector 2021 exam best YouTube channel for Rajasthan Patwari Exam best YouTube channel for Rajasthan Police exam best YouTube channel for Raj high court LDC exam best YouTube channel for RPSC college lecturer exam

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

RAS Mains Paper 1

Pages