प्रशासन एवं प्रबंध भाग एक/ administration and management part 1/Ras mains paper 3 - RAS Junction <meta content='ilazzfxt8goq8uc02gir0if1mr6nv6' name='facebook-domain-verification'/>

RAS Junction

We Believe in Excellence

RAS Junction Online Platform- Join Now

RAS Junction Online Platform- Join Now
Attend live class and All Rajasthan Mock test on our new online portal. Visit- https://online.rasjunction.com

Sunday, September 16, 2018

प्रशासन एवं प्रबंध भाग एक/ administration and management part 1/Ras mains paper 3

प्रशासन एवं प्रबंध भाग एक/ administration and management part 1/Ras mains paper 3



1887 में प्रशासन के अध्ययन पर विल्सन के निबंध के प्रकाशन के साथ ही अध्ययन के विषय के रूप में प्रशासन का प्रारंभ हुआ। 
प्रक्रिया के रूप में प्रशासन सरकारी एवं निजी दोनों संगठनों में होता है।
लोक प्रशासन का संबंध सरकार द्वारा किए गए कार्यों से ही जबकि निजी प्रशासन निजी व्यापारिक उद्यमों के प्रबंधन का कार्य करता है।

प्रशासन क्या है? (What is administration)

Administer शब्द का निर्माण लैटिन भाषा के administere शब्द से हुआ है जिसका अर्थ है "लोगोंं की देखभाल करना", प्रबंध करना आदि।

कुछ महत्वपूर्ण परिभाषाएं-

ई एन ग्लेडेन- प्रशासन लंबा एवं किंचित आडंबरपूर्ण शब्द है क्योंकि इसका अर्थ लोगों की देखभाल करना एवं कार्यो की व्यवस्था करना है। यह निश्चित उद्देश्यों की पूर्ति के लिए की गई निश्चित कार्रवाई है।

लूथर गुलिक - प्रशासन को निश्चित उद्देश्यों की पूर्ति के साथ कार्य करवाना होता है।

फेलिक्स ए नीग्रो - किसी लक्ष्य प्राप्ति के लिए लोगों एवं सामग्री का संगठन व प्रयोजन ही प्रशासन है।

एल डी व्हाइट - कुछ प्रयोजन एवं उद्देश्य प्राप्त करने के लिए बहुत से लोगों का निर्देशन, नियंत्रण एवं समन्वय ही प्रशासन की कला है।

जे एम पिफनर - प्रशासन वांछित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मानव एवं भौतिक संसाधनों का संगठन व निर्देशन है।


प्रशासन, संगठन एवं प्रबंधन

उपरोक्त तीनों शब्दों का प्रयोग कई बार एक दूसरे के पर्याय के रूप में किया जाता है अतः इन तीनों के बीच अंतर जानना आवश्यक है।

प्रशासन लक्ष्य निर्धारित करता है, प्रबंध इन्हें प्राप्त करने का प्रयास करता है तथा संगठन प्रशासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रबंधन की मशीन के रूप में कार्य करता है।

प्रशासन उद्देश्य तय करता है तथा नीतियां निर्धारित करता है।

संगठन मनुष्यों, सामग्री, उपकरणों, औजारों तथा कार्य स्थल का संयोजन है।

प्रबंधन पूर्व निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संगठन का नेतृत्व निर्देशन एवं पथ प्रदर्शन करता है।

लोक प्रशासन-

इसका तात्पर्य प्रशासन के उस भाग से हैं जो सरकार के प्रशासनिक कार्यों से संबंध रखता है। इसका फोकस विशेष रूप से सरकारी नौकरशाही पर होता है।

विभिन्न विद्वानों द्वारा दी गई लोक प्रशासन की परिभाषाएं -

वुडरो विल्सन - लोक प्रशासन कानून का विस्तृत ब्योरेवार एवं क्रमबद्ध अनुप्रयोग है। इसकी अंतर्गत कानून का प्रत्येक अनुप्रयोग विशेष प्रशासन का कार्य है।

पर्सी मेक्कवीन - लोक प्रशासन सरकार के कार्यों से संबंधित है चाहे वे स्थानीय हो अथवा केंद्रीय।

एल डी व्हाइट- लोक प्रशासन में वे सभी कार्य है जिनका प्रयोजन सरकारी नीतियों की पूर्ति करने या उन्हें लागू करने से होता है।

लूथर गुलिक - लोक प्रशासन प्रशासन विज्ञान का विभाग जो सरकार तो संबंध रखता है विशेषकर कार्यपालिका शाखा से जहां सरकार का काम होता है। हालांकि विधायिका एवं न्यायपालिका शाखा से संबंधित समस्याएं भी होती है।

जे एम पिफनर - प्रशासन लोगों के प्रयासों का समन्वय करके सरकारी काम करवाने की प्रक्रिया है ताकि वह सभी लोग साथ-साथ कार्य को पूरा कर सके।



No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

RAS Mains Paper 1

Pages