नोबेल पुरस्कार 2017 - एक नजर - RAS Junction <meta content='ilazzfxt8goq8uc02gir0if1mr6nv6' name='facebook-domain-verification'/>

RAS Junction

We Believe in Excellence

RAS Junction Online Platform- Join Now

RAS Junction Online Platform- Join Now
Attend live class and All Rajasthan Mock test on our new online portal. Visit- https://online.rasjunction.com

Monday, November 13, 2017

नोबेल पुरस्कार 2017 - एक नजर

नोबेल पुरस्कार प्रत्येक वर्ष छः क्षेत्रो यथा साहित्य,भौतिकी,रसायन विज्ञान,चिकित्सा विज्ञान,शांति व अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिए जाते है। 2017 में ये पुरस्कार निम्न लोगो को दिए गए है -

भौतिकी-

  1. डॉ रेनर विस , डॉ बैरी बैरिश तथा डॉ किप थोर्न ( तीनो अमेरिकी )
  2. इन्हे यह पुरस्कार LIGO (लेज़र इंटरफेरोमीटर ग्रेविटेशनल वेव ऑब्जर्वेटरी) परियोजना के तहत गुरुत्वीय तरंगो की खोज व शोध कार्य के लिए दिया गया है। गुरुत्वीय तरंगे अंतरिक्ष में ब्लैक होल के टकराने अथवा तारो के टूटने से पैदा होने वाली तरंगे है जिनका अनुमान सर्वप्रथम अल्बर्ट आइंस्टीन द्वारा लगाया गया था। 

रसायन विज्ञान-

  1. डॉ जोआचिम फ्रैंक (अमेरिका), डॉ जैक्स डबोशे (स्विट्ज़रलेंड) तथा डॉ रिचर्ड हेन्डरसन (ब्रिटेन)
  2. क्रायो इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोपी के विकास हेतु यह पुरस्कार दिया गया है। 
  3. इस तकनीक का उपयोग विभिन्न बायो मॉलिक्यूल यथा प्रोटीन आदि  को जमी हुई अवस्था में लेकर उनकी प्राकृतिक संरचना के अध्ययन में किया जाता है। भविष्य में यह तकनीक असाध्य बीमारियों के इलाज में उपयोगी साबित होगी। 

चिकित्सा विज्ञान -

  1. डॉ मायकल डब्ल्यू यंग, डॉ जेफ्री सी हॉल, डॉ मायकल  रोसबाश (तीनो अमरीकी)
  2. मानव शरीर में उपस्थित जैविक घडी (बायोलॉजिकल क्लॉक ) पर किये गए शोध कार्य हेतु सयुंक्त रूप से दिया गया है। 
  3. यह घडी जीवो के शरीर में होने वाली उपापचयी क्रियाओ तथा वातावरण में सामंजस्य का कार्य करती है। 

साहित्य -

  1. जापानी मूल के ब्रिटिश लेखक काजुओ इशिगुरो को उनके उपन्यास ''दी रिमेंस ऑफ़ दी डे'' लिए 2017 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। 

शांति-

  1. ICAN आईकेन (इंटरनेशनल कैम्पेन टू अबॉलिश न्यूक्लियर वेपन) संस्था को इस वर्ष के शांति नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया है। 
  2. इस संस्था ने विश्व के सभी देशो के मध्य संधि के माध्यम से परमाणु हथियारों पर रोक लगाने के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 

अर्थशास्त्र-

  1. अमेरिकी अर्थशास्त्री डॉ रिचर्ड थेलर। 
  2. इन्होने अर्थशास्त्र व मनोविज्ञान के बीच उपस्थित सम्बन्ध पर शोध कार्य किये है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

RAS Mains Paper 1

Pages