Rajasthan Current Affairs /29 May 2021/RAS/SI 2021/Patwari/College Lecturer| Ghanshyam Sharma - RAS Junction <meta content='ilazzfxt8goq8uc02gir0if1mr6nv6' name='facebook-domain-verification'/>

RAS Junction

We Believe in Excellence

RAS Junction Online Platform- Join Now

RAS Junction Online Platform- Join Now
Attend live class and All Rajasthan Mock test on our new online portal. Visit- https://online.rasjunction.com

Saturday, May 29, 2021

Rajasthan Current Affairs /29 May 2021/RAS/SI 2021/Patwari/College Lecturer| Ghanshyam Sharma

 Rajasthan Current Affairs /29 May 2021/RAS/SI 2021/Patwari/College Lecturer| Ghanshyam Sharma

122- निम्नलिखित में से राजस्थान के किस विभाग द्वारा स्टूडेंट्स को निराशा से बाहर निकालने और पढ़ाई से जोडऩे के लिए ‘ज्ञानदूत कार्यक्रम’ शुरू किया है-


A- प्रारम्भिक शिक्षा विभाग
B- राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद
C-माध्यमिक शिक्षा विभाग
D- कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय

राजस्थान में कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय(College Education Commissioner) ने स्टूडेंट्स को निराशा से बाहर निकालने और पढ़ाई से जोडऩे के लिए ‘ज्ञानदूत कार्यक्रम’ शुरू किया है।
एक ऐसा कार्यक्रम जिसमें राज्य के सभी कॉलेजों के यूजी और पीजी के स्टूडेंट्स फ्री ऑफ कॉस्ट ऑनलाइन लाइव क्लास के जरिए पढ़ाई से जुड़ सकेंगे।
यह योजना निशुल्क मॉडल पर आधारित है इसलिए इसमें स्टूडेंट्स को कोई फीस नहीं देनी होगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे संचालित किया जाएगा जिस पर अधिकतम 10 हजार रुपए खर्च होंगे यह खर्च कॉलेज अपने स्थानीय मद से कर सकेंगे।
इन क्लासेज के संचालन के लिए तीन से चार विषय विशेषज्ञों के समूह बनाए जाएंगे और कॉलेजों को ज्ञानदूत के तहत ऑनलाइन लाइव क्लास संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी।




123- निम्नलिखित में से किस महाद्वीप के खुले जंगलों में 3000 साल बाद तस्मानियन डेविल (Tasmanian Devil) नाम के जीव का जन्म हुआ है-

A- एशिया
B- अफ्रीका
C- ऑस्ट्रेलिया
D- यूरोप

ऑस्ट्रेलिया में खुले जंगलों में 3000 साल बाद तस्मानियन डेविल (Tasmanian Devil) नाम के जीव का जन्म हुआ है,जिसे  'तस्मानिया का शैतान' कहा जाता हैं।
छोटे कुत्ते के आकार का यह जीव मांसाहारी होता है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा मार्सुपियल कार्निवोर (World's Largest Marsupail Carnivore) भी कहा जाता है।
ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया में डेविल आर्क सेंचुरी है, जहां पर एक छोटी पहाड़ी जैसा स्थान है, जिसे बैरिंग्टन टॉप (Barrington Top) कहा जाता है।
इसी जगह पर तस्मानिया के शैतान के सात शावकों का जन्म हुआ है।
ऑस्ट्रेलिया के खुले जंगलों से इनकी आबादी इसलिए खत्म हो गई क्योंकि इनका काफी शिकार होता आया है। इसके अलावा इन्हें जंगली कुत्तों की प्रजाति डिंगोस बेहद चाव से खाते हैं।
साल 2008 में संयुक्त राष्ट्र ने तस्मानियन डेविल्स को विलुप्तप्राय जीवों की लाल सूची में डाल दिया था।

124- जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अनुसार भारत के गहरे समुद्र में कुल कितनी जीव प्रजातियां पाई जाती है-

A- 3339
B- 4371
C- 5765
D- 6425

हाल ही में जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जेडएसआई) के एक प्रकाशन से पता चला है कि भारत  गहरे समुद्र में जीवों की 4,371 प्रजातियों का घर है, जिसमें प्रोटिस्टा के तहत 1,032 प्रजातियां और एनिमेलिया के तहत 3,339 प्रजातियां शामिल हैं।
गहरे समुद्र के पारिस्थितिकी तंत्र(deep sea ecosystem) को 200 मीटर की गहराई से नीचे माना जाता है, जहां सौर ऊर्जा प्रकाश संश्लेषण(photosynthesis) के माध्यम से प्राथमिक उत्पादकता का समर्थन नहीं कर सकती है।  यह प्रकाशन देश के गहरे समुद्र में रहने वाले जीवों पर पहला विस्तृत कार्य है।
4,371 प्रजातियों में से, अरब सागर के गहरे समुद्र क्षेत्रों से अधिकतम 2,766 प्रजातियों की सूचना मिली है, इसके बाद बंगाल की खाड़ी से 1,964 प्रजातियां, अंडमान सागर से 1,396 प्रजातियां और लक्षद्वीप सागर से केवल 253 प्रजातियां हैं।
गंभीर रूप से लुप्तप्राय(क्रिटिकली एंडेंजर्ड) इरावदी डॉल्फिन सहित समुद्री स्तनधारियों की कुल 31 प्रजातियाँ हैं जो भारतीय जल के गहरे समुद्र के पारिस्थितिकी तंत्र में पाई जाती हैं।  दो अन्य प्रजातियां, इंडो-पैसिफिक फिनलेस कछुआ और स्पर्म व्हेल, इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) वर्गीकरण में 'सुभेद्य(vulnerable)' के रूप में दर्ज की गई हैं।
दुनिया भर में पाए जाने वाले समुद्री कछुओं की सात प्रजातियों में से पांच प्रजातियों को भारतीय जल क्षेत्र से दर्ज किया गया है।  भारत समुद्री कछुओं विशेष रूप से ओलिव रिडले और लेदरबैक कछुओं के लिए सबसे अच्छे और सबसे बड़े प्रजनन मैदानों में से एक के रूप में जाना जाता है।
यह प्रकाशन भारत सरकार द्वारा 2021-22 के केंद्रीय बजट में डीप ओशन मिशन के लिए ₹4,000 करोड़ के आवंटन के कुछ दिनों बाद आया है।

