September 2018 month current affairs Rajasthan Daily/राजस्थान दैनिक समसामयिकी समाचार सितंबर 2018 - RAS Junction <meta content='ilazzfxt8goq8uc02gir0if1mr6nv6' name='facebook-domain-verification'/>

RAS Junction

We Believe in Excellence

RAS Junction Online Platform- Join Now

RAS Junction Online Platform- Join Now
Attend live class and All Rajasthan Mock test on our new online portal. Visit- https://online.rasjunction.com

Monday, September 3, 2018

September 2018 month current affairs Rajasthan Daily/राजस्थान दैनिक समसामयिकी समाचार सितंबर 2018


30 सितंबर 2018

विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर राजस्थान को पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 3 श्रेणियों में पुरस्कार दिया गया। 
इसमें उदयपुर की उदय विलास तथा जयपुर की हवेली होटल तथा जयपुर के रामबाग पैलेस के शेफ  आशीष कुमार राय शामिल है।
राजस्थान को बेस्ट फिल्म प्रमोशन स्टेट श्रेणी में पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
वर्ष 2016 के लिए पर्यटन के समग्र विकास की श्रेणी में राजस्थान को गोवा के साथ संयुक्त रुप से तृतीय पुरस्कार मिला।
पर्यटकों के लिए सूचना प्रौद्योगिकी तथा सोशल मीडिया के बेहतर न इस्तेमाल के लिए भी राजस्थान को पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तुर्की मैं आयोजित तीरंदाजी विश्वकप के फाइनल में कांस्य पदक अपने नाम किया। कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में दीपिका ने जर्मनी की लिसा को 6-5 से हराकर पदक अपने नाम किया।

बैंक ऑफ बड़ौदा तथा विजया बैंक ने देना बैंक के साथ विलय को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में प्रस्ताव वित्त मंत्रालय द्वारा 17 सितंबर को पेश किया गया था। विनय के पश्चात बनने वाला नया बैंक वैश्विक बैंको से प्रतिस्पर्धा करने लायक होगा।
इस नए बनने वाले बैंक की कुल पूंजी 14.5 लाख करोड़ रुपए होगी।



भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के प्रधानमंत्री  इम्युनल मेक्रोन के साथ संयुक्त रूप से चैंपियन ऑफ द अर्थ अवार्ड देने की घोषणा की गई है। पर्यावरण के क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र की ओर से दिया जाने वाला यह सबसे बड़ा सम्मान है। अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के निर्माण तथा पर्यावरणीय कार्यवाही की दिशा में उठाए गए सकारात्मक कदम को देखते हुए दोनों को यह पुरस्कार दिया गया है। वे दुनिया के 6 प्रबुद्ध लोगों में से शामिल हैं जिन्हें पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया है।


27-29 सितंबर 2018

राजस्थान हाई कोर्ट के न्यायाधीश रहे नरेंद्र कुमार जैन को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग का अध्यक्ष चुना गया है। 2005 में गठित आयोग के अध्यक्ष का पद दिसंबर 2014 से खाली चल रहा था। राजस्थान के टोंक जिले के उनियारा से संबंध रखने वाले नरेंद्र कुमार जैन 28 अप्रैल 2011 से 15 अप्रैल 2014 तक राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे।

सेना की ओर से जोधपुर में स्थित पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में K 9 वज्र टी गन का सफल परीक्षण किया गया। यह 155mm कैलिबर की हॉवित्जर तोप है जो कि विश्व की सबसे अत्याधुनिक संस्करण है। इसमें जीपीएस नेविगेशन सिस्टम तथा अत्याधुनिक ऑटोमेटिक एमओ लोडिंग सिस्टम है। यह रासायनिक एवं परमाणु हथियारों को आसानी से खोज सकती है।

आक्रामक महिला बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर को नवंबर में वेस्टइंडीज में होने वाले महिला t20 विश्व कप का कप्तान चुना गया है। 15 सदस्य महिला टीम की उप कप्तानी स्मृति मंधाना को सौंपी गई है।

भारत द्वारा आईसीसी द्वारा आयोजित बधिर T20 विश्वकप के 2018 संस्करण की मेजबानी की जाएगी। इसका आयोजन नवंबर माह में हरियाणा के गुरुग्राम में होगा। इस विश्व कप में 8 देशों की टीम में हिस्सा लेगी तथा कुल 200 से अधिक खिलाड़ी खेलेंगे।


राज्य सरकार द्वारा राजस्थान में 150 करोड़ रुपए की लागत से कुल 48 पैनोरमा का निर्माण करवाया जा रहा है इनका वर्णन निम्न प्रकार है-


24-26 सितंबर 2018

राष्ट्रपति भवन में आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में इस वर्ष राजस्थान के पोलो खिलाड़ी कर्नल रवि राठौड़ को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वे सेना से जुड़े हैं तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के पोलो खिलाड़ी हैं।

लोकप्रिय भारतीय खेल कमेंटेटर जसदेव सिंह का मंगलवार को निधन हो गया है। वे मूलत है राजस्थान के बौंली (सवाई माधोपुर( के निवासी थे तथा उनका ससुराल जयपुर में है। उन्हें 1985 में पद्मश्री तथा 2008 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। इसके अतिरिक्त वें ओलंपिक ऑर्डर से भी सम्मानित थे।

