Rajasthan current (Samsamayiki) March 2018/ राजस्थान समसामायिकी मार्च 2018 - RAS Junction <meta content='ilazzfxt8goq8uc02gir0if1mr6nv6' name='facebook-domain-verification'/>

RAS Junction

We Believe in Excellence

RAS Junction Online Platform- Join Now

RAS Junction Online Platform- Join Now
Attend live class and All Rajasthan Mock test on our new online portal. Visit- https://online.rasjunction.com

Thursday, March 1, 2018

Rajasthan current (Samsamayiki) March 2018/ राजस्थान समसामायिकी मार्च 2018

Rajasthan current (Samsamayiki) March 2018/ राजस्थान समसामायिकी मार्च 2018
इसरो ने देश का पाँचवा आईएमजीईओएस 1.5 M एन्टीना जोधपुर में स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह एन्टीना सेटेलाइट से डाटा एकत्र करके सात पड़ोसी देशो के प्राकृतिक संसाधनो की निगरानी करेगा।
भारतीय संस्कृति व जीवन शैली, तकनीकी व पर्यावरण शिक्षा के माध्यम से 33 वर्ष से राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए जोधपुर शहर के डॉ दरीया सिंह को वर्ष 2018 के लिए डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार से नवाजा गया है।
विधानसभा की सर्वश्रेष्ठ विधायक चयन समिति ने तेरहवी तथा चौदहवी विधानसभा के लिए सर्वश्रेष्ठ विधायक के नाम तय कर दिए गए है। इसमें 2009 से 2018 के लिए क्रमशः राजेंद्र राठौड़ , गुलाबचंद कटारिया, अमराराम, सूर्यकांत व्यास, राव राजेंद्र सिंह, माणक चंद सुराणा,जोगाराम पटेल, गोविन्द सिंह डोटासरा, ब्रजेन्द्र ओला तथा अभिषेक मटोरिया को सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना गया है।

ब्यावर में होली के अवसर पर बादशाह का मेला आयोजित किया गया। यह विश्व प्रसिद्ध मेला 1851 से ही मनाया जा रहा है जो की अकबर तथा बीरबल की कहानी पर आधारित है।

प्रसिद्ध फड़ चित्रकार श्री लाल जोशी जी का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्हें फड़ चित्रकला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए पद्मश्री तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया था।

भारत की नवजोत कौर ने सीनियर एशियाइ कुश्ती चैंपियनशिप में 65 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह ऐसा करने वाली प्रथम भारतीय महिला है।

20 मार्च 2018

ब्लूमबर्ग मिडिया समूह ने दुनिया के 16 देशो के नेताओ का आंकलन किया है तथा यह बताया है की श्री नरेंद्र मोदी 2029 तक देश के प्रधानमंत्री बने रह सकते है। ज्यादा दिनों तक शासन करने वाले नेताओ में वह छठे स्थान पर है।

कर्नाटक सरकार ने लिंगायत तथा वीर शैव समुदाय अलग धर्म की मान्यता देने का फैसला किया है। हालाँकि इस फैसले पर अंतिम निर्णय केंद्र सरकार का होगा। बारहवीं सदी में समाज सुधारक बसवन्ना ने हिन्दुओ में जाति व्यवस्था के खिलाफ एक आंदोलन छेड़ा था। उनके अनुयायी ही लिंगायत कहे जाते है।  वीरशैव लिंगायतों से भी पहले के है। वीरशैव भगवन शिव की पूजा करते है जबकि लिंगायत शरीर  इष्टलिंग धारण करते है।

ग्रामीण इलाकों में गरीबो को घर उपलब्ध करने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में दो साल में तय लक्ष्य 4. 70 लाख की तुलना में केवल 1. 90 लाख अर्थात चालीस प्रतिशत आवास निर्माण में ही सफलता मिली है।

उत्तरप्रदेश के बलिया जिले में जन्मे हिंदी के वरिष्ठ कवि केदार नाथ सिंह का निधन हो गया है। उनकी कविता बाघ काफी चर्चित रही थी। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार, मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार, व्यास सम्मान तथा साहित्य के सबसे बड़े ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

