Rajasthan Current Affairs /10-11 July 2021/RAS 2021/SI 2021/IAS/College Lecturer| Ghanshyam Sharma - RAS Junction <meta content='ilazzfxt8goq8uc02gir0if1mr6nv6' name='facebook-domain-verification'/>

RAS Junction

We Believe in Excellence

RAS Junction Online Platform- Join Now

RAS Junction Online Platform- Join Now
Attend live class and All Rajasthan Mock test on our new online portal. Visit- https://online.rasjunction.com

Sunday, July 11, 2021

Rajasthan Current Affairs /10-11 July 2021/RAS 2021/SI 2021/IAS/College Lecturer| Ghanshyam Sharma

Rajasthan Current Affairs /10-11 July 2021/RAS 2021/SI 2021/IAS/College Lecturer| Ghanshyam Sharma

 54- राजस्थान की पहली जनजाति बालक हॉकी अकादमी की स्थापना किस ज़िले में की जाएगी -

A- चित्तौड़गढ़
B- उदयपुर
C- बाँसवाड़ा
D- सिरोही

प्रदेश की पहली जनजाति बालक हॉकी अकादमी की सौगात उदयपुर को मिलेगी।विश्व जनजाति दिवस के अवसर पर अकादमी का शुभारंभ किया जाना प्रस्तावित है।
अकादमी के लिए 40 बालक खिलाड़ियों का चयन होगा।
सके लिए अंतिम चयन स्पर्धा महाराणा प्रताप खेलगांव के हॉकी एस्ट्रो टर्फ खेल मैदान पर मुख्य प्रशिक्षक अर्जुन अवार्ड ओलम्पियन अशोक ध्यानचन्द की मौजूदगी में आयोजित की जा रही है।
पूर्व में ध्यानचंद की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा संभाग के 7 खेल छात्रावासों से 80 संभावित जनजाति खिलाड़ियों का चयन किया गया था।




55- 2021 में  स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता के 93वें संस्करण का पुरस्कार किसने जीता है -
A- जाइला अवांत गार्डे
B- चैत्रा थुमाला
C- भावना मदीनी
D- विशाखा सिंह

वर्ष 2021 का स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता के 93वें संस्करण का पहला पुरस्कार पहली बार अफ्रीकी मूल की अमेरिकी लड़की जाइला अवांत गार्डे ने जीता है।
14 वर्षीय जाइला बास्केटबाल खिलाड़ी हैं। दशकों से इस प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले भारतीय अमेरिकी इस बार प्रतियोगिता में दूसरा और तीसरा स्थान ले पाए हैं।
सैन फ्रांसिस्को की 12 वर्षीय चैत्रा थुमाला को दूसरा और न्यूयार्क की 13 वर्षीय भावना मदीनी को तीसरा स्थान मिला है।
अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन की उपस्थिति में यह प्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धा गुरुवार को हुई। इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली जाइला अवांत गार्डे ने एशियाई और आस्ट्रेलिया के कटिबंधीय पेड़ों का नाम 'मुराया' (Murraya) की स्पेलिंग बताई थी।

56- निम्नलिखित में से किसे हाल ही में देश का नया रेल मंत्री बनाया गया है -

A- स्मृति ईरानी
B- धर्मेंद्र प्रधान
C- अश्विनी वैष्णव
D- पीयूष गोयल

देश के सबसे अहम मंत्रालयों में से एक रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी एक पूर्व आएएस अधिकारी को दी गई है। अश्विनी वैष्णव को रेल के अलावा आईटी और संचार मंत्रालय का कार्यभार भी सौंपा गया है।
रेल मंत्री का जि्म्मा अभी पीयूष गोयल के पास था, जिन्हें अब कपड़ा मंत्रालय दिया गया है। कपड़ा मंत्रालय संभाल रहीं स्मृति ईरानी को अब महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया है। शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा धर्मेंद्र प्रधान को दिया गया है तो अब हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम मंत्री बनाए गए हैं।
अश्विनी वैष्णव मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले हैं। साल 1994 बैच के आईएएस अधिकारी वैष्णव को सबसे पहले बालासोर का डीएम बनाया गया था।
अश्वनी वैष्णव करीब 15 वर्षों तक कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियों को संभाला और विशेष रूप से बुनियादी ढांचे में पीपीपी (सार्वजनिक-निजी भागीदारी) ढांचे में उनके योगदान के लिए जाने जाते थे। इसके बाद इन्होंने जनरल इलेक्ट्रिक और सीमेंस जैसी प्रमुख वैश्विक कंपनियों में नेतृत्व की भूमिका निभाई है।

57- हाल ही में राज्य के कुल कितने जिलो में नए सायबर थाने को खोलने को मंज़ूरी दी गई है -