फीफा द्वारा क्रोएशिया के लुका मॉड्रिक को इस वर्ष के लिए फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लुका ने इस वर्ष फीफा वर्ल्ड कप में टीम को फाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इससे पूर्व के 10 सालों में यह अवार्ड पांच पांच बार क्रिस्टियानो रोनाल्डो तथा लियोनेल मेसी को दिया गया है।
ब्राजील की खिलाड़ी मार्था ने सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर का खिताब अपने नाम किया।

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो पूरणमल यादव का चयन अंतरराष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान पुरस्कार के लिए किया गया है। वे देश के पहले सामाजिक वैज्ञानिक हैं जिन्हें इंग्लैंड की संसद में यह पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें सामाजिक क्षेत्र में किए गए अनुसंधान तथा सराहनीय अकादमिक योगदान के लिए दिया जाएगा।


राज्य की राजधानी जयपुर में स्थित एशिया की सबसे बड़ी मुहाना मंडी में राज्य की पहली पुष्प मंडी का लोकार्पण किया गया। यह मंडी 8 बीघा क्षेत्र में फैली हुई है तथा इसमें कुल 144 दुकानों का आवंटन किया गया है। इससे फूल व्यापारियों को देसी विदेशी फूलों की विभिन्न किस्में एक स्थान पर प्राप्त हो सकेंगी तथा कोल्ड स्टोरेज की सुविधा भी प्राप्त होगी।

22-23 सितंबर 2018

रीमा दास की राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता फिल्म विलेज रॉक स्टार्स को 91 वें ऑस्कर पुरस्कारों के लिए भारत की ऑफिशल एंट्री के रूप में चुना गया है। इस फिल्म को ऑस्कर में विदेशी भाषा श्रेणी की फिल्म के रूप में चुना गया है। फिल्म में असम के एक छोटे से गांव के बच्चों द्वारा मजेदार जिंदगी जीने को दर्शाया गया है। फिल्मी ने 28 अन्य बड़ी फिल्मों को पछाड़कर राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया था।

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम यूएनडीपी द्वारा बहुआयामी वैश्विक गरीबी सूचकांक (एमपीआई) रिपोर्ट 2018 जारी कर दी गई है।
रिपोर्ट को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम तथा ऑक्सफोर्ड गरीबी एवं मानव विकास पहल (ओ पी एच आई) द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2005-06 तथा 2015-16 दशक के अंतर्गत लगभग 27.1 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं।
वर्तमान में विश्व भर के लगभग 1.3 अरब लोग बहुआयामी गरीबी के अंतर्गत जीवन जी रहे हैं जो इस रिपोर्ट में शामिल किए गए 104 देशों का लगभग एक चौथाई है।
भारत के बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश राज्य में गरीब लोगों की संख्या सर्वाधिक है।
दिल्ली, केरल तथा गोवा में गरीबों की संख्या सबसे कम है।

राज्य की कृषि एवं विपणन विभाग ने 5 जिलों में सात नई मंडियों का गठन किया है। यह मंडियां बाड़मेर जिले के धोरीमना तथा चौहटन, भीलवाड़ा के गुलाबपुरा, झालावाड़ के डग, भरतपुर का कुम्हेर तथा प्रतापगढ़ के पीपलखूंट तथा अरनोद में स्थापित की गई है। राज्य में 142 मुख्य मंडियां एवं 314 गौण मंडिया है।

भामाशाह डिजिटल परिवार योजना के अंतर्गत राशन कार्ड से योजना के अंतर्गत राशन लेने वाले परिवारों को स्माटफोन व इंटरनेट कनेक्शन के लिए सरकार द्वारा ₹1000 की सहायता राशि प्रदान की जा रही है।
यह राशि ₹500-500 की दो किस्तों में दी जा रही है।
इनमें से ₹500 की पहली किस्त 92 लाख परिवारों के खाते में डाल दी गई है।
दूसरी किस्त प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता को अपने स्मार्टफोन पर ईमित्र, भामाशाह, राजस्थान संपर्क या राज मेल एप डाउनलोड करके मोबाइल रजिस्टर करना होगा ।इसके पश्चात दूसरी किस्त भी खाते में डाल दी जाएगी।
इसमें रजिस्टर होने वाला मोबाइल नंबर परिवार के किसी सदस्य के नाम होना आवश्यक है।

वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग का 61 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उन्होंने राजधानी हनोई में अपनी अंतिम सांस ली।



वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच द्वारा भारत की 2018 19 के लिए आर्थिक विकास की दर का अनुमान 7.4 से बढ़ाकर 7.8 प्रतिशत कर दिया गया है।

19 - 21 सितम्बर 2018 

इसरो द्वारा २ाजधानी जयपुर सहित देश के छ: शहरों में क्षेत्रीय अंतरिक्ष अकादमी केन्द्र खोले जाएगें। इन केन्द्रों में इसरों की विभिन योजनाओ पर अनुसंधान होगा। जयपुर के अलावा पटना बनारस गुवाहाटी कुरुक्षेत्र तथा कन्याकुमारी में इनकी स्थापना होगी।
इसके अलावा देश भर में निजी क्षेत्र के सहयोग से अन्तरिक्ष प्रोद्योगिकी इन्क्यूबेशन केन्द्र भी स्थापित किए जाएंगे। त्रिपुरा में पहला केन्द्र स्थापित भी किया जा चुका है।

राजस्थान सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग दिवस के अवसर पर दूसरे उद्योग रत्न एवं निर्यात पुरस्कारों का वितरण किया गया। इस राज्य स्तरीय समारोह में 7 उद्यमों को उद्योग रत्न पुरस्कार, चार बुनकर व एक हस्तशिल्पी पुरस्कार प्रदान किए गए।

