Rajasthan Current Affairs /03 July 2021/RAS 2021/SI 2021/IAS/College Lecturer| Ghanshyam Sharma - RAS Junction <meta content='ilazzfxt8goq8uc02gir0if1mr6nv6' name='facebook-domain-verification'/>

RAS Junction

We Believe in Excellence

RAS Junction Online Platform- Join Now

RAS Junction Online Platform- Join Now
Attend live class and All Rajasthan Mock test on our new online portal. Visit- https://online.rasjunction.com

Saturday, July 3, 2021

Rajasthan Current Affairs /03 July 2021/RAS 2021/SI 2021/IAS/College Lecturer| Ghanshyam Sharma

 12- निम्नलिखित में से किस देश द्वारा दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो-एक्सचेंज ‘बाइनेंस’ को प्रतिबंधित कर दिया है-

A- चीन
B- रूस
C- यूनाइटेड किंडम
D- अमेरिका

यूनाइटेड किंगडम ने दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो-एक्सचेंज ‘बाइनेंस’ को प्रतिबंधित कर दिया है। ‘बाइनेंस’ ट्रेडिंग वॉल्यूम के लिहाज़ से दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज है।
यूनाइटेड किंगडम क्रिप्टो उद्योग पर कठोर नीति अपनाने वाला एकमात्र देश नहीं है।
चीन ने क्रिप्टोकरेंसी में हेर-फेर के प्रयासों को कम करने हेतु कई क्षेत्रों में क्रिप्टो माइनिंग का परिचालन बंद करने का आदेश दिया है।




13- निम्नलिखित  में से किस  राज्य को देश का पहला रैबीज़ मुक्त राज्य घोषित किया है-

A- राजस्थान
B- केरल
C- गोवा
D- हरियाणा

हाल ही में गोवा के मुख्यमंत्री ने राज्य को देश का पहला रैबीज़ मुक्त राज्य घोषित किया है।
गोवा में पिछले तीन वर्ष में रैबीज़ का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
रैबीज़ नियंत्रण का कार्य मिशन रैबीज़ परियोजना द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसे केंद्र सरकार के अनुदान के माध्यम से चलाया जा रहा है।
राज्य में अब तक रैबीज़ के विरुद्ध पाँच लाख से अधिक कुत्तों का टीकाकरण किया गया है और संपूर्ण गोवा में रैबीज़ की रोकथाम हेतु लगभग एक लाख लोगों को शिक्षित किया गया है, साथ ही 24 घंटे रैबीज़ निगरानी केंद्र भी स्थापित किये गए हैं।
रैबीज़ एक रिबोन्यूक्लिक एसिड (RNA) वायरस के कारण होता है, जो किसी पागल जानवर जैसे कुत्ता, बिल्ली, बंदर, आदि की लार में मौजूद होता है।

14- राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कारों के 8वें संस्करण में दो पुरस्कारों से सम्मानित ‘रेडियो विश्वास’ किस राज्य से सम्बंधित है -

A- राजस्थान
B- महाराष्ट्र
C- हरियाणा
D- उत्तरप्रदेश

सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा स्थापित राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कारों के 8वें संस्करण में ‘रेडियो विश्वास’ ने दो पुरस्कार हासिल किए हैं। यह एक सामुदायिक रेडियो स्टेशन है, जो महाराष्ट्र के नासिक से संचालित होता है।
रेडियो विश्वास 90.8 एफएम ने “सस्टेनेबिलिटी मॉडल अवार्ड्स” श्रेणी में पहला पुरस्कार और “थीमैटिक अवार्ड्स” श्रेणी में अपने कार्यक्रम कोविड-19 के काल में ‘एजुकेशन फॉर ऑल’ के लिए दूसरा पुरस्कार जीता है। रेडियो विश्वास, विश्वास ध्यान प्रबोधिनी और अनुसंधान संस्थान, नासिक, महाराष्ट्र द्वारा चलाया जाता है।
यह सामुदायिक रेडियो स्टेशन जून 2020 में कोविड-19 के कठिन समय के दौरान तीसरी से 10 वीं कक्षा के छात्रों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने के लिए शुरू किया गया था।

