Rajasthan Current Affairs /10 June 2021/RAS/SI 2021/IAS/College Lecturer| Ghanshyam Sharma - RAS Junction <meta content='ilazzfxt8goq8uc02gir0if1mr6nv6' name='facebook-domain-verification'/>

RAS Junction

We Believe in Excellence

RAS Junction Online Platform- Join Now

RAS Junction Online Platform- Join Now
Attend live class and All Rajasthan Mock test on our new online portal. Visit- https://online.rasjunction.com

Thursday, June 10, 2021

Rajasthan Current Affairs /10 June 2021/RAS/SI 2021/IAS/College Lecturer| Ghanshyam Sharma

 39- निम्नलिखित में से किसे हाल ही में निर्वाचन आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है-

A- विशाल द्विवेदी
B- राजीव कपूर
C- अजय सिंह
D- अनूप चंद्र पांडेय

उत्तर प्रदेश काडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अनूप चंद्र पांडेय को मंगलवार को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के रूप में सुनील अरोड़ा का कार्यकाल 12 अप्रैल को पूरा हो गया था। इसके बाद से निर्वाचन आयुक्त का एक पद रिक्त था। सुशील चंद्रा सीईसी हैं, जबकि राजीव कुमार अन्य निर्वाचन आयुक्त हैं।
निर्वाचन आयोग में मूलतः केवल एक चुनाव आयुक्त का प्रावधान था, लेकिन राष्ट्रपति की एक अधिसूचना के ज़रिये 16 अक्तूबर, 1989 को इसे तीन सदस्यीय बना दिया गया।
इसके बाद कुछ समय के लिये इसे एक सदस्यीय आयोग बना दिया गया और 1 अक्तूबर, 1993 को इसका तीन सदस्यीय आयोग वाला स्वरूप फिर से बहाल कर दिया गया। तब से निर्वाचन आयोग में एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त होते हैं।



40- संयुक्त राष्ट्र की क्षेत्र भी महासभा के अध्यक्ष चुने गए अब्दुल्ला शाहिद किसी देश के विदेश मंत्री हैं-

A- बहरीन
B- इराक़
C- मालदीव
D- बांग्लादेश

विश्व मंच संयुक्त राष्ट्र में मालदीव को बड़ी कामयाबी मिली है। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद संयुक्त राष्ट्र की 76 वीं महासभा के अध्यक्ष चुने गए हैं।
मालदीव ने दिसंबर 2018 में शाहिद को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की थी। भारत ने नवंबर 2020 में विदेश सचिव की मालदीव यात्रा के दौरान उन्हें समर्थन देने की घोषणा की थी।
मालदीव को कुल 143 वोट मिले, वहीं अफगानिस्तान को 48 वोट मिले।
अब्दुल्ला शाहिद यूएनजीए के अध्यक्ष वोल्कन बोज्किर की जगह लेंगे जिन्होंने हाल में कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान की तरफदारी की थी।

41- सर्वे ऑफ़ इंडिया को निम्नलिखित में से किसी योजना हेतु मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस) नियम, 2021 से सशर्त छूट दे दी गई है-

A- पुरातत्व संरक्षण योजना
B- स्वामित्व योजना
C- भवन योजना
D- पर्यटन विकास योजना

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए) और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सर्वे ऑफ इंडिया (एसओआई) को मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस) नियम, 2021 से सशर्त छूट दे दी है।
केंद्र सरकार की योजना- सर्वे ऑफ विलेजेज एंड मैपिंग विद इंप्रोवाइज्ड टेक्नोलॉजी इन विलेज एरिया (स्वामित्व) के तहत गांवों की आबादी क्षेत्रों के व्यापक मानचित्रण के लिए ड्रोन तैनात करने की अनुमति दी गई है।
स्वामित्व योजना का उद्देश्य ग्रामीण भारत के लिए एक एकीकृत संपत्ति सत्यापन की व्यवस्था बनाना है।
ड्रोन सर्वेक्षण के तहत तैयार डिजिटल स्थानिक डेटा/मानचित्रों का लाभ ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) बनाने में मदद करने के लिए स्थानिक विश्लेषणात्मक उपकरणों को तैयार करने में लिया जाएगा।
संपत्ति के स्वामित्व का अधिकार देने के लिए हवाई सर्वेक्षण से उच्च गुणवत्ता (हाई रेजोल्यूशन) और सटीक माप वाले मानचित्र मिलेंगे। इन्हीं मानचित्रों या आंकड़ों के आधार पर, ग्रामीण परिवार के स्वामियों को संपत्ति कार्ड जारी किए जाएंगे।