उद्योग रत्न पुरस्कार- ₹100000 नगद, प्रशस्ति पत्र, शाल
टर्नओवर में उत्कृष्ट वृद्धि-
सूक्ष्म उद्यम महेश हैंडीक्राफ्ट जोधपुर
लघु उद्यम एयर स्पन फैब्रिक्स भीलवाड़ा
मध्यम उद्यम राघव प्रोडक्टिविटी एन्हानसर टोंक
श्रेष्ठ व्यावसायिक व्यवहार-
सूक्ष्म उद्यम श्री ट्रांसफॉमर्स जयपुर
लघु उद्यम पायराटेक इलेक्ट्रॉनिक्स उदयपुर
मध्यम उद्यम जोहरी डिजिटल हेल्थ केयर जोधपुर
महिला उद्यम शिवम एडिटिव्स हनुमानगढ़ जंक्शन

श्रेष्ठ बुनकर पुरस्कार
श्री अणदाराम भोवरिया जोधपुर
शंभू सिंह गहलोत दोसा
मुस्तकीम कचारा कोटा
नसरुद्दीन अंसारी कोटा

श्रेष्ठ शिल्पकार- तिलक गिताई जयपुर


परिवहन मंत्रालय भवन सभागार में आयोजित एक समारोह में ’’डोनेट योर स्टेप्स’’ अभियान में सबसे ज्यादा स्टेप्स डोनेट करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया।
इन सस्थाओं में प्रदेश में कार्यरत सरदार पटेल पुलिस विश्व विद्यालय की ’’सेंटर फॉर रोड सेफ्टी’’ शामिल है। सरदार पटेल पुलिस विश्व विद्यालय की ’’सेंटर फॉर रोड सेफ्टी’’ के निदेशक पूर्व महानिदेशक राजस्थान पोलिस डॉ. मनोज भट्ट है। उनके नेतृत्व में ’’डोनेट योर स्टेप्स’’ अभियान में देश में सर्वाधिक करीब 2 करोड़ स्टेप्स अब तक डोनेट किये जा चुके हैं। सेंटर को ऑर्डिनेटर श्रीमती प्रेरणा सिंह ने केन्द्रीय मंत्री से यह सम्मान प्राप्त किया।


स्वदेशी तकनीक से विकसित कम दूरी पर वार करने वाली प्रहार बैलेस्टिक मिसाइल का ओडिशा की चांदीपुर रेंज से सफल परीक्षण किया गया। डीआरडीओ द्वारा विकसित जमीन से जमीन पर मार करने वाली इस मिसाइल की मारक क्षमता 100 से 150 किलोमीटर है। इसे मोबाइल लांचर से भी दागा जा सकता है। बैलेस्टिक मिसाइल हर मौसम में, हर क्षेत्र में सटीक एवं सहयोगी हथियार प्रणाली है।


25 सितंबर को दिए जाने वाले राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए इस वर्ष भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली तथा भारोत्तोलक मीराबाई चानू का चयन खेल रत्न पुरस्कार के लिए किया गया है। केंद्रीय खेल मंत्रालय की आधिकारिक सूची निम्न प्रकार है-

(i)   राजीव गांधी खेल रत्न 2018
क्र.सं.
खिलाड़ी का नाम
खेल
1.
सुश्री एस मिराबाई चानू
भारोत्तोलन
2.
श्री विराट कोहली
क्रिकेट
(ii)        द्रोणाचार्य पुरस्कार 2018
क्र.सं.
खिलाड़ी का नाम
खेल
  1.  
सुबेदार चेनंदा अचच्चा कुट्टप्पा
मुक्केबाज़ी
  1.  
श्री विजय शर्मा
भारोत्तोलन
  1.  
श्री ए श्रीनिवास राव
टेबल टेनिस
  1.  
श्री सुखदेव सिंह पन्नू
एथलेटिक्स
  1.  
श्री क्लैरेंस लोबो
हॉकी (लाईफटाइम)
  1.  
श्री तारक सिन्हा
क्रिकेट (लाईफटाइम)
  1.  
श्री जीवन कुमार शर्मा
जुडो (लाईफटाइम)
  1.  
श्री वी.आर. बीडु
एथलेटिक्स (लाईफटाइम)
(iii)       अर्जुन पुरस्कार 2018
क्र.सं.
खिलाड़ी का नाम
खेल
  1.  
श्री नीरज चोपड़ा
एथलेटिक्स
  1.  
नाइब सूबेदार जीन्सन जॉनसन
एथलेटिक्स
  1.  
सुश्री हिमा दास
एथलेटिक्स
  1.  
सुश्री नेलाकुर्ती सिक्की रेड्डी
बैडमिंटन
  1.  
सूबेदार सतीश कुमार
मुक्केबाज़ी
  1.  
सुश्री स्मृति मंधाना
क्रिकेट
  1.  
श्री शुभंकर शर्मा
गोल्फ़
  1.  
श्री मनप्रीत सिंह
हॉकी
  1.  
सुश्री सविता
हॉकी
  1.  
कर्नल रवि राठौर
पोलो
  1.  
सुश्री राही सरनोबत
शूटिंग
  1.  
श्री अंकुर मित्तल
शूटिंग
  1.  
सुश्री श्रेयसी सिंह
शूटिंग
  1.  
सुश्री मनिका बत्रा
टेबल टेनिस
  1.  
श्री जी सथियान
टेबल टेनिस
  1.  
श्री रोहन बोपन्ना
टेनिस
  1.  
श्री सुमित
कुश्ती
  1.  
सुश्री पूजा कादियान
वुशु
  1.  
श्री अंकुर धामा
पैरा एथलेटिक्स
  1.  
श्री मनोज सरकार
पैरा बैडमिंटन
(iv)      ध्यान चंद पुरस्कार 2018
क्र.सं.
खिलाड़ी का नाम
खेल
  1.  
श्री सत्यदेव प्रसाद
तीरंदाजी
  1.  
श्री भरत कुमार छेत्री
हॉकी
  1.  
सुश्री बॉबी अलॉयसियस
एथलेटिक्स
  1.  
श्री चौगले दादू दत्तात्रेय
कुश्ती
(vi) राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2018
क्र.सं.
वर्ग
कंपनी का नाम
1.
उदीयमान और युवा प्रतिभा पहचान और प्रोत्साहन
राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड
2.
कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेल प्रोत्साहन
जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स
3.
विकास के लिए खेल
ईशा आउटरीच