15- 121 किस्म के आमों से युक्त पेड़ निमनलिखित में से किस राज्य में स्थित है -
A- कर्नाटक
B- महाराष्ट्र
C- मध्यप्रदेश
D- उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक ऐसा अनोखा पेड़ है, जिस पर दो-चार नहीं बल्कि 121 किस्म के आम आते हैं।
बागवानी प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र के तत्कालीन संयुक्त निदेशक राजेश प्रसाद ने एक पेड़ पर आम की 121 किस्में लगाई हैं। दरअसल राजेश प्रसाद ने आम के एक ही पेड़ पर 121 किस्म के आम की कलम लगाई और कुछ दिन तक इसकी विशेष तौर पर देख-रेख की गई।
इस आम के पेड़ पर सहारनपुर अरुण, सहारनपुर वरुण, सहारनपुर सौरभ, सहारनपुर गौरव, सहारनपुर राजीव, लखनऊ सफेदा, टॉमी ऐट किंग्स, पूसा सूर्या, कलमी मालदा, बांबे, स्मिथ, मैंगीफेरा जुलानिया, गोला बुलंदशहर, दशहरी, लंगड़ा, चौसा, रामकेला, आम्रपाली, देवबंद समेत 121 किस्म के आम फलते हैं।

16- भारतीय महिला खिलाड़ी माना पटेल निम्नलिखित में से किस स्पर्धा में टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय mahila खिलाड़ी बनी है -

A- तैराकी
B- घुड़सवारी
C- तलवारबाज़ी
D- रोईंग

भारतीय महिला तैराक माना पटेल ने टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई कर इतिहास रच दिया है। ऐसा करने वाली वह पहली खिलाड़ी बनीं हैं। माना पटेल से पहले अब तक किसी भी भारतीय महिला तैराक ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं किया था।
वह इन खेलों के लिये क्वालीफाई करने वाली कुल तीसरी भारतीय तैराक है। उनसे पहले श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश ने हाल में ओलंपिक क्वालीफिकेशन टाइमिंग में ‘ए’ स्तर हासिल करके क्वालीफाई किया था।
माना अब टोक्‍यो ओलंपिक में 100 मीटर बैकस्ट्रोक प्रतियोगिता में भाग लेंगी। माना ने अप्रैल में उज्बेकिस्तान ओपन तैराकी चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने 100 मीटर बैकस्ट्रोक प्रतियोगिता में एक मिनट 04.47 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता था। बेलग्रेड में उन्होंने 100 मीटर बैकस्ट्रोक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया था।
माना मूल रूप से गुजरात राज्य की निवासी है।

17- निम्नलिखित में से किस साहित्यकार को कुवेम्पु राष्ट्रीय पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है-
A- आनंद राजन
B- विश्वास चटर्जी
C- उम्मेद सिंह राजावत
D- राजेंद्र किशोर

उड़िया कवि डॉ. राजेंद्र किशोर पांडा को कुवेम्पु राष्ट्रीय पुरस्कार 2020 (Kuvempu Rashtriya Puraskar 2020) से सम्मानित किया गया है।
उनके 16 कविता संग्रह और एक उपन्यास प्रकाशित हो चुके हैं। वह एक प्रमुख भारतीय कवि हैं जिन्होंने आधुनिक उड़िया कविता के मार्ग को महान ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद की। उन्हें 2010 में गंगाधर राष्ट्रीय पुरस्कार और 1985 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
कुवेम्पु राष्ट्रीय पुरस्कार दिवंगत कवि कुवेम्पु की स्मृति में स्थापित किया गया था। इस पुरस्कार में 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक रजत पदक और एक प्रशस्ति पत्र शामिल है।
यह पुरस्कार राष्ट्रकवि कुवेम्पु ट्रस्ट द्वारा 2013 में स्थापित किया गया था ताकि साहित्यकारों को भारतीय संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय भाषाओं में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जा सके।
मलयालम, उर्दू, हिंदी, मराठी, पंजाबी और कन्नड़ के लेखकों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।



Tags#
rajasthan current July 2021,ras junction current affairs,daily current 03 July Rajasthan,ras junction,best curent for ras,current ras exam,RPSC SI current,current affairs 2021,ras exam current,ras current July 2021,July 03 Rajasthan current,03 July rajasthan current,best institute for ras,rajasthan current 03 July,ras current,rajasthan english current affairs,rajasthan current 03 July 2021,ras 2021,rpsc SI,current affairs ras,SI current affairs
Current Affairs for Rajasthan Patwari Exam Current Affairs for Rajasthan Sub inspector 2021 exam best YouTube channel for Rajasthan Patwari Exam best YouTube channel for Rajasthan Police exam best YouTube channel for Raj high court LDC exam best YouTube channel for RPSC college lecturer exam rajasthan current JULY 2021, rajasthan current June ,ras junction current affairs, daily current affairs rajasthan, ras junction, best current for ras, current for ras exam,RPSC SI current, current affairs 2021, rajasthan current SI 2021, ras exam current, ras current July 2021, July 2021 rajasthan current,01 july rajasthan current, SI current,Ghanshyam Sharma current, best institute ras, राजस्थान करंट अफेयर्स जून 2021, rajasthan current affairs today, ras current, rajasthan current affairs in english July 2021

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

RAS Mains Paper 1

Pages