गति (MOTION) (सामान्य विज्ञान ) - RAS Junction <meta content='ilazzfxt8goq8uc02gir0if1mr6nv6' name='facebook-domain-verification'/>

RAS Junction

We Believe in Excellence

RAS Junction Online Platform- Join Now

RAS Junction Online Platform- Join Now
Attend live class and All Rajasthan Mock test on our new online portal. Visit- https://online.rasjunction.com

Monday, November 6, 2017

गति (MOTION) (सामान्य विज्ञान )

अदिश राशियाँ - ऐसी भौतिक राशि जो केवल परिमाण पर निर्भर करती है दिशा पर नहीं, उन्हें अदिश राशि कहा जाता है। उदाहरण-द्रव्यमान, चाल , कार्य, ऊर्जा,ताप, दाब, विद्युत धारा, समय आदि  अदिश राशि है।

सदिश राशियाँ - वे भौतिक राशिया जो परिमाण के साथ साथ दिशा पर भी निर्भर करती है सदिश राशियाँ कहलाती है।  उदाहरण-वेग, बल, त्वरण, विस्थापन आदि।

दूरी  - किसी वस्तु द्वारा तय की गयी एक बिंदु से दूसरे बिंदु के बीच की लम्बाई को ही दूरी कहा जाता है। यह दिशा पर निर्भर नहीं करती है अतः सदैव धनात्मक होती है।

विस्थापन - किन्ही दो बिन्दुओ के बीच की लंबवत दूरी(न्यूनतम व निश्चित दिशा में )  को विस्थापन कहा जाता है। यह धनात्मक ऋणात्मक अथवा शुन्य हो सकता है।

दूरी व विस्थापन का SI मात्रक मीटर होता है।

चाल - किसी वस्तु द्वारा इकाई समय में तय की गयी दूरी को चाल कहते है। यह भी एक अदिश राशि है।

  चाल =  दूरी / समय  (M/S)

वेग - किसी वस्तु द्वारा इकाई समय में तय किये गए विस्थापन( निश्चित दिशा में तय लंबवत दूरी ) को वस्तु का वेग कहा जाता है। यह एक सदिश राशि है। 

चित्र के अनुसार  वेग (V) = विस्थापन (Xf-Xo)
                                  समय  (Tf-To)

चाल तथा वेग दोनों का SI मात्रक मीटर/सेकंड है।

त्वरण - किसी गतिशील अथवा स्थिर वस्तु  के वेग में परिवर्तन की दर को त्वरण कहा जाता है। यह एक सदिश राशि है जिसका मान धनात्मक, ऋणात्मक अथवा शुन्य हो सकता है। ऋणात्मक त्वरण को मंदन कहा जाता है। इसका SI मात्रक मीटर /सेo2  है।

चित्र के अनुसार त्वरण (a ) =  (Vf -Vo )
                                 (Tf-To)
 

1 comment:

  1. Pass Your Microsoft MB6-896 Certification Exam Fast! Visit This Link And Get Actual MB6-896 exam questions

    ReplyDelete

Note: Only a member of this blog may post a comment.

RAS Mains Paper 1

Pages