राजस्थान समसामयिकी अक्टूबर 2017/rajasthan samsamyiki october 2017 - RAS Junction <meta content='ilazzfxt8goq8uc02gir0if1mr6nv6' name='facebook-domain-verification'/>

RAS Junction

We Believe in Excellence

RAS Junction Online Platform- Join Now

RAS Junction Online Platform- Join Now
Attend live class and All Rajasthan Mock test on our new online portal. Visit- https://online.rasjunction.com

Thursday, November 2, 2017

राजस्थान समसामयिकी अक्टूबर 2017/rajasthan samsamyiki october 2017

 
  • हाल ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किशनगढ़ में नवनिर्मित एयरपोर्ट का उद्घाटन किया।  यह एयरपोर्ट अजमेर शहर को अन्य प्रमुख नगरों से जोड़ेगा। इससे पुष्कर व दरगाह जैसे पर्यटक स्थलों पर आने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। 
 
  • 7 से 9 नवम्बर तक उदयपुर के महाराणा प्रताप कृषि व तकनीकी विश्व विद्यालय में ग्राम (ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट) का आयोजन किया जायेगा। अपने तरह का यह तीसरा आयोजन होगा।  इससे पहले जयपुर व कोटा में भी ग्राम का आयोजन हो चूका है। 
 
  • राजस्थान की नीलम जाखड़ ने आल इंडिया आर्चरी ओपन टूर्नामेंट में गोल्ड मैडल जीता है। 
 
  • दैनिक भास्कर के सवांददाता आनंद चौधरी को खोजपूर्ण पत्रिकारिता के लिए 35 वें  माणक अलंकरण पुरस्कार से नवाजा गया है। 
 
  • राजस्थान की विधानसभा अपने सदस्यों से ऑनलाइन प्रस्ताव लेने वाली देश की पहली विधानसभा बन गयी है।  इसकी शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष श्री कैलाश मेघवाल ने 13 अक्टूबर को लेपटॉप पर बटन दबा कर की। 
 
  • 26 अक्टूबर 2017 को राजस्थान विधानसभा ने एक बिल पास कर राज्य में OBC आरक्षण की सीमा को 21 % से बढ़ाकर 26 % कर दिया है।  अब राजस्थान में कुल आरक्षण 54 % है जो की सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित 50 % की सीमा से ज्यादा है। 
 
  • उच्च शिक्षा में कौशल विकास कार्यक्रम को शुरू करने वाला राजस्थान पहला राज्य बन गया है। राजस्थान  के कॉलेज शिक्षा विभाग ने IGNOU के साथ मिलकर कौशल विकास के क्षेत्र से सम्बंधित 16 नए पाठ्यक्रम तैयार किये है। 
 
  • 72 वें सयुंक्त राष्ट्र महासभा अधिवेशन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए झुंझुनू से सांसद श्रीमती संतोष अहलावत को चुना गया है। 
 
  • डीडी न्यूज़ दिल्ली में संपादक डॉ ओ पी यादव को स्वामी केशवानंद राष्ट्रीय कृषि पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

1 comment:

  1. समसामयिकी के लिये धन्यवाद और साथ ही साथ वीडियो सामग्री बहुत ही उम्दा है।

    ReplyDelete

Note: Only a member of this blog may post a comment.

RAS Mains Paper 1

Pages