42- बिट क्वाइन को लीगल टेंडर के रूप में मान्यता देने वाला दुनिया का पहला देश है-

A- अमेरिका
B- चीन
C- ब्राज़ील
D- एल सल्वाडोर

सेंट्रल अमेरिकी देश El Salvador ने बिटक्वाइन (Bitcoin) को लीगल टेंडर के रूप में मान्यता दे दी है।
किसी भी क्रिप्टोकरेंसी को लीगल टेंडर यानी मुद्रा के रूप में औपचारिक रूप से कानूनी मान्यता देने वाला यह दुनिया का पहला देश बन गया है।
इससे पहले El Salvador की कांग्रेस ने Bitcoin को कानूनी मान्यता देने को लेकर राष्ट्रपति Nayib Bukele के प्रस्ताव को पारित किया।
El Salvador में करेंसी के रूप में डॉलर चलता है। यहां कि इकोनॉमी मुख्य रूप से दूसरे देशों में काम कर रहे वर्कर्स द्वारा भेजे गए पैसे पर आधारित है।

43- निमनलिखित में से किस देश की महिला ने दस बच्‍चों को एक साथ जन्‍म देकर विश्‍व रिकॉर्ड बनाया है-
A- केन्या
B- मंगोलिया
C- दक्षिण अफ़्रीका
D- कांगो

दक्षिण अफ्रीका के नौ में से एक प्रांत गोटेंग (Gauteng) की एक महिला ने दस बच्‍चों को एक साथ जन्‍म देकर विश्‍व रिकॉर्ड बनाया है।
अब तक ये रिकॉर्ड माली की हलीमा सिसे के नाम था जिसने पिछले माह माह नौ बच्‍चों को एक साथ जन्‍म दिया था।
एक साथ सबसे अधिक बच्‍चों को जन्‍म देने वाली महिला का नाम गोसेम थमारा सिथोले (Gosiame Thamara Sithole)है। 37 वर्षीय सिथोले ने इन बच्‍चों को प्रिटोरिया के अस्‍पताल में जन्‍म दिया है।
सिथोले ने सात लड़कों और तीन लड़कियों को जन्‍म दिया है। सिथोले का कहना है कि उसने किसी भी तरह का फर्टिलिटी ट्रीटमेंट नहीं लिया था।

44- आयोग ने किसी एक संस्थान के साथ मिलकर "सुरक्षित हम सुरक्षित तुम अभियान" की शुरुआत की है-
A- टाटा फ़ाउंडेशन
B- पीरामल फ़ाउंडेशन
C- वेदांत फ़ाउंडेशन
D- नीता अम्बानी फ़ाउंडेशन

हाल ही में नीति आयोग (NITI Aayog) और पीरामल फाउंडेशन ने 112 आकांक्षी जिलों  में ‘सुरक्षित हम सुरक्षित तुम अभियान‘ (Surakshit Hum Surakshit Tum Abhiyaan) की  शुरुआत की।
इस अभियान का उद्देश्य  जिला प्रशासन को उन COVID-19 रोगियों को घर पर देखभाल सहायता प्रदान करने में सहायता करना है जो बिना लक्षण वाले (asymptomatic) हैं या जिनमें हल्के लक्षण हैं।
यह अभियान 20 लाख नागरिकों को कोविड होम-केयर सहायता प्रदान करेगा।
इस अभियान का नेतृत्व जिला मजिस्ट्रेट द्वारा किया जायेगा, इसमें 1000 से अधिक स्थानीय गैर सरकारी संगठन (NGO) भी कार्य करेंगे। यह NGO एक लाख से अधिक स्वयंसेवकों को मरीजों से जुड़ने के लिए प्रशिक्षित करेंगे। इसके अलावा, पीरामल फाउंडेशन गैर सरकारी संगठनों और स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण का समर्थन करने के लिए जिलाधिकारियों के साथ काम करेगा।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

RAS Mains Paper 1

Pages