Rajasthan Current Affairs /11-13 June 2021/RAS/SI 2021/IAS/College Lecturer| Ghanshyam Sharma - RAS Junction <meta content='ilazzfxt8goq8uc02gir0if1mr6nv6' name='facebook-domain-verification'/>

RAS Junction

We Believe in Excellence

RAS Junction Online Platform- Join Now

RAS Junction Online Platform- Join Now
Attend live class and All Rajasthan Mock test on our new online portal. Visit- https://online.rasjunction.com

Monday, June 14, 2021

Rajasthan Current Affairs /11-13 June 2021/RAS/SI 2021/IAS/College Lecturer| Ghanshyam Sharma

Rajasthan Current Affairs /11-13 June 2021/RAS/SI 2021/IAS/College Lecturer| Ghanshyam Sharma




45- निम्नलिखित में से कौनसा ग्लोबल लिवेबिलिटी रैंकिंग के 2021 एडिशन में दुनिया का सबसे रहने योग्य शहर है-

A- ऑकलैंड
B- एडिलेड
C- ओसाका
D- टोक्यो

द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) ग्लोबल लिवेबिलिटी रैंकिंग के 2021 एडिशन में पाया गया है कि न्यूजीलैंड में स्थित ऑकलैंड दुनिया का सबसे रहने योग्य शहर है।
रैंकिंग के शीर्ष पर शहरों में जापान का ओसाका, ऑस्ट्रेलिया का एडिलेड, जापान का टोक्यो और न्यूजीलैंड का वेलिंगटन शीर्ष पांच में शामिल हैं।
कोविड 19 महामारी से निपटने में अपने सफल दृष्टिकोण के कारण ऑकलैंड रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंच गया।
दमिश्क दुनिया का सबसे कम रहने लायक शहर हैं. इस लिस्ट में बांग्लादेश का ढाका और पाकिस्तान का कराची भी शामिल हैं.

46- हाल ही में नासा द्वारा खोजी गई सूर्य पर होने वाली विस्फोट की घटना को क्या नाम दिया गया है -

A- कोरोनल मास इजेक्शन  (coronal mass ejection)
B- सोलर रोसैटा स्टोन (Solar Rosetta Stone)
C- जेट विस्फोट (Jet Eruption)
D- आंशिक विस्फोट(a partial eruption)

हाल ही में नासा के एक अध्ययन ने सूर्य के नए विस्फोट का खुलासा किया है जो वैज्ञानिकों को सूर्य के शक्तिशाली और अप्रत्याशित विस्फोट के कारणों के लंबे समय से चले आ रहे रहस्य को सुलझाने में मदद कर सकते हैं। 
इस मौलिक भौतिकी को उजागर करने से वैज्ञानिकों को उन विस्फोटों की बेहतर भविष्यवाणी करने में मदद मिल सकती है जो पृथ्वी पर खतरनाक अंतरिक्ष मौसम की स्थिति का कारण बनते हैं।
इस विस्फोट में तीन अलग-अलग प्रकार के सौर विस्फोटों के घटक शामिल थे जो आमतौर पर अलग-अलग होते हैं।
वैज्ञानिकों ने इसके माध्यम से "सोलर रोसैटा स्टोन" नामक घटना का पता लगाया है।
यह विस्फोट - नासा के सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी और यूरोपियन स्पेस एजेंसी और नासा के सोलर एंड हेलिओस्फेरिक ऑब्जर्वेटरी द्वारा 2016 को देखा गया।

सूर्य पर विस्फोट आमतौर पर तीन रूपों में से एक में आते हैं:
कोरोनल मास इजेक्शन(coronal mass ejection)
जेट विस्फोट (Jet Eruption)
आंशिक विस्फोट(a partial eruption)
कोरोनल मास इजेक्शन और जेट दोनों विस्फोटक के परिणाम स्वरूप ऊर्जा और कणों का अंतरिक्ष में प्रवाह होता है लेकिन वे बहुत अलग दिखते हैं। 
जेट विस्फोट सौर सामग्री के छोटे स्तंभों के रूप में प्रस्फुटित होते हैं जबकि सीएमई विशाल बुलबुले बनाते हैं जो सूर्य के चुंबकीय क्षेत्रों द्वारा विस्तारित होता हैं। 
दूसरी ओर, आंशिक विस्फोट, सतह से फूटना शुरू होककता है, लेकिन सूर्य को छोड़ने के लिए पर्याप्त ऊर्जा नहीं जुटा पाता है, इसलिए अधिकांश सामग्री वापस सौर सतह पर गिर जाती है।
रोजेटा स्टोन विस्फोट की घटना को उपरोक्त दोनों कोरोनल मास इजेक्शन और जेट विस्फोट के बीच का माना जा रहा है।

47- हाल ही खोजे गए सौरमंडल के बाहर किसी तारे की परिक्रमा करने वाले नए ग्रह का नाम क्या रखा गया है-