65 वर्षीय रूस के ब्लादिमीर पुतिन को चौथी बार देश का राष्ट्रपति चुन लिया गया है। वे वर्ष 2000 में पहली बार रूस के राष्ट्रपति बने थे।  उनका चौथा कार्यकाल 2024 में समाप्त होगा।

आज विश्व गौरेया दिवस है। कभी हर घर आँगन में चहकने वाली गौरेया आज देखने को भी नहीं मिलती तथा संकट ग्रस्त स्थिति में पहुंच चुकी है।

सहयोग एवं उपहार योजना के तहत आगामी वित्त वर्ष से विधवा की पुत्री के विवाह पर दी जाने वाली सहायता राशि के साथ मुख्यमंत्री का शुभकामना सन्देश भी भेजा जायेगा। इस योजना के अंतर्गत 20000 से 40000 रूपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।

पानी की किल्लत से जूझ रहे विश्व में 2050 तक लगभग 5 अरब लोगो को पानी की कमी का सामना करना पड़ेगा। यूएन ने वर्ल्ड वाटर डेवेलपमेंट की इस वर्ष की रिपोर्ट में जल संरक्षण के प्राकृतिक उपाय तलाशने के लिए भारत की जमकर तारीफ की है। यूएन ने अपनी रिपोर्ट में राजस्थान में काम कर रहे गैर सरकारी संस्था तरुण भारत संघ का उदाहरण दिया। राजेंद्र सिंह द्वारा स्थापित इस संघ ने 1986 में आये सूखे का सामना स्वयं के प्रयासों से आसानी से कर लिया था।  संगठन ने स्थानीय लोगो की सहायता से जल स्त्रोतों का संचयन कर जंगलो का प्रसार किया।  इसके फलस्वरूप 20 से 80 फीसदी जंगल बड़े तथा जल स्तर भी 6 मीटर तक बढ़ गया।

21 मार्च 2018

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में मोहम्मद बिन रशीद अल मकतूम सोलर पार्क की गणना दुनिया के सबसे बड़े स्वतंत्र बिजली मॉडल के रूप में की जाती है।वर्ष 2013 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट से फिलहाल एक हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है जो की इसके पूरा होने पर पांच हजार मेगावाट होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने व्यवस्था की है कि एससी एसटी कानून के अंतर्गत प्रताड़ना की शिकायत मिलने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज नहीं होगी। सरकारी कर्मचारी के सम्बन्ध में सक्षम नियुक्ति अधिकारी तथा सिविल नागरिक के सम्बन्ध में एसएसपी की लिखित अनुमति के बाद ही फैसला लिया जायेगा।

राजस्थान में कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार प्रदेश में ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड का गठन होगा। सामाजिक न्याय मंत्री इसके अध्यक्ष होंगे।

झालावाड़ में हवाई पट्टी का नाम पं दीनदयाल उपाध्याय हवाई पट्टी होगा। भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज का नाम विजया राजे सिंधिया के नाम पर होगा।

भूतपूर्व सैनिकों को अब राज्य सेवाओँ में भी पांच प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा। इससे पूर्व अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक स्तर की भर्तियों में 12.5 और चतुर्थ श्रेणी में 15 प्रतिशत आरक्षण जारी रहेगा।

पैसेफिक एरिया ट्रेवल राइटर्स असोसिएशन (पटवा) की और से आईटीबी बर्लिन में आरटीडीसी तथा भारतीय रेलवे के संयुक्त तत्वाधान में संचालित लग्जरी पर्यटक ट्रैन पैलेस आन व्हील्स को टूरिस्ट ट्रैन ऑफ़ द ईयर की श्रेणी में पटवा अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड दिया गया है।

22 मार्च 2018

आईबीएम ने नमक के आकार के दाने का दुनिया का सबसे छोटा कम्प्यूटर बनाने का दावा किया है। सात रुपये कीमत के इस एंटी फ्राड डिवाइस का प्रयोग कारखाने से निकलने से लेकर उपभोक्ता तक उत्पाद  के पहुंचने तक उससे छेड़छाड़ पर नजर रखी जा सकती है।

कनाडा के गणितज्ञ राबर्ट लांग लांगलैंड्स को वर्ष 2018 के अबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 2001 में नार्वे सरकार द्वारा स्थापित इस पुरस्कार को गणित का नोबल भी कहा जाता है। इन्हे यह पुरस्कार रिप्रजेंटेशन थ्योरी को नंबर थ्योरी से जोड़ने के प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए दिया गया है।

