Rajasthan Current Affairs /22 June 2021/RAS/SI 2021/IAS/College Lecturer| Ghanshyam Sharma
87- निम्नलिखित में से कौन सा एक भारतीय खिलाड़ी विदेशी सरजमीं पर 200 या इससे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारत के चौथे गेंदबाज बन गए हैं-
A- जसप्रीत बुमराह
B- रविचंद्रन अश्विन
C- इशांत शर्मा
D- रविंद्र जडेजा
इशांत विदेशी सरजमीं पर 200 या इससे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारत के चौथे गेंदबाज बन गए हैं।
आइसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को यह सफलता मिली।
इशांत शर्मा ने अपने टेस्ट करियर की 304वीं विकेट हासिल की, जब उन्होंने डेवोन कॉनवे को मोहम्मद शमी के हाथों कैच आउट कराया।
इशांत शर्मा से पहले कपिल देव, अनिल कुंबले और जहीर खान ने टेस्ट क्रिकेट में विदेशी सरजमीं पर 200 या इससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं।
विदेशी सरजमीं पर भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट अनिल कुंबले ने चटकाए हैं। उन्होंने 269 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है, जबकि कपिल देव ने 215 खिलाड़ियों को विदेशी सरजमीं पर अपने जाल में फंसाया था।
वहीं, 207 खिलाड़ियों को जहीर खान ने पवेलियन भेजने का काम किया था।
88- प्रतिष्ठित सेंट्रल यूरोपीय यूनिवर्सिटी ओपन सोसायटी पुरस्कार से सम्मानित केके शैलजा किस राज्य की स्वास्थ्य मंत्री हैं-
A- केरल
B- कर्नाटक
C- महाराष्ट्र
D- तमिलनाडु
केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा को सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए प्रतिष्ठित सेंट्रल यूरोपीय यूनिवर्सिटी ओपन सोसायटी पुरस्कार से नवाजा गया है।
हर साल असाधारण पहचान वाले ऐसे व्यक्ति को ओपन सोसायटी पुरस्कार प्रदान किया जाता है जिसने सोसायटी के आदर्श के लिए काम किया है।
कोविड-19 महामारी के दौरान भारत के राज्य केरल की स्वास्थ्य मंत्री और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा के लिए समर्पित कर्मचारी के रूप में केके शैलजा ने दुनिया में प्रदर्शित किया कि दृढ़ संकल्प वाला नेतृत्व, समुदाय आधारित सार्वजनिक स्वस्थ्य और प्रभावी संपर्क से जान बचाई जा सकती है।
89- निम्नलिखित में से कौन सा एक 2020 में सबसे अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश अंतर्प्रवाह वाला देश है-
A- अमेरिका
B- चीन
C- हांगकांग
D- भारत
संयुक्त राष्ट्र की World Investment Report 2021 के अनुसार, भारत ने 2020 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) में 64 बिलियन डालर प्राप्त किए। भारत दुनिया भर में FDI प्रवाह का पांचवां सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता बन गया है।
यह रिपोर्ट व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD) द्वारा जारी की गयी है।
2020 में FDI प्रवाह, 2019 के 1.5 ट्रिलियन डॉलर से 35% घटकर 1 ट्रिलियन अमरीकी डालर हो गया है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2020 में FDI 27% बढ़कर 64 अरब डॉलर हो गया है। सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) उद्योग में अधिग्रहण से FDI में वृद्धि हुई है।
अमेरिका 156, चीन 149 तथा हांगकांग 119 बिलियन डॉलर के साथ पहले तीन स्थान पर है।
FDI बहिर्वाह ( FDI outflows) के लिए भारत को दुनिया की शीर्ष 20 अर्थव्यवस्थाओं में 12 बिलीयन डॉलर के साथ 18वें स्थान पर रखा गया है।
इसमें चीन 139, लक्जमबर्ग 127 तथा जापान 116 billion-dollar के साथ पहले तीन स्थान पर है।
90- ओलिंपिक में भाग लेने वाली पहली ट्रांसजेंडर लॉरेन हाबर्ड किस देश से संबंधित है-
A- चीन
B- न्यूजीलैंड
C- जर्मनी
D- स्पेन
न्यूजीलैंड की लॉरेन हाबर्ड ओलिंपिक में भाग लेने वाली पहली ट्रांसजेंडर होंगी।
लॉरेन को क्वॉलिफाइंग योग्यता में संशोधन किए जाने के बाद वुमन टीम में जगह दी गई है। वह 87 किलो वेट में भाग लेंगी। लॉरेन 2013 से पहले पुरुषों की प्रतिस्पर्धा में भाग लेते थे।
लॉरेन को 2015 में इंटरनेशनल ओलिंपिक संघ के ट्रांसजेंडर नियमों के तहत वुमन टीम में शामिल किया गया है।
IOC ने ट्रांसजेंडर को 2015 में वुमन टीम में निर्धारित मात्रा से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन नीचे होने पर ट्रांसजेंडर को वुमन टीम से खेलने की इजाजत दे दी थी।
टेस्टोस्टेरोन हार्मोन ज्यादा होने से मांश-पेशियां मजबूत होती है।
लॉरेन के वुमन टीम में शामिल किए जाने को लेकर आलोचना भी की जा रही है।
91 - पेयजल हेतु प्रस्तावित राजीव गांधी लिफ्ट नहर फेज-3 परियोजना के लिए राजस्थान सरकार ने कितनी राशि का अनुमोदन किया है -
1054 करोड़
1254 करोड़
1454 करोड़
1654 करोड़
राज्य सरकार ने जोधपुर शहर के साथ-साथ पांच अन्य कस्बों तथा 2 हजार से अधिक गांवों के लिए पेयजल व्यवस्था सहित क्षेत्र की औद्योगिक आवश्यकताओं के लिए प्रस्तावित राजीव गांधी लिफ्ट नहर फेज-3 परियोजना को राज्य निधि से संचालित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में 1,454 करोड़ रूपये लागत की इस परियोजना के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।
राजीव गांधी लिफ्ट नहर के तीसरे फेज की परियोजना जोधपुर शहर की वर्ष 2051 की आबादी तथा 5 अन्य कस्बों और 2104 गांवों सहित कुल 76.47 लाख जनसंख्या को पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार की गई है। साथ ही, इससे इस क्षेत्र में प्रस्तावित दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक गलियारा (डीएमआईसी), रोहट जिला पाली और रीको, जोधपुर में पानी की औद्योगिक आवश्यकताओं की पूर्ति किया जाना भी प्रस्तावित है।
इस परियोजना को पूर्व में जाइका के वित्त पोषण से किया जाना प्रस्तावित था। लेकिन जाइका से ऋण प्राप्ति 14 माह से अधिक समय से लम्बित होने के कारण परियोजना की लागत बढ़ती जा रही है। जापानी अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी जाइका से ऋण अनुबंध करने में अभी भी न्यूनतम 2 वर्ष का समय लग सकता है, जिससे कार्यादेश जारी कर कार्य प्रारंभ होने में 6-7 वर्ष लग जाएंगे। ऎसे में, परियोजना को राज्य निधि से संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
No comments:
Post a Comment