Rajasthan Current Affairs /19 June 2021/RAS/SI 2021/IAS/College Lecturer| Ghanshyam Sharma - RAS Junction <meta content='ilazzfxt8goq8uc02gir0if1mr6nv6' name='facebook-domain-verification'/>

RAS Junction

We Believe in Excellence

RAS Junction Online Platform- Join Now

RAS Junction Online Platform- Join Now
Attend live class and All Rajasthan Mock test on our new online portal. Visit- https://online.rasjunction.com

Saturday, June 19, 2021

Rajasthan Current Affairs /19 June 2021/RAS/SI 2021/IAS/College Lecturer| Ghanshyam Sharma

 72- निम्नलिखित में से किस भारतीय स्वतंत्रता सेनानी पर बनी फ़िल्म को न्यूयॉर्क फ़िल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र का पुरस्कार मिला है-


A- डॉक्टर अम्बेडकर
B- जवाहर लाल नेहरू
C- सुभाष चंद्र बोस
D- महात्मा गांधी

न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव में रमेश शर्मा निर्देशित ‘अहिंसा गांधी : द पावर ऑफ द पावरलेस’ को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र(Documentary) का पुरस्कार मिला। डिजिटल माध्यम से आयोजित समारोह में एनवाईआईएफएफ पुरस्कार दिए गए।
महात्मा गांधी और सिखों की सेवा भावना पर आधारित एक वृत्तचित्र तथा कोविड-19 की पाबंदियों के दौरान एक शादीशुदा महिला की मनोस्थिति को दर्शाती फिल्म 2021 न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव (एनवाईआईएफएफ) में पुरस्कृत होने वाली शीर्ष फिल्मों में शामिल रहीं।
वृत्तचित्र के शीर्षक गीत को संगीतकार ए आर रहमान ने बनाया है।
महोत्सव में विजेता रही अन्य फिल्मों में अरुण कार्तिक निर्देशित ‘नसीर’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता, अक्षता पांडवपुरा को ‘व्हेयर इज पिंकी? के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला, ‘जून’ के लिए सिद्धार्थ मेनन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार और ‘फायर इन द माउंटेंस’ के लिए अजितपाल सिंह को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला।




73- निम्नलिखित में से किसी एक देश द्वारा वर्ष 2020 में सर्वाधिक परमाणु बम का निर्माण किया गया है-
A- अमेरिका
B- चीन
C- भारत
D- ईरान

दुनिया में परमाणु हथियार घटे हैं, वहीं परमाणुशक्ति संपन्न देश परमाणु हथियारों को पहले से अधिक घातक बना रहे हैं।  चीन और पाकिस्तान लगातार अपने परमाणु हथियार बढ़ाने में जुटे हैं।
भारत भी पड़ोसी देशों को टक्कर देने के लिए अपनी ताकत में इजाफा कर रहा है।
हाल ही में दुनियाभर के परमाणु हथियारों पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था सिप्री की वार्षिक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।
रिपोर्ट की मानें तो पिछले एक साल में चीन ने 30 और पाकिस्तान ने 5 नए परमाणु बम बनाए हैं, जबकि भारत ने 6 नए परमाणु बम बनाए हैं। भारत के पास कुल परमाणु हथियारों की संख्या अब बढ़कर 156 हो गई है।
उत्तर कोरिया ने पिछले साल की तुलना में 10 नए परमाणु बम बनाए हैं। इस तरह साल-2021 में परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्रों अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इस्राइल और उत्तर कोरिया के पास कुल 13,080 परमाणु बम हैं। जबकि 2020 में यह आंकड़ा 13,400 था यानी इस साल 320 कम हुए हैं।
SIPRI एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय संस्थान है जो संघर्ष, आयुध, हथियार नियंत्रण और निरस्त्रीकरण में अनुसंधान के लिए समर्पित है। 1966 में स्थापित, SIPRI नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं, मीडिया और इच्छुक जनता को खुले स्रोतों के आधार पर डेटा, विश्लेषण और सिफारिशें प्रदान करता है। स्टॉकहोम में स्थित, SIPRI को नियमित रूप से दुनिया भर में सबसे सम्मानित थिंक टैंकों में स्थान दिया गया है।

74- हाल ही में निम्नलिखित में से किस एक देश में स्थित पर्वत पर 'वाटरमैलन स्नो' की घटना देखी गई है -

