पुनर्जागरण (Renaissance) - RAS Junction <meta content='ilazzfxt8goq8uc02gir0if1mr6nv6' name='facebook-domain-verification'/>

RAS Junction

We Believe in Excellence

RAS Junction Online Platform- Join Now

RAS Junction Online Platform- Join Now
Attend live class and All Rajasthan Mock test on our new online portal. Visit- https://online.rasjunction.com

Thursday, December 14, 2017

पुनर्जागरण (Renaissance)

Ras mains paper 1/world history

यूरोपीय देशों में 14 वीं शताब्दी में अंधकार युग के अन्त के साथ आधुनिक युग की शुरुआत हुई जो की पुनर्जागरण के नाम से जाना जाता है। 

यह एक प्रकार का बोद्धिक आन्दोलन था जो इटली से शुरु होकर 16 वीं शताब्दी तक पूरे यूरोप में प्रसारित हो गया।

पुनर्जागरण का काल 14 वी से 17 शताब्दी के मध्य जाना जाता है

अंधकार युग-

तीसरी शताब्दी में रोमन साम्राज्य पूर्वी व पश्चिमी रोमन साम्राज्य में विभाजित हो गया था। 

पूर्वी रोमन साम्राज्य की राजधानी कुस्तुनतुनिया तथा पश्चिमी साम्राज्य की राजधानी रोम थी।

जर्मन आक्रमणों ने 5 वी शताब्दी तक पूर्वी रोमन को नष्ट कर दिया। 

इसी समय राजतंत्रों के पत्तन व सामन्तवाद ने यूरोप में विकास को अवरूद्ध  कर दिया जिसे अन्धकार युग के नाम से जाना जाता है।

इस काल में व्यापार का पतन हुआ तथा यूरोप का विकास अवरुद्ध हो गया।

पुनर्जागरण के कारण-

धर्मयुद्ध (क्रुसेड) के फलस्वरूप चर्च व पोप की प्रतिष्ठा में कमी। 1453 ईस्व में कुस्तुनतुनिया पर तुर्कों का आधिपत्य।

मुद्रा अर्थव्यवस्था का प्रचलन।

अलग स्वतंत्र अस्तित्व के साथ व्यापारी वर्ग तथा बड़े शहरों का उदय। वेनिस, फ्लोरेंस, मिलान आदि

प्रिटिंग प्रेस के आविष्कार से ज्ञान विज्ञान की सामग्री की सर्वसुलभता।

वैज्ञानिक व तकनीकी विकास।

भौगोलिक खोजों के फलस्वरूप नए व्यापार के रास्तोँ की खोज।

पुनर्जागरण का विकास-

15वीं शताब्दी में जर्मनी के गुटेनबर्ग द्वारा प्रिंटिंग प्रेस का आविष्कार किया गया।

लोगों में जिज्ञासा, वैज्ञानिकता तथा तार्किकता के माध्यम से चेतन शक्ति का विकास होने लगा।

निरंकुश राजतंत्र की अवधारणा का विकास।

पुनर्जागरण के प्रभाव-

अंधविश्वास एवं रूढ़िवादी धर्म व्यवस्था की समाप्ति।

सामंतवाद व पादरी वर्ग का अधोगमन।

मानवतावादी दृष्टिकोण का विकास।

साहित्य में देशी भाषाओं के प्रयोग में वृद्धि। फ्रांसीसी स्पेनिश इतालवी तथा अंग्रेजी भाषा में साहित्य की रचना।

वैज्ञानिक एवं तार्किक बुद्धि का विकास।

चित्रकला व वास्तुकला का विकास।

औद्योगिक क्रान्ति के उदय की शुरूआत।

पुनर्जागरण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में विकास-

कोपरनिकस (पोलैंड)-  पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है।
गैलीलियो - दूरबीन का आविष्कार
सर आइज़क न्यूटन- गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत
13 वें पोप ग्रेगरी- ग्रेगेरियन कैलेंडर का निर्माण
इटली के दांते- डिवाइन कॉमेडी
मैक्यावली - द प्रिंस
रोजर बेकन - सालामन्ज हाउस
इरासमस (हालैंड)-द प्रेज ऑफ फाली
शेक्सपियर द्वारा मानवीय गुणों का चित्रण
थॉमस मूर (इंग्लैंड) - यूटोपिया
लियोनार्डो द विंची - लास्ट सपर, मोनालिसा
माइकल एंजेलो, राफेल
कोलंबस द्वारा महत्वपूर्ण भौगोलिक खोजें
लोरेंजो गिवर्टी - चित्र शिल्पी



No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

RAS Mains Paper 1

Pages