केंद्रीय केबिनेट ने बजट में घोषित आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रीय स्वास्थय सुरक्षा मिशन के अंतर्गत यह अभियान देश के 10 करोड़ गरीब परिवारों को सालाना 5 लाख तक का स्वास्थय बीमा उपलब्ध कराएगा। यह वर्तमान में चल रही राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का स्थान लेगा।

स्वास्थय एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत परा स्नातक( पोस्ट ग्रेजुएट) पाठ्यक्रमों में 21 श्रेणी के विकलांगो के लिए आरक्षण को 3 से बढ़ाकर 5 % कर दिया है।

राजस्थान में कामर्स कॉलेज में आयोजित एक आईटी डिजिफेस्ट समारोह में मुख्यमंत्री ने जयपुर स्थित सूचना केंद्र पर पहली आईटी फन सिटी के निर्माण की घोषणा की है। इसके अलावा झालाना नेचर पार्क में वाइल्ड लाइफ सर्विलांस प्रोजेक्ट को भी लांच किया। इस दौरान  भरतपुर, बीकानेर तथा जोधपुर में अभय कमांड सेंटर, पहले भामाशाह एटीएम तथा ईमित्र प्लस की भी शुरुआत की गई।

सार्वजानिक क्षेत्र की तेल मार्केटिंग कंपनी इंडियन आयल कॉर्पोरेशन(आइओसी) ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पुणे में डीज़ल  की होम डिलीवरी शुरू कर दी है।

23 मार्च 2018

जैसलमेर के पोकरण टेस्ट रेन्ज में ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। रूस तथा भारत के संयुक्त उपक्रम द्वारा निर्मित 290 किमी मारक क्षमता वाली यह मिसाइल सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल है। जमीन,हवा तथा पानी से दागी जा सकने वाली इस मिसाइल की मारक क्षमता अमेरिका की टॉम हॉक मिसाइल से दोगुनी है।
यह मिसाइल 300 किलोग्राम विस्फोटक को ले जाने में सक्षम है।

अमेरिकन स्पेस एजेंसी नासा दुनिया का सबसे बड़ा टेलिस्कोप बना रही है। हब्बल दूरबीन की जगह लेने वाले इस टेलिस्कोप की नाम जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप रखा गया है। इस टेलिस्कोप पर सोने का पानी चढ़े 18 दर्पण लगे है। इसे 2019 में अंतरिक्ष में स्थापित किया जाएगा।

सिख धर्म के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए गैर लाभकारी संस्था नेशनल सिख कैंपेन द्वारा शुरू किए गए " वी आर सिख" अभियान को अमेरिका के शीर्ष अवार्ड "पी आर वीक यू एस अवार्ड 2018" से सम्मानित किया गया है।

रक्षा मंत्रालय ने रक्षा खरीद नीति 2018 का मसौदा तैयार कर लिया है। इसमें 2025 तक देश मे ही यात्री विमान बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
रक्षा क्षेत्र मे विदेशी निवेश सीमा को 49 फीसदी से बढ़ाकर 74 फीसदी किया जाएगा।
रक्षा क्षेत्र में निर्यात को 35000 करोड़ तक बढ़ाया जाएगा।
अगले सात वर्षों में 20 से 30 लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
सरकार का इरादा लड़ाकू विमान, युद्धपोत, सर्विलांस सिस्टम, मध्यम श्रेणी के हेलीकाप्टर, ऑटोमेटिक हथियार, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर आदि क्षेत्रों में खुद को आत्म निर्भर बनाना है।

दुनिया की सबसे पहली रोबोट नागरिक सोफ़िया ने माउंट एवरेस्ट फतह करने की इच्छा जताई है। दुनिया की सबसे उन्नत आर्टिफिशल इंटेलिजेंस युक्त सऊदी अरब की नागरिक सोफ़िया ने यह बात सयुंक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के एक समारोह में कही है।

रूसी अंतरिक्ष यान सोयुज एम एस 8 एक रूसी तथा दो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरिक्ष मे रवाना हो गया है। 

भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वालारिवन ने आईएस ऑफ जूनियर निशानेबाजी विश्वकप में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में क्वालिफिकेशन विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता है।

24 मार्च 2018

उत्तरप्रदेश सरकार के बाद अब राजस्थान सरकार ने भी लोकायुक्त का कार्यकाल 5 वर्ष से बढ़ाकर 8 वर्ष  कर दिया है। वर्तमान लोकयुक्त श्री एस एस कोठारी का कार्यकाल अब तीन वर्ष के लिए बढ़ गया है।

इसरो ने बहुप्रतीक्षित मंगलयान 2 के प्रक्षेपण अप्रैल माह से अक्टूबर 2018 के लिए स्थगित कर दिया है। 800 करोड़ का यह अभियान अपने साथ एक ऑर्बिटर, लैंडर तथा रोवर लेकर जाएगा। इसका वजन लगभग 3290 किलोग्राम होगा।

अफगानिस्तान ने वर्ष 2019 मे इंग्लैंड में होने वाले क्रिकेट विश्वकप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अफगानिस्तान पदली बार इस टूर्नामेंट में खेलेगा।

मुम्बई के वर्सोवा बीच पर 20 साल बाद ऑलिव रिडले कछुओं ने प्रजनन किया है। संकटग्रस्त प्रजाति के ये कछुए प्रशांत, हिन्द तथा अटलांटिक महासागर के गर्म जल में रहते है तथा मांसाहारी होते है।

राजस्थान प्राथमिक शिक्षा परिषद जयपुर ने सर्व शिक्षा अभियान पर एक रिपोर्ट जारी की है जिसमे चूरू अव्वल रहा है जबकि प्रतापगढ़ सबसे अंतिम पायदान पर है। 

अमेरिका के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने भी लोकप्रिय 457 वीजा कार्यक्रम को  समाप्त कर दिया है। इस वीजा के धारकों में  लगभग 22 प्रतिशत लोग भारतीय है। इसके स्थान पर नया टेम्पररी स्किल शॉर्टेज वीजा कार्यक्रम शुरू किया है। इसके लिए अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़, दो साल का अनुभव, कार्यकुशलता आदि अनिवार्य शर्ते रखी गयी है।

25 मार्च 2018 

सरकारी निर्माण कार्यो में गुणवत्ता देखने और शहर की टाउन प्लानिंग की एक्यूरेट लोकेशन देखने के लिए अमरीका की सेंसर तकनीक काम में ली जाएगी। अमरीका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा का सेंसर एविरिस- एनजी (नेक्स्ट जनरेशन ) इसरो के एनआरएसी सेंटर द्वारा बनाये गए एयरक्राफ्ट से उड़ान भरकर जोधपुर शहर के आवासीय क्षेत्र,सरकारी आवासीय कॉलोनी, पुराने मकानों की छतो की सेटेलाइट इमेज लेकर निर्माण सामग्री का पता लगाएगा। इसके बाद नासा सेंसर को उपग्रह के साथ जोड़कर अंतरिक्ष में भेजेगा।

रियो ओलम्पिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता बैटमिंटन खिलाडी पीवी सिंधु ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चार अप्रैल से होने वाले राष्ट्रमंडल खेलो में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी।

भारतीय विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने मात्र 20 गेंदों में शतक जड़कर वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल का टवेंटी 20 में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ डाला।

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने ISF जूनियर निशानेबाजी विश्वकप में भी 10 मीटर एयर पिस्टल का व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया

पंजाब सरकार ने राजस्व में वृद्धि करने के लिए आयकर अदा करने वाले प्रोफेशनल्स पर 200 रुपये प्रति माह का डेवलपमेंट टैक्स लगाने का निर्णय लिया है। इस राशि का उपयोग वृद्ध तथा विकलांग पेंशन देने में किया जायेगा।

नागौर जिले के जायल तहसील के गांव गोठ मंगलोद में स्थित दधिमती माता मंदिर 52 शक्तिपीठो में से एक है। इसका निर्माण चौथी शताब्दी में गुप्त काल में हुआ था। चैत्र शुक्ल सप्तमी को माता की सवारी निकाली गई जिसमे सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए।