A- भारत
B- अमेरिका
C- फ़्रांस
D- ब्राज़ील

पिछले कुछ वर्षों से फ्रांस के आल्प्स पर्वतों की ढलान में गर्मी के मौसम में गहरे रंग दिखने लगे हैं। इस दौरान वहां बर्फ कभी सुर्ख लाल तो कभी नारंगी या गुलाबी हो जाती है। स्थानीय लोग इसे 'सांग डे ग्लेशियर' या 'ग्लेशियर ब्लड' तो पर्वतों में घूमने वाले लोग इसे 'वाटरमैलन स्नो' भी कहने लगे हैं।
पहाड़ों पर जमा ग्लेशियरों की जांच करने के लिए वैज्ञानिकों ने एल्पएल्गा प्रोजेक्ट (AlpAlga Project) की शुरुआत की है
इस क्षेत्र में एक खास प्रकार की माइक्रोएल्गी (Microalgae) है, जो ग्लेशियर में पनप रही है।
पानी में रहने वाली यह एल्गी पहाड़ों के मौसम से जब रिएक्ट करती है तो यह लाल रंग छोड़ती है, जिसकी वजह से कई किलोमीटर तक ग्लेशियर लाल दिखने लगता है।

75- भारतीय नौसेना का जहाज त्रिकंद निम्नलिखित में से किस नौसेनिक अभ्यास में हिस्सा ले रहा है-
A- IN- EUNAVFOR
B- IN- UNA Exercise
C- IN- IAMEFOR
D- IN- CNAVFOR

समुद्री डकैती रोधी अभियानों के लिए तैनात भारतीय नौसेना का जहाज त्रिकंद एडन की खाड़ी में भारतीय नौसेना और यूरोपीय संघ नौसैनिक बल के बीच संयुक्त नौसैनिक अभ्यास  (EUNAVFOR)- Indian Navy – European Naval Force (EUNAVFOR) Exercise में पहली बार भाग ले रहा है ।
दिनांक 18 और 19 जून 2021 को होने वाले इस अभ्यास में चार नौसेनाओं के कुल पांच युद्धपोत हिस्सा ले रहे हैं।
अन्य 3 देशों में इटली, स्पेन एवं फ्रांस सम्मिलित है।
दो दिवसीय अभ्यास में समुद्र में उच्च स्तरीय नौसैनिक अभियान आयोजित होंगे, जिसमें उन्नत वायु रक्षा और पनडुब्बी रोधी अभ्यास, क्रॉस डेक हेलीकॉप्टर ऑपेरशन, सामरिक युद्धाभ्यास, बोर्डिंग ऑपरेशन, अंडरवे रिप्लेनिश्मेन्ट, खोजबीन एवं बचाव, मैन ओवरबोर्ड ड्रिल्स तथा अन्य समुद्री सुरक्षा अभियान शामिल हैं। चार नौसेनाओं के जहाज समुद्री क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए एक एकीकृत बल के रूप में अपने युद्धकौशल और उनकी क्षमता को बढ़ाने और निखारने का प्रयास करेंगे।

76- यूरोपियन इन्वेंटर अवॉर्ड 2021 की विजेता भारतीय मूल की अमेरिकन महिला सुमित्रा मित्रा किस विषय की डॉक्टर है -

A- कार्डीआलॉजिस्ट
B- ओंकोलोजिस्ट
C- गायने स्पेसलिस्ट
D- डेंटिस्ट

भारतीय मूल की अमेरिकन महिला सुमित्रा मित्रा ने यूरोप के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड में से एक यूरोपियन इन्वेंटर अवॉर्ड 2021 जीता है।
ये अवार्ड नॉन यूरोपियन पेटेंट ऑफिस कंट्रीज कैटगरी में उनकी डेंटिस्‍ट्री में नैनोटेक्‍नॉलिजी के इस्‍तेमाल को लेकर दिया गया है। सुम‍ित्रा ने दुनिया में पहली बार नैनो पार्टिकल्‍स के जरिए दातों को और अधिक मजबूत बनाने की तकनीक दुनिया के सामने पेश की थी।
वर्ष 2009 में उन्‍हें अमेरिकन केमिकल सोसायटी की तरफ से हीरो ऑफ केमिकल के लिए भी चुना गया था। इसके अलावा वर्ष 2018 में उन्‍हें यूएस नेशनल इन्वेंटर्स हॉल ऑफ फेम के लिए चुना गया था।
ये अवार्ड यूरोप के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्‍कारों में से एक है, जिसको हर वर्ष यूरोपियन पेटेंट ऑफिस द्वारा दिया जाता है। इपीओ इस अवार्ड को यूरोप के वैज्ञानिकों के अलावा यूरोप के बाहर सोसायटी, तकनीक और आर्थिक जगत में कुछ अनूठा करने वालों को इस पुरस्‍कार के लिए चुना जाता है।

rajasthan current June 2021,ras junction current affairs,daily curent 19 June rajasthan,ras junction,best curent for ras,current ras exam,RPSC SI current,current affairs 2021,ras exam current,ras current June 2021,June 21 Rajasthan current,19 June rajasthan current,best institute for ras,rajasthan current 19 June,ras current,rajasthan english current affairs,rajasthan current 19 June 2021,ras 2021,rpsc,current affairs ras,current affairs rajasthan 2021

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

RAS Mains Paper 1

Pages