Indian Army joint exercises in 2019/ भारतीय सेना के प्रमुख सैन्य अभ्यास 2019 - RAS Junction <meta content='ilazzfxt8goq8uc02gir0if1mr6nv6' name='facebook-domain-verification'/>

RAS Junction

We Believe in Excellence

RAS Junction Online Platform- Join Now

RAS Junction Online Platform- Join Now
Attend live class and All Rajasthan Mock test on our new online portal. Visit- https://online.rasjunction.com

Tuesday, December 3, 2019

Indian Army joint exercises in 2019/ भारतीय सेना के प्रमुख सैन्य अभ्यास 2019


  • Indian Army joint exercises in 2019/भारतीय सेना के प्रमुख सैन्य अभ्यास 2019

  • राजस्थान के जैसलमेर में स्थित पोकरण की चांधन फील्ड फायरिंग रेंज में इस साल के वायुसेना के सबसे बड़े अभ्यास वायु शक्ति 2019 का आयोजन 16 फरवरी से किया गया।


  • भारत तथा सिंगापुर की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास बोल्ड कुरुक्षेत्र 2019 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक झांसी के बबीना में आयोजित किया गया।
  • दोनों सेनाओं के बीच युद्ध अभ्यास का यह 12 वां संस्करण था।


  • भारत तथा सिंगापुर के बीच द्विपक्षीय युद्धाभ्यास SIMBEX 19 का समुद्री चरण, 19-22 मई तक दक्षिण चीन सागर में आयोजित किया गया।
  • इसमें भारत की ओर से आई एन एस शक्ति तथा कोलकाता ने हिस्सा लिया।

  • अमेरिकी सेना की 5-20 इन्फैन्ट्री बटालियन और भारतीय सेना के असम रेजिमेंट के सैनिकों द्वारा ज्वाइंट बेस लुईस मैककॉर्ड (जेबीएलएम), वाशिंगटन में आयोजित युद्ध अभ्यास- 2019 का 18 सितंबर 2019 को समापन हुआ।


  • भारत और थाइलैंड के बीच मैत्री 2019 नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास 16 सितम्बर से 29 सितम्बर, 2019 तक मेघालय के उमरोई में फॉरेन ट्रेनिंग नोड में आयोजित किया जाएगा। भारत और थाइलैंड की सेनाओं के प्रत्येक 50-50 सैनिक इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे।


  • भारत और कजाखिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद-2019 2 से 15 अक्टूबर, 2019 के दौरान पिथौरागढ़ में आयोजित किया जाएगा। 
  • भारत और कजाखिस्तान सेना के लगभग 100 सैन्यकर्मी इस अभ्यास में भाग लेंगे और आतंक व अलगाव निरोधी गतिविधियों के अनुभव साझा करेंगे।
  • काजिंद-2019 एक वार्षिक अभ्यास है जो चौथी बार आयोजित किया जा रहा है।


  • भारत, जापान और अमरीका की नौसेनाओं के बीच त्रिपक्षीय समुद्रीय अभ्यास मालाबार के 23वें संस्करण का आयोजन 26 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2019 तक जापान के तट के समीप होने जा रहा है।  


  • भारत और जापान सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन-2019’ का आयोजन 19 अक्टूबर 2019 से 2 नवम्बर 2019 तक भारत के वैरेंटे में स्थित काउंटर इन्सर्जेंसी वारफेयर स्कूल में आयोजित किया जा रहा है। इस सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेजीएसडीएफ) के 25-25 सिपाही अपने-अपने देशों में आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए अपने अनुभवों को साझा करेंगे।


  • भारतीय सेना और मालदीव की नेशनल डिफेंस फोर्स 07 से 20 अक्टूबर, 2019 के बीच महाराष्ट्र के पुणे के औंध मिलिट्री स्टेशन में दसवां संयुक्त सैन्य अभ्यास एक्यूवरिन करेंगी।
  • भारतीय सेना और मालदीव की नेशनल डिफेंस फोर्सेस साल 2009 से ही एक्यूवरिन युद्ध अभ्यास आयोजित कर रही हैं।
  • धिवेही भाषा में एक्यूवरिन का अर्थ ‘मित्र’ होता है।