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले को पदक और प्रशस्ति पत्र के अतिरिक्त 7.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। अर्जुन, द्रोणाचार्य तथा ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रत्येक खिलाड़ियों को लघुप्रतिमाएं, प्रमाण पत्र और पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, 2018 में कंपनियों को एक ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। 


17-18 सितंबर 2018

भारत तथा अमेरिका के बीच युद्धाभ्यास 2018 के 14 वें संस्करण की शुरुआत उत्तराखंड के अल्मोड़ा में 17 सितंबर से हुई है। यह युद्ध अभ्यास 29 सितंबर तक चलेगा। इसमें भारत तथा अमेरिका के 350- 350 सैनिक भाग ले रहे हैं। युद्ध अभ्यास के आयोजन का उद्देश्य दोनों देशो की सेनाओं को एक दूसरे के संगठन, हथियारों तथा विशेष उपकरणोंं से रुबरु होना है।
रूस द्वारा भी चीन के साथ मिलकर वोस्तोक 2018 नामक युद्वाभ्यास किया जा रहा है जिसमें रूस के 3 लाख से भी अधिक सैनिक हिस्सा ले रहें है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने PSLV की 44वीं सफल उड़ान के साथ दो ब्रिटिश उपग्रहों को सफलतापूर्वक उनकी कक्षा में स्थापित किया। PSLV C 42 अंतरिक्षयान ने नोवासार-1 तथा S 1-4 नामक 889 किलो वजनी उपग्रहो को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया। इस पूर्ण व्यावसायिक उड़ान से इसरो को 200 करोड रूपये की आय हुई है। 

राजस्थान में पहली बार डायनासोर की मौजूदगी के सबूत मिले हैं। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में रावतभाटा के पास श्रीपुरा गांव में 75 हजार साल पुराने डायनासोर के शैलचित्र मिले हैं। यह शैलचित्र बामनी नदी के किनारे किसी धारदार चीज से बेहद बारीकी से ऊकेरे गए हैं। यह शैलचित्र क्रेटेशियस काल के सैरोपोड डायनोसोर से मिलता जुलता है।

राजस्थान इलेक्ट्रोनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन लिमिटेड ( रील) के एमडी ए के जैन को हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाने के लिए हिन्दी दिवस पर केन्द्रिय राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित एक समारोह में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर हिन्दी सेवा सम्मान 2018 से सम्मानित किया गया है। 


भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में राजस्थान के जयपुर के दो हस्तशिल्प कलाकारो को राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इनमें थेवा कला के गजेन्द्र सोनी तथा जैमस्टोन कार्विंग में अमृत सिरोहिया शामिल है। जैम स्टोन में राज्य को पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। गजेन्द्र सोनी मूलतः प्रतापगढ़ के है लेकिन जयपुर में रहकर थेवा कला को बढ़ावा दे रहे है।

15-16 सितंबर 2018

राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के द्वारा वर्ष 2016-17 2017-18 के लिए महाराणा प्रताप एवं गुरु वशिष्ठ पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है।

महाराणा प्रताप पुरस्कार 2016-17
सपना पूनिया- एथलेटिक्स
खेताराम -एथेलेटिक्स 
सर्वेश पारीक -तिरंदाजी

महाराणा प्रताप पुरस्कार 2017-18
सुमन ढाका -पैरा एथलीट 
सुंदर सिंह गुर्जर- पैरा एथलीट 
मनोहर लाल -साइकिलिंग 
अभिषेक पाराशर -जिमनास्ट

गुरु वशिष्ठ पुरस्कार-
महेश कुमार रंगा -साइकिलिंग 
रमेश सिंह- रोल बॉल

इसके अतिरिक्त 18 वे एशियाई खेलों में पदक विजेता सभी खिलाड़ियों को अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम यूएनडीपी द्वारा वर्ष 2017 के लिए मानव विकास सूचकांक रिपोर्ट जारी कर दी गई है। रिपोर्ट के महत्वपूर्ण बिंदुु निम्न प्रकार है-
  • रिपोर्ट में भारत का स्कोर 0.640 रहा है तथा इसे 189 देशों की सूची में 130 स्थान पर रखा गया है।
  • भारत को मध्यम मानव विकास की श्रेणी में रखा गया है।
  • भारत में 2016 की 131वी रैंकिंग की तुलना में इस बार एक अंक का सुधार किया है।
  • इस सूची में नार्वे, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड तथा जर्मनी पहले पांच स्थानों पर है।
  • नाइजीरिया, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, दक्षिणी सूडान, चाड व बुरूंडी अंतिम पांच स्थानों पर हैं।
  • पड़ोसी देशों में बांग्लादेश 136 में तथा पाकिस्तान 150 के स्थान पर है।
  • भारतीय संसद में महिलाओं का प्रतिशत 11.6 है।
  • लैंगिक असमानता सूचकांक में भारत 160 देशों में 127 स्थान पर है।
  • श्रम बाजार में महिलाओं की भागीदारी 27.2% है।