A-  टीओआई 1231 A
B-  टीओआई 1231 B
C-  टीओआई 1231 C
D-  टीओआई 1231 D


हाल ही में सौरमंडल के बाहर किसी तारे की परिक्रमा करने वाले नए ग्रह की खोज की गई है।
एक्सोप्लैनेट को टीओआई 1231 B नाम दिया गया है।
यह 24 दिन में अपने तारे की एक परिक्रमा पूरी करता है।
यह ग्रह पृथ्वी से 90 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है।
इसके तारे का नाम एलएनटीटी 24399 है।
इस ग्रह का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस माना जा रहा है। ग्रह का आकार हमारी पृथ्वी से काफी बड़ा और नेपच्यून से थोड़ा छोटा है।
इस ग्रह पर पानी की उपलब्धता का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

48- निम्नलिखित में से किस अंतरिक्ष अन्वेषण संस्थान ने ‘एनविज़न’ (EnVision) नामक अपनी प्रोब की घोषणा की है।

A- नासा
B- जाक्सा
C- इसरो
D- यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (European Space Agency – ESA) ने शुक्र ग्रह (Venus) का अध्ययन करने के लिए ‘एनविज़न’ (EnVision) नामक अपनी प्रोब की घोषणा की है।
एनविज़न (EnVision) शुक्र ग्रह के ऊपर चक्कर लगाने वाला अगला ऑर्बिटर होगा। यह शुक्र ग्रह के आंतरिक कोर से ऊपरी वायुमंडल तक ग्रह का समग्र दृश्य (holistic view) प्रदान करेगा।
इस ऑर्बिटर में एक साउंडर लगा होगा जो अंडरग्राउंड लेयरिंग का अध्ययन करेगा और इसका स्पेक्ट्रोमीटर वायुमंडल और सतह का अध्ययन करेगा।
ऑर्बिटर पर एक रेडियो विज्ञान प्रयोग शुक्र ग्रह की आंतरिक संरचना और गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र की जांच करेगा।

49- यूएनडीपी ने हाल ही अपनी रिपोर्ट में किस योजना को स्थानीय क्षेत्र विकास के लिए बेहद सफल मॉडल बताया है-

A- स्वच्छ भारत मिशन
B- आकांक्षी जिला योजना
C- मनरेगा योजना
D- आत्मनिर्भर भारत

यूएनडीपी ने अपनी रिपोर्ट में आकांक्षी जिला योजना(ADP) को स्थानीय क्षेत्र विकास के लिए बेहद सफल मॉडल बताया है। साथ ही कहा है कि जिन देशों में क्षेत्रीय भेदभाव हैं यह मॉडल उनके लिए काफी उपयोगी है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले उपेक्षित और माओवादी चरमपंथ से प्रभावित दूरदराज के जिलों का ‘आकांक्षी जिला कार्यक्रम’ के तहत ठोस प्रयासों के कारण पिछले तीन सालों में अच्छा विकास हुआ है। इस यात्रा में जरूर कुछ बाधा आई, लेकिन पिछड़े इलाकों में तेजी से विकास हुआ।
यूएनडीपी ने पांच मुख्य विषयों- स्वास्थ्य एव पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, बुनियादी ढांचा, कौशल विकास एवं आर्थिक समावेषण के आधार पर इसका विश्लेषण किया है।
ADP को जनवरी 2018 में प्रधानमंत्री द्वारा लॉन्च किया गया था। यह अपने नागरिकों के जीवन स्तर को बढ़ाने और ‘सबका साथ सबका विकास’ के उनके दृष्टिकोण के तहत सभी के लिए समावेशी विकास सुनिश्चित करने के सरकार के प्रयास का एक हिस्सा है।

50- निम्नलिखित में से किस एक राज्य में स्थित देहिंग पटकाई अभयारण्य को राष्ट्रीय उद्यान के रूप में अधिसूचित किया गया है -

A- अरुणाचल प्रदेश
B- मेघालय
C- नागालैंड
D- असम

असम सरकार ने देहिंग पटकाई (Dehing Patkai) को एक राष्ट्रीय उद्यान के रूप में अधिसूचित किया है जो असम घाटी के उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदाबहार वनों का अंतिम शेष भाग था।
इससे पूर्व असम के कोकराझार जिले में रायमोना राष्ट्रीय उद्यान की घोषणा भी की गई थी
असम अब भारत में तीसरा सबसे ज्यादा राष्ट्रीय उद्यान (7) वाला राज्य बन गया है। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 12 राष्ट्रीय उद्यान हैं और इसके बाद अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 9 राष्ट्रीय उद्यान हैं।
असम में पांच पुराने राष्ट्रीय उद्यान हैं जिनमें शामिल हैं-
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
मानस राष्ट्रीय उद्यान
नामेरी राष्ट्रीय उद्यान
ओरंग राष्ट्रीय उद्यान
डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान
इनमें काजीरंगा और मानस यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल और बाघ अभयारण्य हैं। नामेरी और ओरंग को भी टाइगर रिजर्व नामित किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

RAS Mains Paper 1

Pages