  • भारत और मंगोलिया के बीच 14 दिन के संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास नोमाडिक एलीफैंट-14 का 14वां संस्करण 5 अक्टूबर 2019 से शुरू होगा। 
  • यह अभ्यास बाकलोह में 5 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाएगा। 



  • ‘अभ्यास शक्ति-2019’ के तहत फ्रांसीसी सेना के जवान भारतीय सेना के साथ प्रशिक्षण के लिए 26 अक्टूबर 2019 को भारत पहुंचे। 
  • द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास का संचालन महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, राजस्थान स्थित विदेशी प्रशिक्षण केन्द्र में किया जाएगा। 
  • द्विपक्षीय अभ्यास का संचालन 31 अक्टूबर, 2019 से लेकर 13 नवंबर, 2019 तक किया जाएगा।


  • जैसलमेर की फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना की सुदर्शन चक्र वाहिनी और वायुसेना का संयुक्त युद्धाभ्यास जारी है।
  • इस संयुक्त अभ्यास को सिंधु सुदर्शन नाम दिया गया है।
  • 9 दिसंबर तक चलने वाला यह इस साल का सबसे बड़ा स्ट्राइक इंटीग्रेटेड अभ्यास है।


  • भारतीय वायु सेना, रॉयल एयरफोर्स ओमान (आरएएफओ) के साथ एक्स ईस्टर्न ब्रिज - V नामक द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास में भाग ले रही है। यह अभ्यास एयरफोर्स बेस मसीरा में  17 से 26 अक्तूबर, 2019 तक आयोजित किया जाएगा। पिछला अभ्यास एक्स ईस्टर्न ब्रिज -IV जामनगर में 2017 में आयोजित किया गया था।


  • उज्बेकिस्तान के ताशकंद के पास चिर्चिक नामक स्थान पर भारत तथा उज्बेकिस्तान के बीच पहला संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास डस्टलिक आयोजित किया जा रहा है।
  • इस अभ्यास का आयोजन 13 नवंबर तक किया जाएगा।
  • भारतीय नौसेना और कतर की शाही नौसेना के बीच 17 से 21 नवम्बर, 2019 तक दोहा के निकट ‘ज़ायर-अल-बह्र’ (सागर की दहाड़) आयोजित किया जा रहा है। 
  • अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए भारतीय नौसेना की गाईडेड मिसाइल स्टेल्थ फ्रीगेट आईएनएस त्रिकंड और गश्ती हवाई जहाज पी8-I दोहा पहुंच गये हैं। 


  • साल 2019 में हो रहे ‘मित्र शक्ति’ युद्धाभ्यास के सातवें संस्करण का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के हिस्से के तौर पर तैनाती के दौरान भारत और श्रीलंका की सेनाओं के बीच अंतर सक्रियता एवं परिचालन क्षमता को बढ़ाना है। 
  • यह युद्धाभ्यास 01 दिसंबर से पुणे के औंध सैन्य स्टेशन में शुरू हो रहा है।


  • भारत और नेपाल के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सूर्य-किरण-XIV' का नेपाल के रूपन्देही जिले में स्थित सलझंडी में 3 से 16 दिसंबर, 2019 तक आयोजन किया जाएगा। 
  • इस अभ्यास में दोनों देशों की सेना के 300 सैनिक भाग लेंगे। 



  • भारत और चीन के बीच संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत आतंकवाद का मुकाबला करने वाली थीम पर 07 से 20 दिसंबर, 2019 के बीच मेघालय के उमरोई में 8वें संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘हैंड-इन-हैंड 2019’ का आयोजन किया जाएगा।
  • इस 14 दिवसीय प्रशिक्षण अभ्यास में चीनी दल की ओर से तिब्बत सैन्य कमान के 130 जवान और इतनी ही संख्या में भारतीय सैन्यकर्मी हिस्सा लेंगे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

RAS Mains Paper 1

Pages