विज्ञान एवं तकनीकी बहु विकल्पात्मक प्रश्न भाग 2/Science and technology MCQs part-2 - RAS Junction <meta content='ilazzfxt8goq8uc02gir0if1mr6nv6' name='facebook-domain-verification'/>

RAS Junction

We Believe in Excellence

RAS Junction Online Platform- Join Now

RAS Junction Online Platform- Join Now
Attend live class and All Rajasthan Mock test on our new online portal. Visit- https://online.rasjunction.com

Sunday, June 10, 2018

विज्ञान एवं तकनीकी बहु विकल्पात्मक प्रश्न भाग 2/Science and technology MCQs part-2

विज्ञान एवं तकनीकी बहु विकल्पात्मक प्रश्न भाग-2/Science and technology MCQs Part-2

नैनों तकनीकी (nanotechnology)

प्रश्न 1

ग्रेफाइट से निष्कर्षित ग्राफीन से सम्बधित गलत तथ्य है -
A. यह विद्युत तथा ऊष्मा का बहुत अच्छा सुचालक है।
B. यह एक त्रिविमीय (3D) क्रिस्टलीय पदार्थ है।
C. इस्पात की तुलना में 200 गुना मजबूत है।
D. यह पूर्णतया पारदर्शी होता है।

प्रश्न 2

निम्नलिखित में से कौन सा एक कार्बन नैनो ट्यूब से जुड़ा सही तथ्य है।

A. इनका निर्माण ग्रेफाइट से किया जाता है।
B. ये ऊष्मा की कुचालक होती है।
C. इनमें उत्कृष्ट विद्युतीय गुण विद्यमान होते है।
D. A तथा C दोनों

प्रश्न 3

भारत में राष्ट्रीय नैनोविज्ञान और नैनो प्रौद्योगिकी पहल (NSTI)किस वर्ष में की गई थी -

A. 1990
B. 1997
C. 2001
D. 2003

प्रश्न 4

भारत सरकार द्वारा मिशन ऑन नेनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी का शुभारंभ किस वर्ष में किया गया था है-

A. 2001
B. 2003
C. 2005
D. 2007

प्रश्न 5

निन्नलिखित में से प्रकाश सक्रिय नैनो थेरेपी के बारे में सही कथन है-
1. यह क्वांटम डाट्स आधारित चिकित्सा पद्वति है।
2. ये डाट्स कैडमियम टेलुराइड जैसे अर्द्धचालकों से निर्मित होते है।
3. इन्हें सक्रिय करने के लिए उच्च ताप की आवश्यकता होती है।

A. 1 तथा 2 सही
B. केवल 1 सही
C. 1 तथा 3 सही
D. उपरोक्त सभी

प्रश्न 6

निम्नलिखित नैनो तकनीकी के उत्पादों को उनके अनुप्रयोग क्षेत्र से सुमेलित कीजिए-
   नैनों तकनीकी                    अनुप्रयोग क्षेत्र
a. नैनों सिल्वर                       1.   कृषि
b. नैनो जेल                             2.   चिकित्सा
c. बायोचिप                            3.    ऊर्जा
d. नेनो ट्यूब                            4.   खाद्य परिरक्षण

        a.       b.        c.         d.
A.    4.       1.        3.         2.
B.    4.       1.        2.         3.
C.    1.       4.        2.         3.
D.    1.       4.        3.         2.

प्रश्न 

निम्नलिखित में से किसका के उपयोग जल शोधन एवं उपचार हेतु किया जाता है-
1. नैनोसेंसर 2.  TiO२ नैनो कण 3. चुम्बकीय नैनो कण 4. नैनो झिल्ली

A. 1, 2 तथा 4
B. 2, 3 तथा 4
C. 1, 2 तथा 3
D. उपरोक्त सभी

प्रश्न 8.

निम्न में से कौन से हाल ही भारत में विकसित किए गए नैनोजनरेटर से जुडे सही तथ्य है -
1. यह जनरेटर पीजोइलेक्ट्रीसिटी के आधार पर कार्य करता है।
2. इसका निर्माण IISC, बेंगलुरू तथा नेशनल केमिकल लेबोरेटरी ने मिलकर किया है।

A. दोनो कथन सही है।
B. केवल 1 सही है।
C.  केवल 2 सही है।
D. दोनों कथन गलत है।

प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए दिया गया वीडियो देखिए-



No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

RAS Mains Paper 1

Pages