26 मार्च 2018

राजस्थान के जोधपुर रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण का अभिनव प्रयोग करते हुए एक मशीन लगाई गई है। इस मशीन में खाली प्लास्टिक की बोतल डालने पर दस रुपये का फ्री मोबाइल रिचार्ज मिलता है। यह मशीन बोतल का चूरा बना देती है। इसका उपयोग रीसाइकल्ड उत्पाद बनाने में किया जा सकता है

वनस्थली विद्यापीठ को दिल्ली में आयोजित समारोह में क्यूएस आई-गेज की ओर से डाइमंड रेटिंग से सम्मानित किया गया है।  क्यूएस आई-गेज भारत की पहली राष्ट्रव्यापी रेटिंग प्रणाली है जिसे हाल ही में प्रारम्भ किया गया है। 

केंद्र सरकार अब विरासत योजना के अंतर्गत ऐतिहासिक धरोहर के रख रखाव की जिम्मेदारी निजी कंपनियों को सौपने जा रही है। इसमें राजस्थान की कुल 162 धरोहर शामिल होंगी।

अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए है। उन्होंने यह रिकॉर्ड सिर्फ 44 मैचों में पूरा किया है।

1973 मे आज ही के दिन उत्तर प्रदेश के चमोली जिले में चिपको आंदोलन की शुरुआत हुई थी। यह आंदोलन पर्यावरणविद्, सुंदर लाल बहुगुणा, चंडी प्रसाद भट्ट तथा गौरा देवी के नेतृत्व में हुआ था। सरकार के ठेकेदार जब पेड़ काट रहे थे तो ग्रामीण स्त्री तथा पुरुष पेड़ो पर चिपक गए।

1975 में आज ही के दिन जैविक हथियारों पर प्रतिबंध लगाने वाली संधि अमल में लाई गई। इस संधि पर 180 देशो ने हस्ताक्षर किया है जिनमे फिलिस्तीन सबसे नया देश है।इस संधि ने जिनेवा प्रोटोकाल से आगे बढ़कर कार्य किया तथा यह जैविक हथियारों के उपयोग तथा संग्रहण दोनो पर प्रतिबंध लगाती है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एनसीईआरटी के पूर्व निदेशक ए एस राजपूत को यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड के लिए नामित किया गया है। 58 सदस्यीय बोर्ड में राजपूत का कार्यकाल 4 वर्ष का होगा।

27 मार्च 2018 

विश्व वन्य जीव एवं पर्यावरण संगठन (WWF) द्वारा वर्ष 2007 में सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) से शुरू अर्थ आवर डे अभियान के तहत ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वर्ष में एक दिन रात साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक एक घंटे तक काम न आने वाले बिजली के उपकरणों को बंद रखा जाता है। इस वर्ष यह अभियान 24 मार्च को मनाया गया था। इस अभियान का उद्देश्य समूचे विश्व को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

बाड़मेर के भाग्यम मंगला तथा ऐश्वर्या तेल इलाके में तेल उत्खनन बढ़ाने के लिए विश्व में पहली बार पॉलीमर फ्लड तकनीक का इस्तेमाल किया जायेगा। चट्टानों में छिपे तेल को निकालने के लिए तेल के कुए के पास अन्य कुआँ खोदा जायेगा जो की इंजेक्शन वेल का काम करेगा। इसमें पानी व अन्य  पदार्थ मिलाये जायेंगे जो की बहुलक का निर्माण करें। इसके फलस्वरूप चट्टानों में फसा तेल भी बाहर आ जायेगा। इससे वर्तमान 25 प्रतिशत के बजाय 35 से 40 प्रतिशत तेल बाहर आ जायेगा।

आईपीएल के 11वें संस्करण के लिए अब राजस्थान रायल्स के कप्तान के रूप में भारत के अंजिक्या रहाणे को चुना गया है। यह फैसला पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के बॉल टेम्परिंग के विवाद में सामने आने के बाद किया गया है।

