फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया (FSI) द्वारा IFSR रिपोर्ट 2019 प्रकाशित कर दी गई है
ISFR 2019 श्रृंखला की 16 वीं रिपोर्ट है।
यह रिपोर्ट हर दो वर्ष में एक बार प्रकाशित की जाती है तथा पहली बार 1987 की रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी।
इस बार की रिपोर्ट के निर्माण में उच्च तकनीक युक्त आईआरएस-रिसोर्ससैट -2 का प्रयोग किया गया है।
ISFR 2019 के प्रमुख निष्कर्ष इस प्रकार हैं:-
देश का कुल वन आवरण 7,12,249 वर्ग किमी है जो भौगोलिक क्षेत्र का 21.67% है।
देश का वृक्ष आच्छादन 95,027 वर्ग किमी है जो भौगोलिक क्षेत्र का 2.89% है।
देश का कुल वन और वृक्ष आच्छादन 8,07,276 वर्ग किमी है जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 24.56% है।
वर्तमान आकलन में वन कवर में 3,976 वर्ग किमी (0.56%) , वृक्षों का आवरण में 1,212 वर्ग किमी (1.29%) की वृद्धि देखी गई है
ISFR 2017 की तुलना में राष्ट्रीय स्तर पर वन और वृक्षों का आवरण में 5,188 वर्ग किमी (0.65%) वृद्धि हुई है।
वन आवरण में वृद्धि के मामले में शीर्ष पांच राज्य कर्नाटक (1,025 वर्ग किमी), आंध्रप्रदेश (990 वर्ग किमी), केरल (823 वर्ग किमी), जम्मू और कश्मीर (371 वर्ग किमी) और हिमाचल प्रदेश(334 वर्ग किमी) है।
देश के पहाड़ी जिलों में वन आवरण 2,84,006 वर्ग किमी है, जो इन राज्यों के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 40.30% है।
वर्तमान मूल्यांकन देश के 140 पहाड़ी जिलों में 544 वर्ग किमी (0.19%) की वृद्धि दर्शाता है।
उत्तर पूर्वी क्षेत्र में कुल वन आवरण 1,70,541 वर्ग किमी है, जो इसके भौगोलिक क्षेत्र का 65.05% है।
वर्तमान मूल्यांकन 765 वर्ग किमी (0.45%) की सीमा तक वन कवर की कमी दर्शाता है।
असम और त्रिपुरा को छोड़कर, क्षेत्र के सभी राज्य वन आवरण में कमी दर्शाते हैं।
देश में मैंग्रोव कवर पहले की तुलना में 54 वर्ग किमी (1.10%) बढ़ा है।
वर्तमान मूल्यांकन में, वन में कुल कार्बन स्टॉक 7,124.6 मिलियन टन अनुमानित है।
2017 के अंतिम मूल्यांकन की तुलना में देश के कार्बन स्टॉक में 42.6 मिलियन टन की वृद्धि हुई है।
इसमें वार्षिक वृद्धि 21.3 मिलियन टन है।
देश में कुल 62,466 आर्द्रभूमि हैं जो देश के 3.83% को कवर करते है । सभी राज्यों में गुजरात में आर्द्रभूमि का क्षेत्र सबसे बड़ा है जिसके बाद पश्चिम बंगाल का नम्बर आता है।
(KM)
कुल क्षेत्रफल - 342239
VDF (वेरी डेन्स फ़ॉरेस्ट)- - 78
MDF (मॉडरेट डेन्स फ़ॉरेस्ट)- - 4342
OF(ओपन फ़ॉरेस्ट)- - 12210
टोटल फ़ॉरेस्ट कवर - - 16630
भौगोलिक क्षेत्रफल का प्रतिशत - - 4.86 %
2017 की तुलना में परिवर्तन - - 58
% में परिवर्तन - - 0.35%
झाड़ियाँ - - 4760
कुल फ़ॉरेस्ट कवर के क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 21 वे स्थान पर है।
राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र में फ़ॉरेस्ट कवर के प्रतिशत की दृष्टि से राजस्थान सभी राज्यों व केंद्र शशित प्रदेशों में 34 वे स्थान पर है। केवल पंजाब व हरियाणा ही राजस्थान से पीछे है।
No comments:
Post a Comment