विज्ञान एवं तकनीकी बहु विकल्पात्मक प्रश्न/Science and technology MCQspart-1 - RAS Junction <meta content='ilazzfxt8goq8uc02gir0if1mr6nv6' name='facebook-domain-verification'/>

RAS Junction

We Believe in Excellence

RAS Junction Online Platform- Join Now

RAS Junction Online Platform- Join Now
Attend live class and All Rajasthan Mock test on our new online portal. Visit- https://online.rasjunction.com

Saturday, June 9, 2018

विज्ञान एवं तकनीकी बहु विकल्पात्मक प्रश्न/Science and technology MCQspart-1

विज्ञान एवं तकनीकी बहु विकल्पात्मक प्रश्न भाग-1/Science and technology MCQs Part-1

जैव प्रौद्योगिकी

प्रश्न 1

राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी विकास रणनीति से सम्बधित गलत तथ्य है -

A. वर्ष 2025 तक जैव प्रोद्योगिक क्षेत्रक से 100 बिलियन अमरीकी डालर का अर्जन।
B. स्वास्थ्य सेवा, खाद्य एवं पोषण, शिक्षा तथा पर्यावरण के क्षेत्र में मिशनों की शुरुआत
C. मेक इन इण्डिया को प्रोत्साहन
D. इनमें से कोई नही।

प्रश्न 2

भारत में जैव प्रौद्योगिकी का वर्तमान में सबसे अधिक उपयोग वाला क्षेत्र है -

A. कृषि
B. उद्योग
C. ऊर्जा
D. चिकित्सा

प्रश्न 3

भारत में जैव प्रोद्यौगिकी विभाग की स्थापना किस वर्ष में की गई थी -

A. 1982
B. 1986
C. 1990
D. 1994

प्रश्न 4

राजस्थान में वर्तमान जैव प्रौद्योगिकी नीति की घोषणा किस वर्ष में की गई है-

A. 2015
B. 2016
C. 2017
D. 2018

प्रश्न 5

निन्नलिखित में से बायो इंक के बारे में सही कथन है-

1. इसको एक अन्य नाम फ्लिंक से भी जाना जाता है।
2. बायो इन्क में केवल प्राकृतिक बहुलक का प्रयोग किया जाता है।
3. इसको उपयोग उपास्थि प्रत्यारोपण में किया जाता है।

A. 1 तथा 2 सही
B. केवल 3 सही
C. 2 तथा 3 सही
D. उपरोक्त सभी

प्रश्न 6

निम्नलिखित जैव प्रौद्योगिकी प्रकारों को उनके अनुप्रयोग क्षेत्र से सुमेलित कीजिए-

जैव प्रौद्योगिकी प्रकार                 अनुप्रयोग क्षेत्र
a. लाल जैव प्रोद्योगिकी               1.   कृषि
b. श्वेत जैव प्रोद्योगिकी                 2.   चिकित्सा
c. हरित जैव प्रोद्योगिकी               3.   समुद्री
d. नीली जैव प्रोद्योगिकी               4.   उद्योग

        a.       b.        c.         d.
A.    2.       4.        3.         1.
B.    4.       2.        3.         1.
C.    2.       4.        1.         3.
D.    4.       2.        1.         3.

प्रश्न 7

3 D प्रिंटिंग का प्रयोग निम्नलिखित में से किन क्षेत्रों के अंतर्गत किया जाता है-
1. स्थापत्य तथा निर्माण 2. चिकित्सा 3 औद्योगिक अनुप्रयोग

A. केवल 2
B. 1 तथा 2
C. 2 तथा 3
D. उपरोक्त सभी

प्रश्न 8.

हाल ही में जैव प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा देश के किस क्षेत्र विशेष में बायोटेक्नोलॉजी गतिविधियो के विकास पर जोर दिया जा रहा है-

A. पश्चिमी मरुस्थलीय क्षेत्र
B. पूर्वोतर क्षेत्र
C. पश्चिमी घाट क्षेत्र
D. उत्तरी हिमालय क्षेत्र

प्रश्न 9.

निम्न में से कौन से मानव जीनोम परियोजना - रीड से जुडे सही तथ्य है -

1. यह परियोजना 1990-2003 के बीच सम्पन्न हुई।
2. इसका उद्देश्य मानव जीनोम को पढ़ना तथा उसका ब्ल्यूप्रिंट प्राप्त करना  था।
3. भारत ने मानव जीनोम परियोजना - रीड में भाग लिया था।

A. केवल 2
B. 1 तथा 2
C. 2 तथा 3
D. उपरोक्त सभी

प्रश्न 10.

राजस्थान की वर्तमान बायोटेक्नोलोजी नीति के अन्तर्गत एक विश्व स्तरीय बायोइन्फोर्मेटिक्स संस्थान की स्थापना किस जिले में प्रस्तावित है -

A. कोटा
B. उदयपुर
C. जयपुर
D. जोधपुर

प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए दिया गया वीडियो देखिए-


No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

RAS Mains Paper 1

Pages