देशभर में सबसे अधिक प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण देने के लिए जयपुर में स्थित इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केंद्र को देशभर में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। संस्थान को यह पुरस्कार दिल्ली में आयोजित एक समारोह में दिया गया।

जोधपुर की मुक्केबाज अर्शी खानम ने पोलैंड में आयोजित 13 वीं सिलेशियन अंतर्राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 57 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अर्शी जोधपुर की एकमात्र मुक्केबाज है जिसमें प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार प्रतिनिधित्व कर भारत को पदक दिलाया है।



देश के उत्तर पूर्वी राज्य सिक्किम में 23 सितंबर को राज्य के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन पाकयोंग में किया जाएगा। यह ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा गंगटोक से 30 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके साथ ही और सिक्किम भारत के विमानन मानचित्र में शामिल हो जाएगा।

13-14 सितंबर 2018

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के दो बार सदस्य रह चुके तथा पद्म भूषण से सम्मानित राजस्थान के प्रसिद्ध कृषि अर्थशास्त्री डॉक्टर विजय शंकर व्यास का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 
इनका जन्म 21 अगस्त 1931 को राजस्थान के बीकानेर में पुष्करणा ब्राह्मण परिवार में हुआ था।
उन्होंने कई राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के लिए काम किया तथा आईआईएम अहमदाबाद के निदेशक भी रहे।

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा एक नई समग्र योजना प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान PM आशा को मंजूरी दे दी गई है।
नई सामग्री योजना में किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने की व्यवस्था शामिल है और इसमें निम्नलिखित समाहित है-
  • मूल्य समर्थन योजना- इसके अंतर्गत फसलों की खरीददारी राज्य सरकार के सक्रिय सहयोग से केंद्रीय नोडल एजेंसी द्वारा की जाएगी। खरीद पर होने वाले व्यय तथा खरीद के दौरान होने वाले नुकसान की भरपाई केंद्र सरकार निर्धारित मानकों के अनुसार करेगी।
  • मूल्य न्यूनता भुगतान योजना- इसके अंतर्गत MSP में घोषित तिलहन फसलों में होने वाले नुकसान को कवर करने की योजना बनाई गई है। इसके अंतर्गत एमएसपी तथा वास्तविक मूल्य के बीच के अंतर का भुगतान उन किसानों को किया जाएगा जो एक पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया के अंतर्गत अधिसूचित बाजार में अपनी फसलों को विक्रय करेंगे।
  • निजी खरीद एवं स्टॉकिस्ट पायलट योजना- इस योजना के तहत राज्यों में पायलट योजना के रूप में अनाजों की खरीद की जाएगी।

सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को हराकर तीसरी बार यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर लिया। इसी के साथ उन्होंने 14 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतकर पीट संप्रास के साथ सर्वकालिक श्रेष्ठ खिलाड़ियों की सूची में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। विंबलडन के पश्चात इस वर्ष उनका दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है। इससे पूर्व 2016 में वें चारों ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं।

राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर में 2018-19 के वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इन पुरस्कारों का वर्णन निम्न प्रकार है-

सर्वोच्च मीरा पुरस्कार- जयपुर के सवाई सिंह शेखावत की कृति " निज कवि धातु बचाई मैंने "

कविता का सुधींद्र पुरस्कार- कोटा के रामनारायण मीणा की कृति " अभी उम्मीद बाकी है"

कथा उपन्यास विधा का डॉ रांगेय राघव पुरस्कार- जोधपुर के हरिदास व्यास को कृति " एक था पेड़ " के लिए।

नाटक विधा का देवीलाल सामर पुरस्कार -अजमेर के उमेश कुमार चौरसिया को उनकी कृति " शोर्य प्रधान" के लिए

आलोचना विधा का देवराज उपाध्याय पुरस्कार -बीकानेर के मूल चंद बोहरा को



बाल साहित्य का शंभू दयाल सक्सेना पुरस्कार - बीकानेर की आशा शर्मा को दिया गया।

11-12 सितंबर 2018

महाराष्ट्र में पुणे में स्थित औंध सैन्य ठिकाने में बिम्सटेक देशों के संयुक्त सैन्य अभ्यास की शुरुआत हुई। इस सैन्य अभ्यास में भारत के अतिरिक्त बांग्लादेश भूटान म्यांमार श्रीलंका एवं थाईलैंड भाग ले रहे हैं हालांकि नेपाल ने इस में भाग लेने से इंकार कर दिया। जय युद्धाभ्यास इन स्टेट देशों की सेनाओं को आतंकवाद के विरुद्ध सैन्य अभियानों के लिए प्रशिक्षित करेगा। अभ्यास के दौरान अर्धशहरी माहौल में आतंकवाद के  खिलाफ विशेष तौर तरीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।

उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए ₹11000 इनामी राशि वाले अंतरराष्ट्रीय कपूरचंद कुलिश पत्रकारिता पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। 2016 के लिए घाना के अनस अरेमेयाव तथा 2017 के लिए क्वालालंपुर के युआन यी को चुना गया है।
द न्यू क्रूसेडिंग गाइड के खोजी पत्रकार अनस को उनकी स्टोरी अनस फ्लोर्स डेरी के लिए जबकि स्टार मीडिया समूह के इयान यी तथा उनकी 8 सदस्य टीम को स्टूडेंट्स ट्रैफिक्ड नामक स्टोरी के लिए दिया गया है।

राज्य में 15 सितंबर से लैंड पूलिंग कानून लागू हो जाएगा। इस कानून के लागू होने से सरकारी योजनाओं के लिए भूमि अवाप्ति करना आसान हो जाएगा। सरकार आपसी रजामंदी के जरिए खातेदारों से भूमि प्राप्त कर सकेगी। इस कानून के कुछ प्रमुख प्रावधान निम्न प्रकार है-
  • परियोजना में बचने वाली शेष भूमि को भूमि देने वाले खातेदारों में समान रुप से आवंटित कर दिया जाएगा।
  • योजनाओं की 15% भूमि पार्क खेल मैदान में उनसे जुड़े अन्य कार्यों के लिए आरक्षित की जाएगी।
  • इसी प्रकार 15% भूमि सड़कों के निर्माण के लिए आरक्षित की जाएगी।
  • 15% भूमि निकाय की अन्य योजनाओं के लिए आरक्षित रहेगी।
  • खाते धारक को निर्णय के खिलाफ अपील का अधिकार भी रहेगा।
  • बोर्ड ऑफ अपील का अध्यक्ष जिला स्तर का न्यायाधीश होगा जो कि इन मामलों में सुनवाई करेगा।
इस कानून के लागू होने के साथ ही राजस्थान भी महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गुजरात तथा पंजाब जैसी अग्रणी राज्य में शामिल हो जाएगा।

प्रदेश की राजधानी जयपुर के सरकारी विद्यालयों में सूचना प्रौद्योगिकी माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं अधिगम की प्रक्रिया को सरल एवं सुरुचिपूर्ण बनाने के लिए प्रोजेक्ट उत्कर्ष चलाया जा रहा है प्रोजेक्ट उत्कर्ष सरकारी आईसीटी विद्यालयों में सूचना प्रौद्योगिकी एवं क्विज लर्निंग बेस्ड मिशन है। इसके अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा मोइनी फाउंडेशन के सहयोग से जयपुर के 100 सरकारी विद्यालयों में आईसीटी के सहयोग से स्मार्ट क्लास के तहत खेल खेल में शिक्षा प्रदान की जा रही है।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, महात्मा गांधी नरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राजस्थान को विभिन्न श्रेणियों में राष्टीय स्तर के पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।
राजस्थान के सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव श्री आलोक, झालावाड़ के कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार सोनी और कोटा के कलेक्टर श्री गौरव गोयल को अजमेर जिले में उनके कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए तथा बांसवाड़ा के जिला कलेक्टर श्री भगवती प्रसाद को केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में राजस्थान को ग्रीन टेक्नोलॉजी वक्र्स कैटेगरी में पुरस्कार सम्मान प्रदान किया गया है। राज्य में ग्रीन टेक्नोलॉजी के तहत प्लास्टिक वेस्ट व फलाई एश आदि का इस्तेमाल किया गया जिससे सड़कें कम लागत में बनाई जा सकी। 

महात्मा गांधी नरेगा प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राजस्थान के झालावाड़ एवं अजमेर जिलों को सम्मानित किया गया है। 

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बांसवाड़ा जिला सम्मानित

देश में घाटोल प्रथम व कुशलगढ़ तीसरे स्थान पर  रहा है।

10 सितम्बर 2018-ch

स्वामी विवेकानंद के भाषण के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दूसरी विश्व हिंदू कांग्रेस का आयोजन अमेरिका के शिकागो में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में 60 से अधिक देशों के 2500 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। भारत के उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू ने भी इस सम्मेलन में भाग लिया है।

जापान की 20 वर्षीय नाओमी ओसाका ने यूएस ओपन के फाइनल में 6 बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स को हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही वह ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली जापान की पहली खिलाड़ी बन गई है। इसी के साथ 23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना विलियम्स मार्गरेट कोर्ट के 24 बार ग्रैंड स्लैम जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी से चूक गई।
यूएस ओपन के मिश्रित वर्ग के फाइनल में ब्रिटेन के जैमी मरे तथा अमेरिका की बेथानी मोटेक सैडस की जोड़ी ने क्रोएशिया की निकोला मैकटिक तथा पोलैंड की एलिजा रोसेल्सका को हराकर खिताब अपने नाम किया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने संयुक्त अरब अमीरात में 15 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप में हांगकांग टीम के मैचों को वनडे का दर्जा देने का फैसला किया है। हांगकांग ने हाल ही वनडे का दर्जा प्राप्त नेपाल को हराकर एशिया कप का टिकट कटाया था। इस बार की विश्व कप में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफ़ग़ानिस्तान तथा हांगकांग की टीमें भाग ले रही है।

