Current affairs December 2018 / समसामयिकी दिसंबर 2018
श्री सुनील अरोड़ा ने दिनांक 02 दिसम्बर, 2018 को श्री ओ.पी.रावत के पश्चात, भारत के 23वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री रावत ने अपना कार्यकाल पूरा करने के पश्चात पद त्याग दिया है।
दिनांक 13 अप्रैल, 1956 को जन्मे, श्री अरोड़ा, राजस्थान कैडर के 1980 बैच के पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं और वे सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव के पद से दिनांक 30 अप्रैल, 2016 को सेवानिवृत हुए थे। अपनी 36 वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने राजस्थान सरकार और केन्द्रीय सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन – इसरो के सबसे वजनी और अत्याधुनिक संचार उपग्रह जी सैट -11 का आज तड़के फ्रेंच गुयान के अंतरिक्ष केन्द्र से सफल प्रक्षेपण किया गया
5854 किलोग्राम वजनी जीसैट-11’ देश के ग्रामीण और दूरदराज के ग्राम पंचायत क्षेत्रों में भारत नेट परियोजना के तहत आने वाली ब्रॉडबैण्ड सम्पर्क सेवा को गति देगा, जो कि डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का एक हिस्सा है। भारत नेट परियोजना का उद्देश्य ई-बैंकिंग, ई-हेल्थ और ई-गवर्नेंस जैसी जन कल्याणकारी योजनाओं को सशक्त बनाना है।
इन्द्र नेवी अभ्यास 2018 में भाग लेने के लिए रूस के नौसैनिक जहाज विशाखापट्टनम पहुंचे।
भारतीय नौसेना और रूसी संघ नौसेना के मध्य इस द्वीपक्षीय समुद्री अभ्यास के 10वें संस्करण का विशाखापट्टनम में 9 से 16 दिसम्बर,2018 तक आयोजन किया जा रहा है। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन को बढ़ाना और समुद्री सुरक्षा संचालनों के लिए साझा समझ और प्रक्रियाओं को विकसित करना है। इन्द्र नेवी अभ्यास की 2003 में शुरूआत हुई थी
एक्स एवियइंद्रा 2018 दस दिसंबर 2018 से आरंभ होगा। एक्स एवियइंद्रा भारतीय वायु सेना एवं रशियन फेडेरेशन एयरोस्पेस फोर्स (आरएफएसएफ) के बीच एक सेना विशिष्ट अभ्यास है जिसका संचालन 10-21 दिसंबर, 2018 के बीच वायु सेना केंद्र जोधपुर से किया जाएगा। आरंभिक भारतीय वायु सेना- आरएफएसएफ एक्स एवियइंद्रा का संचालन 2014 में किया गया था।
पोलेंड में जलवायु परिवर्तन की बैठक में दी गई जानकारी के अनुसार भारत कार्बन डाई आक्सायड के उत्सर्जन के मामले में विश्व में चौथे स्थान पर है।
ग्लोबल कार्बन प्रोजेक्ट 2018 की वैश्विक रिपोर्ट के मुताबिक़ कार्बन उत्सर्जन करने वाले देशों में चीन प्रथम स्थान पर है।
इसके बाद अमरीका, यूरोपीय यूनीयन तथा भारत का नम्बर आता है।
वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में इन चार देशों की भागीदारी 59% जबकि शेष अन्य देशों ने कुल मिलाकर 41% उत्सर्जन किया है।
पिछले दशक में कार्बन उत्सर्जन की औसत दर 6% रही है जबकि भारत में यह दर 6.3% है।
भारत में हर आठ में से एक मौत वायु प्रदूषण से होती है।
आक्स्फ़र्ड एकनामिक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ 2035 तक दुनिया के सबसे बेहतर आर्थिक वृद्धि वाले शीर्ष 10 शहरों में सभी भारत के होंगे।
इनमे भी पाँच दक्षिण भारत के तथा दो शहर गुजरात से है।
इन शहरों में सूरत आगरा हैदराबाद बेंगलुरु नागपुर त्रिपुर राजकोट तिरुचिरापल्ली चेन्नई तथा विजयवाड़ा शामिल है।
राष्ट्रमंडल खेल 2002 के स्वर्ण पदक विजेता महावीर सिंह ने केरल में चल रही 62 वी राष्ट्रीय निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में राजस्थान को स्वर्ण पदक दिलाया।
महावीर सिंह ने 25 मीटर सेंटर फ़ायर पिस्टल सीनियर पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
राजस्थान में पंद्रहवी विधानसभा के लिए सात दिसम्बर 2018 को विधानसभा चुनावों का सफल आयोजन किया गया जिसमें कुल 74.08% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार के अनुसार सबसे ज़्यादा वोटिंग पोकरण में 87.43% एवं सबसे कम मारवाड़ जंक्शन में 60.28% हुई।
इस दौरान पिछले 20 वर्षों में मतदान में दस फ़ीसदी से भी ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
हालाँकि पिछले वर्ष की तुलना में मतदान में एक प्रतिशत की कमी आयी है।
केंद्र सरकार द्वारा डॉक्टर कृष्ण मूर्ति सुब्रमनयन को मुख्य आर्थिक सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया है।
उनकी यह नियुक्ति तीन वर्ष के लिए होगी।
जुलाई माह में अरविंद सुब्रमण्यन के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली था।
कृष्णमूर्ति इंडियन स्कूल ऑफ़ बिज़नेस हैदराबाद में एसोसिएट प्रोफेसर हैं और सेंटर फॉर एनालिटिकल फाइनेंस के कार्यकारी निदेशक हैं।
वे पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के शिष्य भी हैं।