28 मार्च 2018

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बजट घोषणा के अनुसार राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन कर दिया है। इस बोर्ड की अध्यक्ष स्वयं मुख़्यमंत्री होंगे। बोर्ड में दस गैर सरकारी सदस्य होंगे जिनमे से एक उपाध्यक्ष होगा। बोर्ड के अध्यक्ष तथा सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। इसके सदस्य सचिव तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में वाणिज्यिक कर सेवा का अधिकारी होगा।
बोर्ड के कार्य- व्यापारियों से जुड़े कानून व नियमो का सरलीकरण, निवेश व रोजगार प्रोत्साहन के लिए सुझाव, समस्याओ का समाधान, व्यापारी कल्याण की योजना तैयार करना, परिवार की आजीविका चलाने वाले की मृत्यु पर सहायता आदि शामिल है।

बॉलीबुड अभिनेत्री और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा प्रतिष्ठित फ़ोर्ब्स पत्रिका की एशिया 30 अंडर 30 सूची में 29 वा स्थान मिला है।

सिडनी ऑस्ट्रेलिया में चल रही आईएसएसएफ जूनियर निशानेबाजी विश्वकप में मनु भाकर तथा अनमोल की जोड़ी ने मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल की मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत सात स्वर्ण सहित 18 पदको के साथ चीन के बाद दूसरे स्थान पर है।

कूड़ा प्रबंधन पर विचार विमर्श के लिए देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में अप्रेल माह में चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन किया जायेगा जिसमे 45 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। "थ्री आर" के नारे को साकार करने के लिए इसमें रीड्यूज, रीयूज़ तथा रीसायकल के उपायों पर चर्चा होगी।

नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज (बेंगलुरु) के पूर्व निदेशक कृष्णास्वामी विजय राघवन को केंद्र सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। पद्मश्री से सम्मनित राघवन इससे पहले जैवप्रौद्योगिकी विभाग के सचिव भी रह चुके है।

राजस्थान के चिकित्सा विभाग की ओर से आँचल मदर मिल्क बैंक के एक समारोह में चित्तौडग़ढ़ के मदर मिल्क बैंक को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन को बढ़ावा देने के लिए विदेशी सॉफ्टवेयर कंपनी सैप के साथ मिलकर सौ अटल टिंकरिंग लेबोरेटरी की स्थापना की जाएगी। इसका प्रमुख उद्देश्य माध्यमिक स्कूलों में बच्चो में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग तथा गणित की शिक्षा को बढ़ावा देना है। पहले चरण में राजस्थान भी शामिल है।

29 मार्च 2018

मध्यप्रदेश के आदिवासियों द्वारा पाले जाने वाली मुर्गे की कड़कनाथ प्रजाति को भौगोलिक संकेतक का दर्जा दे दिया गया है।

हरियाणा के नूहंं(मेवात) को देश का सबसे पिछडा जिला घोषित किया है। आयोग ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण जैसे पांच क्षेत्रों के 49 मानकों पर देश के 101 जिलों की रैंकिंग की है। झारखण्ड के 21 तथा बिहार के 12 जिले शामिल है। सर्वाधिक पिछड़े 10 जिलो में चार जिले उत्तर प्रदेश के है।

भारत के हरियाणा की 16 वर्षीय निशानेबाज मुस्कान भानवाला ने 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ ही भारत ने पदक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि पहले स्थान पर चीन रहा है।

म्यांमार की स्टेट काउंसिलर आंग सांग सू की के करीबी विन मिंत को म्यांमार का नया राष्ट्रपति चुन लिया गया है। इससे पहले वे संसद के निचले सदन के स्पीकर भी रह चुके है।

भारतीय शेफ गगन आनंद के थाईलैंड स्थित "गगन" नामक रेस्त्रां को एशिया के सर्वश्रेष्ठ रेस्त्रां का पुरस्कार दिया गया है।
नई अप्रत्यक्ष कर प्रणाली का संचालन करने वाला जीएसटी नेटवर्क एक अप्रैल से पूरे देश मे ई वे बिल व्यवस्था को लागू करने जा रहा है। इस व्यवस्था में सभी व्यवसायियों को 50000 से अधिक कीमत के माल ढुलाई के लिए निरीक्षक के समक्ष इवे बिल प्रस्तूत करना होगा

30 मार्च 2018

राजस्थान के चित्तोड़गढ़ जिले के राजपुरिया गावँ को न्यूजीलैंड के पर्यटकों ने गोद लिया है। इन्होंने गांव में चिकित्सा, शिक्षा तथा अन्य क्षेत्रों में कई कार्य करवाये है।