प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना में अच्छा कार्य करने के लिए समेकित बाल विकास सेवाएं, राजस्थान को भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा देहरादून में आयोजित मातृ वन्दना सप्ताह के समापन समारोह में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार विभाग की निदेशक श्रीमती सुषमा अरोड़ा और अतिरिक्त निदेशक श्रीमती बिन्दु करूणाकर को नीति आयोग के सदस्य श्री विनोद के. पॉल द्वारा प्रदान किया गया। 
प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के तहत 1 जनवरी, 2017 या उसके बाद परिवार में जन्मे पहले बच्चे के जन्म पर तीन किश्तों में गर्भवती महिलाएं और धात्री माताओं को 5 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। 

भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित एक करोड़ से अधिक परिवारों के लिये लाईफ लाइन बन गयी है। योजना के तहत अब तक लगभग 24 लाख 85 हजार से अधिक व्यक्तियों को निःशुल्क कैशलेश इनडोर उपचार सेवाओं से लाभान्वित किया जा चुका है।


इस योजना के अन्तर्गत प्रतिवर्ष सामान्य बीमारियों हेतु 30 हजार रुपये तथा गंभीर बीमारियों हेतु तीन लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीएसबीवाई में एक हजार 401 बीमारियों के पैकेज उपलब्ध करवाकर 500 से अधिक सरकारी तथा 700 से अधिक निजी अस्पतालों में पात्र परिवारों को निःशुल्क इंडोर उपचार से लाभान्वित किया जा रहा है। 

08-09 सितंबर 2018

देश का निजी क्षेत्र का बैंक HDFC लगातार पांचवें साल भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड घोषित किया गया है। दूसरे नंबर पर LIC इंडिया तथा तीसरे स्थान पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज विद्यमान है। HDFC बैंक को इकोनॉमिक टाइम्स कॉर्पोरेट एक्सीलेंसी अवार्ड 2018 से भी सम्मानित किया गया है।

कोरिया की चांगवान में चल रही 52वीं आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में भारत के ह्रदय हजारिका ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भी महिलाओं ने स्वर्ण पदक जीता जिसमें जयपुर की मानिनी कौशिक भी शामिल है।
शनिवार को पुरुष डबल ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत के अंकुर मित्तल ने शूटआउट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी स्पर्धा में पुरुष टीम ने भी कांस्य पदक जीता।

आसाम में उगाई जाने वाली चावल की एक खास किस्म को ज्योग्राफिकल इंडिकेशन जीआई टैग प्रदान किया गया है। इसका नाम बोका चावल या असमिया मुलायम चावल है। चावल की यह विशेषता है इसे खाने के लिए पकाने की जरुरत नहीं पड़ती है। 15 मिनट तक सामान्य तापमान पर पानी में भिगोकर रखने से यह खाने लायक मुलायम हो जाता है।

जयपुर के सचिवालय में आपदाओं से निपटने के लिए एक विशेष स्टेट इमरजेंसी सेंटर स्थापित किया जाएगा जो कि अभय कमांड सेंटर की तरह ही होगा। इस सेंटर में मौसम विशेषज्ञ एसडीआरएफ सिविल डिफेंस सहित आपदा प्रबंधन के बड़े अधिकारी बैठेंगे। केरल में आई हुई आपदा को देखते हुए अब यह निर्णय लिया गया है।

06-07 सितंबर 2018

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए आईपीसी की धारा 377 के अंतर्गत समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया है। इसके अंतर्गत संविधान पीठ ने धारा 377 के उस हिस्से को निरस्त कर दिया है जिसके अंतर्गत परस्पर सहमति से अप्राकृतिक यौन संबंध को अपराध की श्रेणी में रखा गया था। हालांकि पशुओं तथा बालकों के साथ इस तरह के संबंध को अभी भी अपराध की श्रेणी में ही रखा गया है।

भारत में इंटरनेट 4जी की उपलब्धता के मामले में कोलकाता सर्किल देश में पहले स्थान पर है। लंदन की वायरलेस कवरेज मैपिंग कंपनी ओपन सिग्नल द्वारा 90 दिनों के लिए किए गए सर्वे में पंजाब सर्किल दूसरे व बिहार तीसरे स्थान पर हैं। मध्यप्रदेश में चौथे स्थान पर जबकि राजस्थान नौवें स्थान पर रहा है। वैश्विक स्तर की बात करें तो इंटरनेट उपलब्धता में भारत चौदहवें स्थान पर है। इसमें दक्षिण कोरिया, जापान, नार्वे, हांगकांग तथा अमेरिका पहले 5 स्थानों पर रहे हैं।

भारत के भावी गगन यान मिशन 2022 के लिए फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी c n e s के साथ समझौता किया गया है। फ्रांस इस मिशन में इसरो के साथ अपने अनुभव साझा करेगा। इसके अंतर्गत फ्रांस द्वारा इसरो को अंतरिक्ष यात्रियों की औषधियों के लिए तकनीक प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त अंतरिक्ष यात्रियों के लिए अंतरिक्ष यान बनाने में भी फ्रांस मदद करेगा।

5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर जयपुर में आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्य भर के 36 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार तथा प्रत्येक जिले से चयनित कुल 33 शिक्षकों को श्री गुरु जी सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चूरु, हनुमानगढ़ व झुंझुनू के जिला कलेक्टरों को भी सम्मानित किया गया।

भारत के 16 साल के सौरभ वर्मा ने 52वें आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में नया जूनियर विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए जूनियर 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पूर्व उन्होंने एशिया कप में भी इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

04-05 सितंबर 2018

दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में राजस्थान के भारतीय सेना में कार्यरत सीकर के ओमप्रकाश मिथरवाल ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने इसी वर्ष कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल तथा 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
इससे पूर्व जयपुर की अपूर्वी चंदेला ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल कर ओलंपिक में अपना स्थान पक्का किया था।

सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकम्युनिकेशन कंपनी बीएसएनएल ने स्टार मुक्केबाज खिलाड़ी एमसी मैरीकॉम को 2 साल के लिए अपना ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया है।

ई-कॉमर्स क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी अमेजन ने भी एक लाख करोड रुपए मार्केट पूंजी के आंकड़े को पार कर लिया है। ऐसा करने वाली यह दूसरी कंपनी बन गई है। इससे पूर्व हाल ही में एप्पल पहली ऐसी बड़ी कंपनी थी जिसने इस आंकड़े को पार किया था।

पाकिस्तान में डॉक्टर आरिफ अल्वी को देश के नए राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। नेशनल असेंबली और सेनेट में हुए चुनाव में 430 वोट में से उन्हें कुल 212 वोट प्राप्त हुए। वह इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक है। पाकिस्तान के 13 राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।

राजस्थान सूचना केंद्र नई दिल्ली में अतिरिक्त निदेशक श्री गोपेंद्र नाथ भट्ट को वागड़ विभूति अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें अवार्ड डूंगरपुर नगर परिषद में आयोजित एक समारोह के दौरान राज्यसभा सांसद श्री हर्षवर्धन सिंह ने प्रदान किया।


देश भर में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का उद्घाटन 650 शाखाओं तथा 3250 सेवा केंद्रों पर किया गया। राजस्थान में 33 मुख्य शाखाओं तथा 120 सेवा केंद्रों पर इसका उद्घाटन किया गया है। 2018 के अंत तक देशभर के 1.55 लाख डाकघरों में इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा नागरिकों को विभिन्न बैंकिंग उत्पाद जिनमें बचत व चालू खाते,नगदी,पेंशन,कैश ट्रांजैक्शन,आनलाइन बिल पेमेंट आदि प्रदान किए जाएंगे तथा साथ ही मोबाइल इंटरनेट व एसएमएस के माध्यम से भी ग्राहक बैंक खाता संचालित कर सकेंगे।
इसमें पेपरलैस खाता खोला जाएगा तथा ग्राहक घर बैठे अपने खाते से पोस्टमैन के माध्यम से धनराशि निकाल सकेंगे। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में ग्राहकों के लिए आईएमपीएस,आरटीजीएस,एनइएफटी के माध्यम से मनी-ट्रांजेक्सन की सुविधा रहेगी तथा बैंक खाते में न्यूनतम राशि रखने की कोई बाध्यता नही रहेगी। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा ऋण,निवेश और बीमा जैसी सेवाएं भी आम जनता को मुहैया करवाई जाएंगी। आधार नम्बर का उपयोग करते हुए और क्यूआर कोड के माध्यम से ग्राहक सभी प्रकार के डिजिटल भुगतान कर पाएंगे यह पूर्ण रूप से सुरक्षित होगा

01-03 सितंबर 2018

शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए राजकीय विद्यालय सांगानेर जयपुर की प्रधानाध्यापिका गायत्री शर्मा को 5 सितंबर को नई दिल्ली में शिक्षक रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें अंतरराष्ट्रीय समता मंच द्वारा प्रदान किया जाएगा। इससे पूर्व भी उन्हें राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार समेत 30 से भी अधिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

देश के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा द्वारा जस्टिस रंजन गोगोई को अगले मुख्य न्यायाधीश के लिए चुना गया है। जस्टिस रंजन गोगोई 3 अक्टूबर 2018 को मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे तथा उनका कार्यकाल 17 नवंबर 2019 तक रहेगा। कॉलेजियम पद्धति के अंतर्गत रिटायर हो रहे वर्तमान न्यायाधीश द्वारा ही भावी मुख्य न्यायाधीश के नाम के अनुसंशा की जाती है।

राजस्थान के टोंक जिले के बाएं हाथ के गेंदबाज खलील अहमद को एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चयन किया गया है। खलील इससे पूर्व 2016 में अंडर-19 विश्व क्रिकेट कप की उपविजेता भारतीय टीम का हिस्सा भी थे। 2017 18 में घरेलू क्रिकेट में उन्होंने कुल 23 मैच खेले जिसमें 56 विकेट हासिल किए।

भारत में 18 वे एशियाई खेलों में 15 स्वर्ण 24 रजत तथा 30 कांस्य पदक जीत पर कुल 69 पदक अपने नाम किए। तथा 30 कांस्य पदक जीतकर कुल 69 पदक अपने नाम किए। यह भारत का 67 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पूर्व भारत ने 1951 में 15 स्वर्ण समेत 51 पदक जीते थे। भारत पदक तालिका में आठवें स्थान पर रहा जबकि प्रथम तीन स्थानों पर चीन जापान तथा दक्षिण कोरिया रहे। 
चीन ने 132 स्वर्ण सहित कुल 289 पदक अपने नाम किए। 18 वे एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को समापन समारोह में ध्वजवाहक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जापान की युवा तैराक रिकाको इकी को 6 स्वर्ण पदक जीतने पर मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर चुना गया।

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के वर्तमान अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश टाटिया को केपिटल फाउंडेशन जस्टिस पी एन भगवती नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। न्यायिक क्षेत्र में सुधार हेतु उन्हें यह अवार्ड असम के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी द्वारा दिया गया।


2 comments:

Note: Only a member of this blog may post a comment.

RAS Mains Paper 1

Pages