125- निम्नलिखित में से किस देश ने भारतीय अर्थशास्त्री एवं अमर्त्य सेन को सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र के सर्वोच्च पुरस्कार ‘प्रिंसेस ऑफ एस्टुरियस अवार्ड’ से नवाजा गया है-

A- अमेरिका
B- जर्मनी
C- फ्रांस
D- स्पेन

भारतीय अर्थशास्त्री एवं नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में स्पेन के सर्वोच्च पुरस्कार ‘प्रिंसेस ऑफ एस्टुरियस अवार्ड’ से नवाजा गया है।
प्रिंसेस ऑफ एस्टुरियस फाउंडेशन ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 87 वर्षीय सेन को 20 देशों के 41 उम्मीदवारों में से इस पुरस्कार के लिए चुना गया।
अमर्त्य सेन के भुखमरी पर अनुसंधान और मानव विकास पर उनके सिद्धांत, लोक कल्याण से जुड़ी अर्थ नीतियों ने अन्याय, असमानता, बीमारी और अज्ञानता से लड़ने में योगदान दिया है।’’
पुरस्कार में जोआन मिरो की प्रतिमा और 50,000 यूरो नकद दिए जाते हैं।
सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में ‘प्रिंसेस ऑफ एस्टुरियस अवार्ड’ इतिहास, कानून, भाषा, शिक्षण, राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र, दर्शन शास्त्र, भूगोल, अर्थशस्त्र आदि में शोध कार्य के लिए दिया जाता है।
सेन को 1998 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था।

126- निम्नलिखित में से किस अफ्रीकी देश में स्थित न्यूरागोंगो ज्वालामुखी पर हाल ही में विस्फोट हुआ है-

A- जायरे
B- कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
C- सोमालिया
D- बुरुंडी

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्‍य में न्यूरागोंगो पर्वत पर शनिवार को एक ज्वालामुखी फट पडा जिसका लावा एक नदी के रूप में बहकर गोमा शहर से कुछ ही दूरी पर रूका। इस शहर की आबादी 20 लाख है।
माउंट न्यारागोंगो एक सक्रिय स्ट्रैटोज्वालामुखी है, जो कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में विरुंगा राष्ट्रीय उद्यान के अंदर स्थित है.
यह ज्वालामुखी कई महीनों की बढ़ी हुई भूकंपीय और फ्यूमरोलिक गतिविधि के बाद वर्ष, 2002 में अंतिम बार फटा था।
विरुंगा पर्वत (Virunga Mountains) में इसकी ऊंचाई 3,470 मीटर है जो अल्बर्टिन रिफ्ट (Albertine Rift) से जुड़े हैं।
इस ज्वालामुखी का मुख्य क्रेटर लगभग दो किलोमीटर चौड़ा है और इसमें लावा झील शामिल है। न्यारागोंगो (Nyiragongo) और न्यामुरागिरा (Nyamuragira) अफ्रीका में 40 प्रतिशत ऐतिहासिक ज्वालामुखी विस्फोट के लिए जिम्मेदार हैं।


rajasthan current May 2021,rajasthan current may ,ras junction current affairs,daily current affairs rajasthan,ras junction,best current for ras,current for ras exam,RPSC SI current,current affairs 2021,rajasthan current SI 2021,ras exam current,ras current May 2021,May 2021 rajasthan current,01 May rajasthan current,SI current,Ghanshyam Sharma current,best institute ras,राजस्थान करंट अफेयर्स मई 2021,rajasthan current affairs today,ras current rajasthan current affairs in english may 2021
rajasthan current May 2021,ras junction current affairs,daily curent rajasthan,ras junction,best curent for ras,current ras exam,RPSC SI current,current affairs 2021,ras exam current,ras current May 2021,May 2021 rajasthan current,29 may rajasthan current,best institut ras,राजस्थान करंट अफेयर्स मई 2021,rajasthan current 29 may,ras current,rajasthan english current affairs,ras preparation,rajasthan current affairs monthly,rajasthan current 29 may 2021,rpsc

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

RAS Mains Paper 1

Pages