मिस्र में राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी को दोबारा से दूसरे कार्यकाल के लिए चुन लिया गया है। उन्हें कुल पड़े वोटों के 92 प्रतिशत वोट मिले है।

अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और कदम बढ़ाते हुए इसरो ने सतीश धवन स्पेस सेंटर से भूस्थेतिक अंतरिक्ष यान GSLV F8 की सहायता से GSAT 6 रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया गया। यह उपग्रह मल्टी बीम कवरेज सुविधा प्रदान करेगा जिससे नेटवर्क मैनेजमेंट तकनीक में मदद मिलेगी।

यूपी के गाजियाबाद ज़िले म्ई देश्य के सबसे लंबे छः लेन के एलिवेटेड रोड का निर्माण किया गया है। यह रोड दिल्ली से मेरठ के सफर को कम करने में मदद करेगा। इसकी लंबाई 10.2 किमी है।

आईआईटी कानपुर देश का पहला ऐसा कॉलेज बनने जा रहा है जो प्राचीन धार्मिक ग्रंथों को विभिन्न भाषाओं में डिजिटल रूप में उपलब्ध कराने जा रहा है।

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने आज अजमेर के रूपनगढ़ गांव में राजस्थान के पहले मेगा फूड पार्क एम/एस ग्रीनटेक फूड पार्क प्राइवेट लिमिटेड का शुभारंभ किया। इस पार्क को 113.57 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है और इससे अजमेर व आसपास के जिलों के लगभग 25,000 किसानों को फायदा होगा।

31 मार्च 2018

प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत चिकित्सको की सेवानिवृत आयु अब 65 वर्ष होगी।प्रदेश में अब चिकित्सको की सेवानिवृति आयु सर्वाधिक होगी।इससे पहले हाई कोर्ट के न्यायाधीशों की आयु 62 वर्ष थी। हालांकि 62 वर्ष की उम्र के बाद चिकित्सक शिक्षक प्रशासनिक पदों पर नहीं रह सकेंगे।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) एयरटेल तथा पेटीएम के बाद तीसरा ऐसा बैंक होगा जो अप्रैल से पूरी तरह काम करना शुरू कर देगा।इस बैंक की सेंवाएँ देश की 1.55 लाख डाकघरों के माध्यम से दी जाएगी। पेमेंट बैंको को 1 लाख रुपये तक कि जमा तथा विप्रेषण सेंवाएँ प्रदान करने की अनुमति होती है। हालांकि ये बैंक लोन नहीं दे सकते है।

आज आधी रात से राज्य के सभी स्टेट हाईवे को निजी वाहनों के लिए टोल मुक्त कर दिया जाएगा। इसके फलस्वरूप जनता को करीब 200 करोड़ का फायदा होगा। राज्य के किशनगढ़-हनुमानगढ़(330₹) तथा जयपुर-भीलवाड़ा(240₹) हाईवे सबसे महंगे हाईवे है।

आजादी के 70 वर्ष के बाद भी राज्य के 7.5 करोड़ लोगों में से 46% गांवों में बसने वाले बस सेवा को तरस रहे है। 9891 ग्राम पंचायतों में से 5373 पंचायतों के लोगो को ही वर्तमान में बस सुविधा उपलब्ध है। 4518 ग्राम पंचायतों में से लगभग 23 हजार गांवों में आज भी रोडवेज बस सेवा का इंतजार है।

नासा मंगल ग्रह पर मई माह में इनसाइट नामक यान को भेजेगा जो नवम्बर माह में मंगल पर उतरेगा। यह एक प्रकार का लेंडर होगा जो मंगल ग्रह की आंतरिक संरचना का अध्ययन करेगा। इसके परिणाम स्वरूप ग्रहों की उत्पत्ति के बारे में वैज्ञानिक और अधिक जानकारी जुटा पाएंगे। इससे पहले नासा ने 2003 में ऑपरट्यूनिटी तथा 2011 में कयुरिओसिटी नामक यान मंगल ग्रह पर भेजे थे।

इस पेज को हम नियमित रूप से अपडेट करते है अतः नियमित रूप से इस पेज को विजिट करते रहे।


No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

RAS Mains Paper 1

Pages