भारतीय संविधान संभावित बहुविकल्पात्मक प्रश्न भाग 7/Indian constitution MCQ series Part 7 - RAS Junction <meta content='ilazzfxt8goq8uc02gir0if1mr6nv6' name='facebook-domain-verification'/>

RAS Junction

We Believe in Excellence

RAS Junction Online Platform- Join Now

RAS Junction Online Platform- Join Now
Attend live class and All Rajasthan Mock test on our new online portal. Visit- https://online.rasjunction.com

Monday, June 18, 2018

भारतीय संविधान संभावित बहुविकल्पात्मक प्रश्न भाग 7/Indian constitution MCQ series Part 7

RAS 2018 prelims special MCQ series Indian Constitution

मूल अधिकार (fundamental rights)

प्रश्न 1

निम्नलिखित में से कौन से अनुच्छेद 14 के अंतर्गत विधि के समक्ष समता तथा विधियों का समान संरक्षण से जुडा सही कथन है -
1. विधि के समक्ष समता  ब्रिटिश तथा विधियों का समान संरक्षण अमेरिकी संविधान से लिया गया है।
2. विधि के समक्ष समता सकारात्मक तथा विधियों का समान संरक्षण नकारात्मक प्रवृति दर्शाते है।

A. 1 तथा 2 दोनों सही है।
B. 1 सही तथा 2 गलत है।
C. 1 गलत तथा 2 सही है।
D. 1 तथा 2 दोनों गलत है।

प्रश्न 2

निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन संविधान के अनुच्छेद 15 के संबंध में सही नहीं है-

A. यह प्रावधान केवल राज्य के विरुद्ध विभेद का प्रतिषेध करता है।
B. इसके अनुसार केवल धर्म, मूल वंश, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर नागरिकों में विभेद नहीं किया जा सकता है।
C. हालांकि राज्य बच्चों तथा महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था कर सकता है।
D. इनमें से कोई नहीं।

प्रश्न 3

अनुच्छेद 20 के सन्दर्भ में सही तथ्य चुनिए -
1. यह अनुच्छेद अपराध के लिए दोष सिद्धि के सम्बन्ध में पूर्व पद प्रभाव कानून, स्व अभिशंसन तथा दोहरी क्षति का निषेध करता है।
2. यह भारतीय तथा विदेशी दोनों नागरिकों के लिए उपलब्ध है।

A. केवल 1 सही
B. केवल 2 सही
C. उपरोक्त दोनों सही है।
D. इनमें से कोई नहीं।

प्रश्न 4

निम्नलिखित में से किस वर्ष में द्वितीय पिछड़ा आयोग का गठन किया गया था-

A. 1978
B. 1979
C. 1980
D. 1981

प्रश्न 5

निन्नलिखित में से कि वर्ष में जन अधिकार सुरक्षा अधिनियम को पारित किया गया-

A. 1952
B. 1955
C. 1957
D. 1960

प्रश्न 6

संविधान के निम्नलिखित में से किन भागों में 6 से 14 आयु के बच्चों की शिक्षा के लिए उपबन्ध है -

1. मूल अधिकार
2. नीति निदेशक तत्व
3. मूल कर्तव्य

A. 1 तथा 2 सही
B. केवल 1 सही
C. केवल 1 तथा 3 सही
D. उपरोक्त सभी

प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए दिया गया वीडियो देखिए


No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

RAS Mains Paper 1

Pages