सरकार द्वारा न्यू पेंशन स्कीम योजना के अंतर्गत केंद्रीय कर्मचारियों के पेंशन फंड में अपने योगदान को 10% से बढ़ाकर 14% कर दिया है।
पहले कर्मचारी तथा सरकार दोनों के द्वारा 10% योगदान दिया जाता था।
इसके अतिरिक्त कर्मचारी रिटायरमेंट के समय 60% तक धन अंतरण कर सकते हैं जो कि पहले 40% था।
यदि कोई कर्मचारी अपना 100% धन वितरित करता है तो उसे मिलने वाली पेंशन अंतिम वेतन की 50% से अधिक होगी।
चीन अंतरिक्ष एजेंसी सीएएससी (चाइना एयर ओ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी) ने शनिवार को अपने चंद्र मिशन चांग E4 को लॉन्च कर दिया है।
यह दुनिया का पहला मिशन है जो चंद्रमा की अंधेरी सतह का अध्ययन करेगा।
यह मिशन चांद के सबसे बड़े क्रेटर पर उतरेगा जो 2500 किलोमीटर चौड़ा है।
चांद पर जैविक शोध के लिए इसमें एक बायोस्फीयर किट भी भेजा गया है।
मिशन का ऑर्बिटर L-2 कक्षा में तैनात होगा जहां पृथ्वी और सूर्य के बीच गुरुत्वाकर्षण संतुलित रहता है।
केरल देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां 4 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं।
हाल ही में केरल में कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया गया।
कन्नूर हवाई अड्डे ने अबू धाबी के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू की है।
इससे पहले राज्य में तिरुअनंतपुरम, कोची और कोझीकोड अन्य 3 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं।
भारत में अंतर महाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का ओडिशा के समुद्री तट से एक बार फिर सफल परीक्षण किया है।
5500 किलोमीटर तक मार करने वाली इस मिसाइल का यह सातवां परीक्षण है।
भारत अमेरिका, चीन, रूस तथा फ्रांस के बाद यह क्षमता रखने वाला पांचवा देश है।
यह मिसाइल पूरे पाकिस्तान चीन तथा यूरोप तक मार करने में सक्षम है।
15वें वित्त आयोग के सदस्य शक्ति कांत दास को आरबीआई का नया प्रमुख बनाया गया है।
इससे पूर्व पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल ने स्वयं अपना इस्तीफा दे दिया था।
शशिकांत दास ने नोट बंदी का फैसला लेने में अहम भूमिका निभाई थी।
इससे पूर्व दास वित्त मामलों के सचिव भी रहे हैं।
उनका कार्यकाल 3 वर्ष का रहेगा।
वे मूलत उड़ीसा राज्य से संबंध रखते हैं।
दास ने विभिन्न देशों की रेटिंग बताने वाली वैश्विक एजेंसियों द्वारा अपनाए गए तरीकों की भी निंदा की थी।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नांद्राजोग व दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन को सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया है।
इसके पश्चात दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश एस रविंद्र भट्ट को राजस्थान हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया जाएगा।
1998 जन्मे न्यायाधीश भट्ट ने 1982 में कानून की पढ़ाई पूरी की थी।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी जोधपुर को ग्रीन रेटिंग फॉर इंटीग्रेटेड हैबिटेट एसेसमेंट की ओर से फाइव स्टार रेटिंग दी गई है।
आईआईटी को यह रेटिंग उसके जीरो उत्सर्जन युक्त कैंपस की वजह से दी गई है।
हॉकी विश्व कप 2018 का आयोजन उड़ीसा के भुवनेश्वर में किया जा रहा है जहां क्वार्टर फाइनल में हॉलेंड से हारकर भारत का विश्व कप जीतने का सपना टूट गया।
विश्व रैंकिंग में पांचवें नंबर की टीम भारत ने चौथी रैंकिंग के नीदरलैंड से 1-2 से पराजय झेली।
अंग्रेजी के साहित्यकार अमिताव घोष को 54 ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
मैं यह सम्मान पाने वाले अंग्रेजी के प्रमुख लेखक है।
उनकी रचनाओं में सर्कल ऑफ रीजन, द शैडो लाइन, रिवर ऑफ स्मोक, फ्लड आफ फायर, द ग्लास पैलेस आदि प्रमुख है।
यह पुरस्कार ज्ञानपीठ न्यास की ओर से भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।
गत वर्ष श्रीमती कृष्णा सोबती को यह पुरस्कार दिया गया था।
रेलवे क्षेत्र में शिक्षा हेतु देश के पहले रेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन बड़ोदरा में किया गया है।
रूस और चीन के बाद यह दुनिया का तीसरा ऐसा विश्वविद्यालय है जो विशेष रूप से रेलवे से संबंधित प्रशिक्षण देने का कार्य करेगा।
पोलेंड़ के कातोवित्सा में आयोजित संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 24 में पेरिस जलवायु समझौता 2015 को लागू करने के लिए तैयार की गई 133 पन्नो की नियमावली पर 194 देशों के बीच सहमति बन गई है।
इसका मक़सद वैश्विक तापमान वृद्धि को दो डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने की माँग वाले पेरिस समझौते को अमल में लाना है।
No comments:
Post a Comment