24-30 अगस्त महत्वपूर्ण समाचार - RAS Junction <meta content='ilazzfxt8goq8uc02gir0if1mr6nv6' name='facebook-domain-verification'/>

RAS Junction

We Believe in Excellence

RAS Junction Online Platform- Join Now

RAS Junction Online Platform- Join Now
Attend live class and All Rajasthan Mock test on our new online portal. Visit- https://online.rasjunction.com

Monday, August 31, 2015

24-30 अगस्त महत्वपूर्ण समाचार


जनगणना 2011 के धार्मिक आंकड़े भारत के रजिस्ट्रार जनरल जो की गृह मंत्रालय के अन्तगर्त  आता है के द्वारा जारी किये गए। इसकी मुख्य बाते निम्न प्रकार से है -
  • मुस्लिम जनसंख्या में पिछले दशको में सबसे कम वृद्धि इस दशक में  हुई है। 
   हिन्दू व मुस्लिम जनसँख्या का लिंगानुपात क्रमशः 939 व 951 प्रति हजार पुरुष है। 
  • इस्लामिक स्टेट द्वारा सीरिया के पल्मीरा शहर में विश्व विरासत स्थल बाल शामिन मंदिर को नष्ट कर किया गया। 


  • रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले हिन्दुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ने दक्षिण कोरिया की हुंडई हैवी इंडस्ट्रीज के साथ स्वचालित फ्लीट समर्थित पोतो के निर्माण हेतु करार किया है। 
  • केंद्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी के लिए चयनित शहरों की घोषणा कर दी है। कुल 98 शहरों का चयन किया गया है। सबसे अधिक शहर उत्तरप्रदेश से 13 व तमिलनाडु से 12 है।  इन शहरों को आने वाले पांच वर्षो मे प्रत्येक को  100  करोड़ रूपये की धनराशि विकास कार्यो हेतु दी जाएगी। हिंदी भाषा में इन्हे सुन्दर नगरी के नाम से जाना जायेगा। 
  • स्मार्ट सिटी से तात्पर्य ऐसे शहरों से है जो की सूचना व् संचार तकनिकी का उपयोग जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए करेंगे 
  • प्रधानमंत्री द्वारा 'कॉल टू एक्शन ' सम्मलेन का नयी दिल्ली में उद्घाटन किया गया।  यह सम्मलेन विश्व के  ' 'मिलेनियम डवलपमेंट गोल' से '' सस्टेनेबल डवलपमेंट गोल '' की और स्थानांतरण हेतु रणनीति घोषित करने हेतु 24 देशो की उपस्थिति में शुरू हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी लाना तथा बालको में  उपचार योग्य बीमारियो की टीकाकरण द्वारा रोकथाम करना है। 
  • इसरो द्वारा अपने GSAT-6 संचार उपग्रह का प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा से स्वदेश निर्मित क्रायोजेनिक इंजन युक्त राकेट GSLV-D6 द्वारा सफलता पूर्वक किया गया।  यह GSLV का दूसरा सफल प्रक्षेपण था। इसके साथ ही भारत अब क्रायोजेनिक इंजन की तकनीक में आत्मनिर्भर हो चूका है। इससे पहले 2014 में लांच किया गया GSLV D5  प्रक्षेपण भी सफल रहा था। GSAT -6 की सबसे बड़ी खासियत इसमें लगाया गया S BAND का एंटीना है जो की इसरो द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा छ मीटर लम्बा एंटीना है। 
  • यूनेस्को की विशेषज्ञ समिति द्वारा नालंदा का परिक्षण किया गया।  यह परिक्षण नालंदा को विश्व विरासत के रूप में मान्यता देने हेतु किया गया था। 


2 comments:

Note: Only a member of this blog may post a comment.

RAS Mains Paper 1

Pages