A- 2
B- 3
C- 4
D- 5

प्रदेश में साइबर क्राइम पर नियंत्रण के लिए जयपुर के बाद अब जोधपुर एवं भरतपुर में भी साइबर पुलिस थाना खुलेगा। सरकार ने इस सम्बन्ध में भेजे गए गृह विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए जोधपुर कमिश्नरेट एवं भरतपुर में पहले से ही साइबर क्राइम यूनिट बनी हुई है, जिसमें एक उप अधीक्षक, दो निरीक्षक एवं तीन उप निरीक्षक सहित 15-15 पद स्वीकृत हैं। साइबर क्राइम यूनिट के इन 15 पदों को सम्मिलित करते हुए जोधपुर एवं भरतपुर में साइबर पुलिस थाना खोलने का प्रस्ताव गृह विभाग द्वारा भेजा गया था।
साइबर क्राइम एक आपराधिक गतिविधि है, जिसे कंप्यूटर और इंटरनेट के उपयोग द्वारा अंजाम दिया जाता है। साइबर अपराध, जिसे 'इलेक्ट्रॉनिक अपराध' के रूप में भी जाना जाता है, एक ऐसा अपराध है जिसमें किसी भी अपराध को करने के लिये कंप्यूटर, नेटवर्क डिवाइस या नेटवर्क का उपयोग, एक वस्तु या उपकरण के रूप में किया जाता है।
जहाँ इनके (कंप्यूटर, नेटवर्क डिवाइस या नेटवर्क) ज़रिये ऐसे अपराधों को अंजाम दिया जाता है वहीँ इन्हें लक्ष्य बनाते हुए इनके विरुद्ध अपराध भी किया जाता है।

58- निम्नलिखित में से किस मंत्रालय द्वारा स्पर्श (SPARSH) नामक नई पेन्शन एकीकृत प्रणाली लागू की गई है -

A- गृह मंत्रालय
B- रक्षा मंत्रालय
C- वित्त मंत्रालय
D- सूचना प्रसारण मंत्रालय

हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने स्पर्श (System for Pension Administration Raksha- SPARSH) नामक एक एकीकृत प्रणाली लागू की है।
यह रक्षा पेंशन की मंज़ूरी और वितरण के स्वचालन हेतु एक एकीकृत प्रणाली है।
यह वेब आधारित प्रणाली पेंशन दावों को आगे बढ़ाती है और किसी बाहरी मध्यस्थ पर निर्भर हुए बिना सीधे रक्षा पेंशनभोगियों के बैंक खातों में उनकी पेंशन जमा करती है।
रक्षा पेंशनभोगियों से संबंधित दो सबसे बड़े बैंकों-भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) को साझा तौर पर सेवा केंद्र के रूप में चुना गया है।


इस पैकेज का लाभ उठाने के लिए लिंक पर क्लिक करें 


59- निम्नलिखित में से कौन विंबलडन महिला एकल 2021 की विजेता है -

A- नाओमी ओसाका
B- कैरोलिना प्लिसकोवा
C- एश्ले बार्टी
D- सिमोना हालेप

दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने शनिवार को इतिहास रच दिया।
उन्होंने फाइनल में चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा को 6-3, 6-7(4), 6-3 से हराकर पहली बार विंबलडन महिला एकल का खिताब अपने नाम किया।
इस जीत के साथ ही बार्टी ने दूसरी बार ग्रैंड स्लैम खिताब पर कब्जा किया। इससे पहले उन्होंने 2019 में फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया था।
2019 में रोमानिया की सिमोना हालेप ने पहली बार यह खिताब जीता था। प्लिस्कोवा पिछले सात वर्षों में विंबलडन के फाइनल में पहुंचने वाली चेक गणराज्य की पहली खिलाड़ी थीं।
बार्टी 41 साल बाद विंबलडन महिला एकल का खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं हैं। इससे पहले 1980 में उनकी आदर्श खिलाड़ी इवोनी गूलागोंग ने अपना दूसरा विंबलडन खिताब जीता था।



Tags#
rajasthan current July 2021,ras junction current affairs,daily current 11 July Rajasthan,ras junction,best curent for ras,current ras exam,RPSC SI current,current affairs 2021,ras exam current,ras current July 2021,July 11 Rajasthan current,11 July rajasthan current,best institute for ras,rajasthan current 11 July,ras current,rajasthan current 11 July 2021,ras 2021,rpsc,current affairs ras,rajasthan current affairs today,rajasthan current affairs 2021
Current Affairs for Rajasthan Patwari Exam Current Affairs for Rajasthan Sub inspector 2021 exam best YouTube channel for Rajasthan Patwari Exam best YouTube channel for Rajasthan Police exam best YouTube channel for Raj high court LDC exam best YouTube channel for RPSC college lecturer exam

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

RAS Mains Paper 1

Pages